ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आखरी दिन रोमांचक स्थिति में

UB India News by UB India News
November 30, 2021
in क्रिकेट, खास खबर
0
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आखरी दिन रोमांचक स्थिति में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज पांचवा दिन है। बीते चार दिनों का खेल काफी रोमांचक रहा है। मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी पहली पारी में 345 रन बनाए थे।

भारतीय टीम के इस स्कोर के जवाब में मेहमान न्यूजीलैंड ने 296 रन ही बना सकी और इस तरह भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 49 रनों का महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुआ। इसके बाद जब दूसरी पारी में भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी टीम उन्होंने 234 रन बनाकर पारी को घोषित किया और न्यूजीलैंड के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

वहीं दूसरी पारी में चौथे दिन के अंत तक न्यूजीलैंड की टीम 4 रन के स्कोर पर एक अपना विकेट गंवा चुकी है। टीम के लिए टॉम लाथम और विलियम समरविले क्रिज पर मौजूद है जबकि भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए अभी 9 विकेट की जरूरत है।

आखिरी दिन का मैच शुरू
मेहमान न्यूजीलैंड को आज अंतिम दिन जीत के लिए 280 रन की दरकार थी। स्पिन फ्रैंडली विकेट पर जो लगभग असंभव है। अगर कीवी बल्लेबाज धैर्य दिखाते हैं तो वह ड्रॉ खेलकर मैच भी बचा सकते हैं।

पहले कभी नहीं हुआ
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय सरजमीं पर विदेशी टीम ने कभी इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज नहीं की है। रेकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है जिसने 1987 में नई दिल्ली में 276 रन का लक्ष्य हासिल किया था। न्यूजीलैंड ने पारी के तीसरे ओवर में यंग का विकेट गंवा दिया जिन्हें रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया। यंग ने डीआरएस लेने का फैसला किया लेकिन तब तक 15 सेकंड की समय सीमा खत्म हो चुकी थी और उन्हें पविलियन लौटना पड़ा। रीप्ले में दिखा कि अगर वह समय पर डीआरएस लेने का फैसला करते को मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा क्योंकि गेंद स्टंप से नहीं टकरा रही थी।

अय्यर और साहा के बूते भारत मजबूत
श्रेयस अय्यर और ऋधिमान साहा की उम्दा पारियों से भारत ने विषम परिस्थितियों से उबरकर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी इनिंग्स सात विकेट पर 234 रन पर घोषित की। कीवी टीम को 284 रन का लक्ष्य मिला है। उसने लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर विल यंग (2) का विकेट गंवाकर एक विकेट पर चार रन बनाए। टॉम लैथम दो रन बनाकर खेल रहे है जबकि विलियम समरविल ने खाता नहीं खोला है।

दबाव के बीच उपलब्धि
पदार्पण टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने के बाद अय्यर (125 गेंद में 65 रन, आठ फोर, एक सिक्स) ने दूसरी पारी में भी बेहद दबाव के बीच अर्धशतक जड़ा। यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन (32) के साथ छठे विकेट के लिए 52 जबकि साहा (नाबाद 61, 126 गेंद, चार फोर,एक सिक्स) के साथ सातवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। साहा ने अक्षर पटेल (नाबाद 28) के साथ आठवें विकेट के लिए 67 रन की अटूट साझेदारी भी की। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमीसन ने 40 जबकि टिम साउदी ने 75 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए।

रहाणे-पुजारा फिर नहीं चले
इससे पहले सुबह के सत्र में कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे (4) और कार्यवाहक उप-कप्तान चेतेश्वर पुजारा (22) ने एक बार फिर निराश किया जिससे भारत 51 रन पर पांच विकेट गंवाकर संकट में था। अय्यर ने हालांकि पहले अश्विन और फिर साहा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करके भारत को संभाला। उन्होंने ऑफ स्पिनर समरविल पर सिक्स जड़ा लेकिन उनका सर्वश्रेष्ठ शॉट बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल पर लॉफ्टेड ड्राइव से चौका बटोरना रहा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सरकार अलर्ट, नई गाइडलाइंस जारी

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सरकार अलर्ट, नई गाइडलाइंस जारी

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, कई मुद्दों को लेकर विपक्ष गोलबंद

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, कई मुद्दों को लेकर विपक्ष गोलबंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend