ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री आज बाढ़ व बरौनी में पावर यूनिट का करेंगे लोकार्पण

UB India News by UB India News
November 27, 2021
in कारोबार, पटना, बेगुसराय, भाजपा, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री आज बाढ़ व बरौनी में पावर यूनिट का करेंगे लोकार्पण

RELATED POSTS

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार २७ नवम्बर २०२१ को केन्द्रीय मंत्री‚ विद्युत‚ नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा‚ भारत सरकार‚ आरके सिंह की उपस्थिति में एनटीपीसी बाढ सुपर थर्मल पावर स्टेशन‚ पटना की यूनिट–१ (६६० मेगावट) और एनटीपीसी बरौनी थर्मल पावर स्टेशन की स्टेज–२ (५०० मेगावट) का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर गिरीराज सिंह‚ केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री‚ राजीव रंजन‚ विधायक‚ लोकसभा‚ मुंगेर‚ नीरज कुमार‚ विधान परिषद के सदस्य‚ बिहार‚ राम रतन सिंह‚ विधानसभा सदस्य‚ तेघरा‚ बिहार‚ राज कुमार सिंह‚ विधानसभा सदस्य‚ मटीहानी‚ बिहार‚ ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह‚ विधानसभा सदस्य‚ बाढ तथा बाढ एवं बरौनी क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ गुरदीप सिंह‚ सीएमडी‚ एनटीपीसी लि.‚ एनटीपीसी के निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी दोनों कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। एनटीपीसी समूह ने बिहार राज्य में ७९७० मेगावट क्षमता स्थापित की है। वहीं १९८० मेगावट अतिरिक्त क्षमता निर्माणाधीन है। एनटीपीसी द्वारा बाढ में ३३०० मेगावट क्षमता स्थापित की गई है जिसमें से १३२० मेगावट का वाणिज्यिक संचालन जारी है। विद्युत क्षेत्र के विकास को बढावा देने तथा बिहार राज्य में विद्युत की उपलब्धता बढाने‚ इसकी लागत को कम करने के लिए राज्य सरकार ने १५ दिसम्बर २०१८ को बरौनी थर्मल पावर स्टशन‚ बरौनी को एनटीपीसी लि. को हस्तांतरित किया था। अपनी सीएसआर पहल के तहत एनटीपीसी द्वारा बिहार राज्य में सामुदायिक विकास की कई गतिविधियां चलाई जा रही हैं। ये गतिविधियां मुख्य रूप से शिक्षा‚ स्वास्थ्य‚ बुनियादी सुविधाओं के विकास‚ पेयजल‚ सेनिटेशन‚ कौशल विकास/ व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रोग्रामों को बढावा देने तथा दिव्यांगजनों को सहयोग प्रदान करने के लिए की गई हैं। साथ ही एनटीपीसी की स्थापित परियाजाओं द्वारा विभिन्न सामुदायिक विकास गतिविधियां आस–पास के गांवों में कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। एनटीपीसी एम्स पटना में विशेष बर्न यूनिट की स्थापना भी कर रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 24, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 24, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

Next Post
संविधान दिवस विभूतियों को याद करने का दिन :विजय कुमार सिन्हा

संविधान दिवस विभूतियों को याद करने का दिन :विजय कुमार सिन्हा

किसान आंदोलन का एक वर्ष पूरा होने पर विरोध प्रदर्शन

किसान आंदोलन का एक वर्ष पूरा होने पर विरोध प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend