ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सरकार अलर्ट, नई गाइडलाइंस जारी

UB India News by UB India News
November 30, 2021
in खास खबर, स्वास्थ
0
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सरकार अलर्ट, नई गाइडलाइंस जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए केंद्र सरकार ने इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। ये नियम एक दिसंबर से लागू होंगे। इसके मुताबिक, किसी भी इंटरनेशनल डेस्टिनेशन से भारत आने वाले यात्रियों से उनकी पिछले 14 दिन की ट्रैवल हिस्ट्री का रिकॉर्ड मांगा जाएगा यानी वे इस दौरान किस-किस देश में गए, इसकी जानकारी देनी होगी। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से जुड़ी हर खबर के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए…

भारत में पिछले 24 घंटों में 8,309 नए कोविड मामले
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 8,309 नए कोविड मामले, 236 मौतें और 9,905 रिकवरी दर्ज़ की गई। सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1,03,859 (पिछले 544 दिनों में सबसे कम) पर है। आज सुबह 8 बजे तक देशभर में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,22,41,68,929 है।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

उत्तराखंड में बाहर से आने वालों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी
उत्तराखंड के डीजी-स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति भगुना ने बताया कि सभी सीएमओ को राज्य के बाहर से आने वाले सभी यात्रियों के लिए सभी राज्य सीमा पर आरटी-पीसीआर COVID19 परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों ने सीएमओ को निर्देश दिया गया है कि यदि राज्य के बाहर से आने वाले किसी भी यात्री में कोविड के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसका परीक्षण किया जाना चाहिए। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन में रखा जाए।

दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र लौटा एक व्यक्ति मिला कोरोना पाजिटिव
दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र लौटा एक शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया है। कल्याण-डोंबिवली नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र के ठाणे के डोंबिवली लौटे एक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि अधिकारी का कहना है कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मरीज में कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट ही है। मरीज को फिलहाल आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है।

तेजी से फैल रहा ओमिक्रोन, कई और देशों में मिले मामले
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक संभावित रूप से बेहद संक्रामक बताए जा रहे कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले कई और देशों में पाए गए हैं। सबसे ज्यादा नीदरलैंड में ओमिक्रोन के 13 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जर्मनी, इटली, बेल्जियम, इजरायल, हांगकांग में भी कोरोना के इस नए वैरिएंट के मामले पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ओमिक्रोन में डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले दोगुना तेजी से म्युटेशन हो रहा है।

दक्षिणी अफ्रीकी देशों के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध
ओमिक्रोन के बढ़ते दायरे के बीच दक्षिणी अफ्रीकी देशों के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध लगाने वाले देशों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। यात्रा संबंधी पाबंदियां लगाने वाले नए देशों में न्यूजीलैंड, थाइलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर और मालदीव शामिल हैं। इससे पहले श्रीलंका, सऊदी अरब, ब्राजील, कनाडा, इजरायल, जापान, दक्षिण कोरिया, यूरोपीय संघ, ईरान, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका प्रतिबंध लगा चुके हैं। मोरक्को ने दो हफ्ते के लिए सभी देशों से आने वाली उड़ानों पर पाबंदी लगा दी है।

10 अफ्रीकी देश यात्रा प्रतिबंधों के दायरे में
दुनिया भर में दक्षिणी अफ्रीकी जिन देशों के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं उनकी संख्या भी बढ़ती जा रही है। पहले सात देशों को लेकर ये पाबंदियां लगाई थी, जिनमें चार देश और जुड़ गए हैं। अब कुल 10 अफ्रीकी देश यात्रा प्रतिबंधों के दायरे में आ गए हैं। इनमें अंगोला, मालावी, मोजांबिक, जांबिया, बोत्सवाना, इस्वातिनी (पुराना नाम स्वाजीलैंड़), लेसेथो, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे शामिल हैं।

नौ देशों में ओमिक्रोन के मामले पाए जाने की पुष्टि
अब तक कम से कम नौ देशों में ओमिक्रोन के मामले पाए जाने की पुष्टि हो चुकी है। इस सूची में शामिल होने वाले नए देशों में आस्ट्रेलिया और डेनमार्क हैं, जहां ओमिक्रोन के दो-दो मामले मिले हैं। अब तक इस नए वैरिएंट के मामले ब्रिटेन, इटली, नीदरलैंड, बेल्जियम, बोत्सवाना, इजरायल और हांगकांग में पाए जा चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका में महामारी की चौथी लहर आ गई है और मामलों में वृद्धि का कारण नए वैरिएंट को बताया जा रहा है।

ओमिक्रोन के ज्यादा संक्रामक होने के अभी साक्ष्य नहीं : डब्ल्यूएचओ
समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि अभी इसके कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं जिससे कहा जा सके कि कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोन दूसरे वैरिएंट की तुलना में ज्यादा संक्रामक है या यह बीमारी को अधिक गंभीर बनाता है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि प्रारंभिक आंकड़े बता रहे हैं कि दक्षिण अफ्रीका में अस्पताल में भर्ती होने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। परंतु, इसकी वजह यह भी हो सकती है कि बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि, संगठन ने एक बयान जारी कर यह दोहराया भी है कि इस वैरिएंट से लोगों के दोबारा संक्रमित होने का खतरा अधिक हो सकता है।

12 देशों के यात्रियों को सात दिन रहना होगा होम क्वारंटाइन
कोरोना वायरस से नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका समेत अत्यधिक जोखिम वाले 12 देशों से आने वाले प्रत्येक यात्री के लिए सात दिन के होम क्वारंटाइन को अनिवार्य बना दिया है। इन देशों से आने वाले यात्रियों की हवाई अड्डे या प्रवेश स्थल पर आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें वहीं इंतजार करना होगा। निगेटिव रिपोर्ट आने पर सात दिन होम क्वारंटाइन रहना होगा। पाजिटिव आने वाले यात्रियों के नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए इंसाकाग (प्रयोगशालाओं के समूह) भेजा जाएगा।

विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी
दुनिया में तेजी से फैल रहे ओमिक्रोन को भारत में आने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। ये दिशानिर्देश एक दिसंबर से लागू होंगे और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे। साथ ही नभ, जल और थल किसी भी सीमा से देश में प्रवेश करने वाले लोगों पर लागू होंगे। दिशानिर्देशों के मुताबिक सभी देश के लोगों को भारत आने से पहले आनलाइन एयर सुविधा पोर्टल पर अपनी पिछली 14 दिन यात्रा संबंधी विस्तृत जानकारी देनी भरनी होगी।

गलत पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही
72 घंटे के भीतर की निगेटिव कोरोना आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। रिपोर्ट की सत्यता की पुष्टि करते हुए स्व-घोषित फार्म भरना होगा, जिसके गलत पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की जाएगी। अत्यधिक जोखिम वाले देश- ब्रिटेन समेत यूरोपीय संघ के देश- दक्षिण अफ्रीका – ब्राजील- बांग्लादेश- बोत्सवाना- चीन- मारीशस- न्यूजीलैंड- जिम्बाब्वे- सिंगापुर, – हांगकांग- इजरायल।

अन्य देशों के लिए दिशानिर्देश
हवाईअड्डे पर रैंडम तरीके से पांच प्रतिशत यात्रियों की जांच की जाएगी- निगेटिव जांच रिपोर्ट आने पर 14 दिन तक अपने स्वास्थ्य पर खुद नजर रखनी होगी-पाजिटिव रिपोर्ट आने पर प्रोटोकाल के मुताबिक आइसोलेशन में रखकर इलाज- संक्रमित व्यक्ति के नमूने को जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए भेजना होगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, कई मुद्दों को लेकर विपक्ष गोलबंद

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, कई मुद्दों को लेकर विपक्ष गोलबंद

पेरिस कम्यून की 150वीं वर्षगांठ पर राजधानी में आयोजित हुआ समारोह

पेरिस कम्यून की 150वीं वर्षगांठ पर राजधानी में आयोजित हुआ समारोह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend