ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपने पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ा

UB India News by UB India News
November 27, 2021
in क्रिकेट, खास खबर
0
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपने पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के लिए आज की शुरुआत ठीक नहीं रही है. भारत ने जल्दी जल्दी अपने दोनों कल के बल्लेबाज को गंवा दिया। न्यूजीलैंड ने सधी हुई गेंदबाजी की है. सुबह की कंडीशन का उन्होंने अच्छा फायदा उठाया है. हालांकि अय्यर अच्छे फॉर्म में दिख रहे थे लेकिन 105 के स्कोर पर आउट हो गए हैं. अब भारत के लिए 400 रन के स्कोर पर जाना बेहद ही मुश्किल लग रहा है. जैसा हमने पहले ही कहा था कि भारत को टिक कर खेलना था आज. लेकिन आज बल्लेबाज फिर जल्दबाजी कर गए हैं

भारत ने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. अब भारत की नजर 400 रन के आंकड़े पर है. लेकिन उसके लिए अय्यर और अश्विन को धैर्य दिखाना होगा. पिच में जो फायदा गेंदबाज उठा रहे हैं उनका डट कर सामना करना होगा. न्यूजीलैंड की तरफ से स्पिन अटैक को लाया गया है. स्पिनर को भी मदद मिलती दिख रही है. ये भारतीय स्पिनर के लिए एक अच्छा संकेत है. बॉल घूम रहा है. बल्लेबाज की तरफ रफ भी है. ऐसे में अगर एक टप्पा पकड़ के गेंदबाजी की जाए तो बैट्समैन के लिए समस्या हो सकती है

RELATED POSTS

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

श्रेयस अय्यर ने अपने पहले ही मैच में शतक बना दिया है. बेबाक अंदाज में बल्लेबाजी की है. और 16 वें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने पहले मैच में शतक बनाया हो. हालांकि भारत की अभी कंडीशन को देखते हुए अभी अय्यर को अपने शतक को बड़ा बनाना होगा. टीम को अभी उनकी जरूरत है. भारत जितना बड़ा स्कोर बनाएगा उतना ही भारत के लिए अच्छा होगा. लेकिन साहा आउट हो गए हैं. कुछ खास काम नहीं कर पाए. उनकी जगह अब अश्विन बल्लेबाजी के लिए आये हैं

दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. भारत ने जल्दी ही अपना 5वां विकेट गंवा दिया है. रविंद्र जडेजा आउट हो गए हैं. जैसा हमने पहले ही कहा था कि शुरुआत के ओवर में भारत के बल्लेबाजों को ध्यान से खेलना होगा। क्योंकि पिच में नमी हैं, जिसका फायदा तेज गेंदबाजों को मिलना तय है. जडेजा 50 रन के स्कोर पर आउट हुए हैं. अंदरूनी किनारा लेकर गेंद विकेट में चली गयी. अय्यर के ऊपर अब पूरी जिम्मेदारी है.

IND vs NZ Test LIVE : कल भारत और न्यूजीलैंड (India vs Newzeland) के बीच कल से टेस्ट मैच की सीरीज शुरू हो चुकी है.पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी को चुना और दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 258 रन बना लिए थे. हालांकि सेशन की बात करें तो पहले सेशन में जहां भारत के 82 रन 1 विकेट के नुकसान पर थे. और दूसरे सेशन में 72 बनाए और 4 विकेट खो दिए. इसके बाद ऐसा लग रहा था कि भारत की पारी जल्द ही समाप्त हो जाएगी. लेकिन पहला टेस्ट मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने टीम को संभाला, और स्टंप होने तक अपने विकेट को बचाये रखा. श्रेयस अय्यर काफी मुश्किल समय में बैटिंग करने आए थे. लेकिन उन्होंने आराम से खेला और जडेजा को भी अपने साथ खिलाते रहे. श्रेयस अभी 75 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और वहीं जड्डू 50 रन की पारी पर नाबाद हैं. न्यूजीलैंड की बोलिंग की बात करें तो काइल जैमीसन ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया. उन्होंने 3 भारतीय बल्लेबाजों का शिकार किया. साथ ही काइल जैमीसन ने ये दिखा दिया कि पिच भले ही स्पिनरों को मदद करने वाली हो, लेकिन अगर दमदार गेंदबाजी की जाए तो उसकी बात कुछ अलग ही होती है.

खैर अब अगर दूसरे दिन यानी आज की बात करें तो भारत के दोनों बल्लेबाजों के दिमाग में यही होगा कि कम से कम आज लंच तक अपने विकेट बचा कर रखना है. शुरुआत में नमी होगी, जिसका फायदा कीवी टीम के तेज गेंदबाज उठाना चाहेंगे. तो ऐसे में पहले टिक कर खेलना होगा क्योंकि अगर पहला सत्र भारत बिना विकेट खोए निकाल लेता है तो एक बड़े स्कोर की उम्मींद कर सकता है. और वैसे भी इन दोनों के बाद भारत की बैटिंग कुछ खास बची नहीं है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 23, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

Next Post
BJP की 18 सदस्यीय नई कोर कमेटी में 44 % नए सदस्य, तारकिशोर, शाहनवाज को जगह; डॉ सीपी ठाकुर बाहर

BJP की 18 सदस्यीय नई कोर कमेटी में 44 % नए सदस्य, तारकिशोर, शाहनवाज को जगह; डॉ सीपी ठाकुर बाहर

विश्वविद्यालय में हुए घोटालों की करायी जाये उच्चस्तरीय जांचः भाकपा

विश्वविद्यालय में हुए घोटालों की करायी जाये उच्चस्तरीय जांचः भाकपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend