ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किसान आंदोलन का एक वर्ष पूरा होने पर विरोध प्रदर्शन

UB India News by UB India News
November 27, 2021
in कम्युनिस्ट, कृषि, पटना
0
किसान आंदोलन का एक वर्ष पूरा होने पर विरोध प्रदर्शन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में चल रहे किसान आन्दोलन का एक वर्ष पूरा होने पर शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशव्यापी विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसान आन्दोलन के समर्थक कार्यकर्ताओं का बुद्ध स्मृति पार्क के पास जुटान हुआ। आरंभ में विरोध सभा आयोजित की गई। सभा की समाप्ति के बाद अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन जुलूस के रूप में आरंभ हुआ जो नारा लगाते हुए डाक बंगला चौराहे को पार कर हिन्दी भवन स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचा। वहां राष्ट्रपति को सम्बोधित स्मार पत्र जिलाधिकारी से मिलकर शिष्टमंडल ने उन्हें सौंप दिया। सात सूत्री स्मार पत्र में मांग की गई है कि अविलंब तीनों कृषि कानूनों को संसद से वापस लेने की प्रक्रिया पूरी की जाए‚ किसान आन्दोलन की अन्य लंबित मांगों–न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी‚ बिजली संशोधन विधेयक २०२० की वापसी को अमलीजामा पहनाने आदि मांगें हैं। इसके साथ ही किसान आन्दोलन के शहीदों की स्मृति में दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर जमीन आवंटित कर स्मारक का निर्माण कराने ‚ उनके परिजनों को समुचित मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने‚ आन्दोलन के दौरान कार्यकर्ताओं पर किए गए फर्जी मुकदमे को हटाने‚ की मांग भी की गई। साथ हीं पूंजीपक्षी चार श्रम संहिताओं को रद्’ करने और बिहार में एपीएमसी (कृषि मंडी) को पुनर्बहाल करने की मांगें भी स्मारपत्र में की गई। बुद्ध स्मृति पार्क के समीप प्रदर्शन के पहले सभा हुई‚ जिसे विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा मजदूर संगठनों के नेताओं ने भी सम्बोधित किया। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति‚ बिहार के तत्वावधान में आयोजित सभा की अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने किया‚ जिसमें बिहार राज्य किसान सभा के सचिव रवीन्द्र नाथ राय‚ किसान संघर्ष समिति (बिहार) के संयोजक दिनेश सिंह एवं अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन के उपाध्यक्ष मणिकांत पाठक शामिल थे।

सभा का संचालन अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता उमेश सिंह ने किया। सभा को सम्बोधित करने वाले प्रमुख नेताओं में अखिल भारतीय किसान महासभा के महासचिव एवं किसान संघर्ष समन्वय समिति के बिहार प्रभारी राजाराम सिंह‚ बिहार राज्य किसान सभा के नेता रवीन्द्र नाथ राय‚ अखिल भारतीय किसान महासभा के पटना जिला के सचिव कृपा नारायण सिंह‚ अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन के नेता मणिकांत पाठक ‚ बिहार राज्य किसान सभा (जमाल रोड) के नेता सोनेलाल प्रसाद‚ अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के नेता सुभाष यादव‚ किसान संघर्ष समिति (बिहार) के संयोजक दिनेश सिंह ‚नेशन फर फार्मर्स के गोपाल कृष्ण‚ अग्रगामी किसान सभा (बिहार) के महासचिव अमेरिका महतो‚ किसान मजदूर नौजवान मोर्चा के अध्यक्ष कल्लू सिंह‚ भारतीय मूल निवासी किसान सभा के सिपाही यादव‚ अखिल भारतीय किसान फेडरेशन के जमीरूद्’ीन‚ किसान पंचायत धनरूआ के उमेश शर्मा आदि के नाम हैं। धरना कार्यक्रम में शामिल मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सभा को संबोधित किया। इसमें ऐक्टू के नेता आरएन ठाकुर‚ सीआईटीयू के राज्य महासचिव गणेश शंकर सिंह‚ एटक के नेता कौशलेंद्र कुमार‚ सूर्यकर जीतेन्द्र‚ इफ्टू (सर्वहारा) के नेता मंटू प्रमुख हैं। जिलाधिकारी से मिलकर स्मारपत्र सौंपने वाले शिष्टमंडल में उमेश सिंह‚ नंदकिशोर सिंह दिनेश सिंह‚ मणिकांत पाठक‚ चन्द्रप्रकाश सिंह एवं सोनेलाल प्रसाद शरीक थे। जिलाधिकारी को स्मारपत्र‚ तीनों कृषि कानूनों को संसद से वापस लेने की प्रक्रिया पूरी की जाए॥ किसान आन्दोलन का एक वर्ष पूरा होने पर राजधानी पटना में किसान समर्थकों का प्रदर्शन।

RELATED POSTS

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 24, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

Next Post
मोदी जी के कारण लैंगिक समानता की दृष्टि से बेटियों की संख्या बढ़ी- स्मृति ईरानी

मोदी जी के कारण लैंगिक समानता की दृष्टि से बेटियों की संख्या बढ़ी- स्मृति ईरानी

तंत्र-मंत्र में हुई रिमझिम की हत्या

तंत्र-मंत्र में हुई रिमझिम की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend