ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना का नया वैरिएंट कितना खतरनाक?

एडवाइजरी ग्रुप ने नए वेरिएंट पर चर्चा के लिए बैठक की और विश्व स्वास्थ्य संगठन को इसे वेरिएंट आफ कंसर्न करार देने की सलाह दी. इसके बाद इसे ओमिक्रोन नाम दिया गया, जो ग्रीक अक्षर से प्रेरित है.

UB India News by UB India News
November 28, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना का नया वैरिएंट कितना खतरनाक?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रान को लेकर खतरा बढ़ता जा रहा है। माना जा रहा है कि यह डेल्टा वैरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक है। इस नए वैरिएंट की वजह से दक्षिण अफ्रीका में पिछले एक हफ्ते में नए केसेस 200% तक बढ़ गए हैं। दक्षिण अफ्रीका से निकलकर ये वैरिएंट हॉन्ग कॉन्ग, इजराइल और बोत्सवाना तक पहुंच गया है। वैज्ञानिक इसे डरावना और अब तक का सबसे खराब वैरिएंट कह रहे हैं।

समझते हैं, ये नया वैरिएंट क्या है? इस वैरिएंट से इंफेक्शन के कहां-कितने केस मिले हैं? कितना खतरनाक है? क्या हमारी वैक्सीन इस पर कारगर है? और ये आया कहां से है?…

RELATED POSTS

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

सबसे पहले जानिए ये नया वैरिएंट क्या है?

इस वैरिएंट को ओमीक्रान (B.1.1.529) नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि वैरिएंट के कुल 50 तरह के म्यूटेशन हैं, जिसमें से 30 इसके स्पाइक प्रोटीन में है। इसी वजह से इसे डेल्टा वैरिएंट से भी खतरनाक बताया जा रहा है।

अभी तक कहां-कितने केस मिले हैं?

सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में इस वैरिएंट के केस मिले थे। वहां अब तक इस वैरिएंट से 77 लोग इंफेक्ट हो गए हैं। बोत्सवाना में भी 4 लोग इस वैरिएंट से इंफेक्टेड मिले हैं। चिंता वाली बात ये है कि बोत्सवाना में पूरी तरह वैक्सीनेटेड लोग भी इसकी चपेट में आ गए हैं।
साथ ही हॉन्ग कॉन्ग में भी इस नए वैरिएंट के 2 केस मिले हैं। फिलहाल दोनों मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है और निगरानी की जा रही है।
इजराइल में भी इस वैरिएंट से इन्फेक्टेड एक केस की पुष्टि हुई है। इंफेक्टेड व्यक्ति दक्षिण अफ्रीकी देश मलावी से लौटा है।

ये वैरिएंट कितना खतरनाक है?

चिंता वाली बात ये है कि वैरिएंट के 50 म्यूटेशन हैं। दक्षिण अफ्रीका के सेंटर फॉर इपिडेमिक रिस्पॉन्स एंड इनोवेशन के डायरेक्टर प्रोफेसर टुलियो डि ओलिवीरा ने कहा है कि ये म्यूटेशन एक गुच्छे की तरह है और पहले फैलने वाले वैरिएंट से पूरी तरह अलग है।
साथ ही 30 म्यूटेशन वायरस के स्पाइक प्रोटीन में हैं। स्पाइक प्रोटीन ही वो हिस्सा होता है, जहां वैक्सीन असर करती है। यानी अगर स्पाइक प्रोटीन अलग-अलग होगा तो इस वैरिएंट पर वैक्सीन के भी असरदार नहीं होने की भी आशंका है।
इस वैरिएंट के रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन में भी 10 तरह के म्यूटेशन हैं। रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन वायरस का वो हिस्सा होता है जो सबसे पहले हमारी बॉडी सेल्स के संपर्क में आता है। डेल्टा वैरिएंट के रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन में 2 म्यूटेशन थे।
ये वैरिएंट ज्यादा संक्रामक भी है। दक्षिण अफ्रीका में पिछले 1 हफ्ते में नए केसेस में 200% से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के पीछे इसी वैरिएंट को वजह माना जा रहा है। साथ ही बोत्सवाना, इजराइल और हॉन्ग-कॉन्ग तक फैल भी चुका है।
क्या वैक्सीन इस पर असर नहीं करेगी?

ऐसा माना जा रहा है। चूंकि वैक्सीन को चीन में मिले वायरस के हिसाब से बनाया गया है, लेकिन ये स्ट्रैन उस मूल वायरस से अलग है। हो सकता है कि इस वैरिएंट पर वैक्सीन इफेक्टिव न हो। इफेक्टिव हो भी तो उसकी एफिकेसी कम हो सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता जानकारी नहीं है।

ये नया स्ट्रैन आया कहां से?

वैरिएंट के ओरिजिन को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि ये किसी ऐसे शख्स से फैला है, जो HIV एड्स से संक्रमित था। टुलियो डि ओलिवीरा के अनुसार, मई 2020 में दक्षिण अफ्रीका में जो बीटा वैरिएंट मिला था, वो भी एड्स से संक्रमित व्यक्ति से ही फैला था।
दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया और उससे लगे इलाकों में सबसे पहले केसेस बढ़ना शुरू हुए थे। इसके बाद वैज्ञानिकों ने जिनोमिक सीक्वेंसिंग कर केसेस बढ़ने की वजह पता की तब इस वैरिएंट का पता चला।
वैरिएंट को लेकर भारत क्या कर रहा है?

वैरिएंट से बढ़ती चिंता को देखते हुए भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वे दक्षिण अफ्रीका, हॉन्ग कॉन्ग और बोत्स्वाना से आने या जाने वाले यात्रियों की सख्ती से जांच करें।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी एक चिट्ठी में कहा है कि इस वैरिएंट का म्यूटेशन काफी ज्यादा बताया जा रहा रहा है। इसलिए इन देशों से यात्रा करने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री रिस्क की कैटेगरी में हैं।

WHO ने क्या कहा है?

WHO ने कहा है कि इस वैरिएंट के 100 से भी कम जिनोम सीक्वेंस उपलब्ध हैं। अभी तक हम इस वैरिएंट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते। हम बस ये जानते हैं कि इस वैरिएंट के बहुत सारे म्यूटेशंस हैं और इसका असर इस बात पर भी पड़ेगा कि वायरस किस तरह से बिहेव करता है। फिलहाल, रिसर्चर्स वैरिएंट और म्यूटेशन को और बेहतर तरीके से समझने की कोशिश कर रहे हैं। इसे पूरी तरह समझने में हमें अभी कुछ हफ्तों का समय लगेगा।

वैरिएंट और म्यूटेशन क्या होता है?

महामारी विशेषज्ञ डॉ. चंद्रकांत लहारिया के मुताबिक वायरस के जीनोम में होने वाले बदलावों को ही म्यूटेशन कहते हैं। वायरस जितना ज्यादा मल्टीप्लाई होता है, उसमें म्यूटेशन होते जाएंगे। इससे नए और बदले रूप में वायरस सामने आता है, जिसे वैरिएंट कहते हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 24, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

Next Post
नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार 51.91 फीसदी के साथ सबसे गरीब प्रदेश ………..

नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार 51.91 फीसदी के साथ सबसे गरीब प्रदेश ...........

मुख्यमंत्री आज बाढ़ व बरौनी में पावर यूनिट का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री आज बाढ़ व बरौनी में पावर यूनिट का करेंगे लोकार्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend