ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ओमीक्रॉन‘ से रहें अलर्ट :मुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
November 30, 2021
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री, स्वास्थ
0
गंगा जल उद्वह योजना को निर्धारित समय में करें पूराः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना के नये वेरिएंट ‘ओमीक्रॉन’ के संभावित खतरे को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतने के साथ–साथ संक्रमण से बचाव को लेकर पूरी तैयारी रखने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया। एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दवाओं के पर्याप्त स्टॉक एवं चिकित्सा सुविधाओं की पूरी व्यवस्था रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखें और जांच में पॉजिटिव पाये जाने पर ओमीक्रॉन का पता भी लगायें। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि कोरोना के प्रति पूरी तरह सतर्क एवं सचेत रहें। सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते रहें। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कारगर उपाय है। साथ ही संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जांच भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कोरोना के केस कम होने के बावजूद जांच में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाये। सीएम ने कहा कि जिन लोगों का कोरोनारोधी टीके का दूसरा डोज लेने का निर्धारित समय पूरा हो गया है‚ उनका टीकाकरण तेजी से करायें। अभियान चलाकर पता करते रहें कि कोई भी टीका लेने से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम है और कोरोना जांच भी कम हो रही है‚ मुख्यालय स्तर से उन जिलों की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि प्रचार–प्रसार कर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति सचेत एवं जागरूक करते रहें। इससे पहले बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति‚ जांच एवं जिलावार कोरोनारोधी टीकाकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोनारोधी टीकाकरण का आंकड़़ा ८ करोड के पार पहुंच गया है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि जिन लोगों ने कोरोना टीके का दूसरा डोज नहीं लिया है‚ उन्हें माइकिंग‚ विज्ञापन‚ होडि़ग‚सोशल मीडिया एवं प्रचार–प्रसार के अन्य माध्यमों से निर्धारित समय में ही दूसरा डोज लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के ऑडियो संदेश को भी प्रसारित किया जा रहा है‚ जिससे लोग टीका लेने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। इस मौके पर डब्ल्यूएचओ के बिहार प्रतिनिधि डॉ. सुब्रमण्यम ने कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ओमिक्रोन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रिपोर्ट का हवाला देते हुए दुनिया में इसके फैलाव‚ संक्रामक क्षमता‚ उससे होने वाले नुकसान तथा इसके संबंध में विशेषज्ञों की राय के संबंध में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि नये वेरियेंट ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है।

केंद्र सरकार ने कोविड के नये वेरिएंट ओमीक्रॉन से निपटने के कोविड मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ॥ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों को पत्र में कहा है कि ओमीक्रॉन को देखते हुए अत्यधिक सतर्कता बरती जानी चाहिए और कोविड मानकों का कडÃाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ओमीक्रॉन से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय स्तर स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा तैयार किया जाना चाहिए। पत्र में कहा गया है कि सरकार ने अति जोखिम वाले दस देशों से आने वाले यात्रियों के संबंध में सतर्कता बरतने को कहा है। इसके अतिरिक्त विदेश से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जानी चाहिए। विदेश से आने वाले लोगों की कोविड जांच के नमूने तेजी से प्रयोगशाला भेजे जाने चाहिए। इसके अलावा सामान्य कोविड जांच में कोई ढील नहीं दी जानी चाहिए। पत्र में कहा गया कि किसी भी भ्रम या गलत सूचना से निपटने के लिए स्थानीय स्तर जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए और स्थानीय स्तर नियमित प्रेस सम्मेलन किये जाने चाहिए।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
ओमिक्रॉन से नई लहर का खतरा , यह डेल्टा से 7 गुना तेजी से फैल रहा

कोरोना विषाणु के नये स्वरूप ‘ओमीक्रॉन' की दहशत

बिहार पंचायत चुनाव के 9वें चरण के लिए सुबह से मतदान जारी

बिहार पंचायत चुनाव के 9वें चरण के लिए सुबह से मतदान जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend