ADVERTISEMENT
Monday, July 20, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद सुप्रीमो लालू यादव को सीबीआइ कोर्ट से बड़ी राहत

लालू को मिली पेशी से छुट्‌टी:RJD सुप्रीमो ने कहा- हुजूर...बीमार रहता हूं, हाजिरी से राहत दीजिए, कोर्ट ने कहा- ठीक अब से वकील को भेजिए

UB India News by UB India News
November 24, 2021
in अपराध, खास खबर, पटना, राजद
0
राजद सुप्रीमो लालू यादव को सीबीआइ कोर्ट से बड़ी राहत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चारा घोटाले के एक केस में लालू यादव को पेशी से राहत मिल गई है। बांका कोषागार से 46 लाख रुपए की अवैध निकासी मामले में लालू मंगलवार को पटना के CBI की विशेष अदालत MP-MLA कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट से सशरीर पेशी से राहत देने की मांग की। इस पर कोर्ट राजी हो गया।

RJD सुप्रीमो ने कहा, “हुजूर… मैं अक्सर बीमार रहता हूं। ऐसे में मुझे पेश होने से राहत दीजिए। मेरे वकील इस मामले को देखेंगे।’ उनकी इस मांग पर कोर्ट ने कहा, “ठीक है अब से आप अपने वकील को तारीख पर भेज दीजिएगा।’ इतनी सुनवाई के बाद केस की अगली तारीख 30 नवंबर तय की गई। कोर्ट में हाजिरी के बाद लालू संत जोसेफ स्कूल के मैरी वार्ड में बीमार सिस्टर नीलिमा से मिलने पहुंचे।

RELATED POSTS

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, एक करोड़ मुआवजा और..

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

बता दें, इस केस में पटना के स्पेशल जज प्रजेश कुमार की अदालत ने लालू सहित 28 आरोपियों को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया था। इसके बाद RJD सुप्रीमो सोमवार शाम दिल्ली से पटना आए हैं।

11 बजे कोर्ट में पेश हुए लालू यादव
बांका कोषागार मामले में लालू यादव विशेष सीबीआइ कोर्ट के न्‍यायाधीश प्रजेश कुमार के न्‍यायालय में सुबह 11 बजे पेश हुए। कोर्ट ने इस मामले की अगली तारीख वा 30 नवंबर को सुनवाई होगी। इस मामले में कोर्ट के सामने हाजिर होने के लिए वे एक दिन पहले ही अपनी पत्‍नी राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती के साथ पटना आ गए थे। पटना में वे अपनी पत्‍नी के सरकारी आवास पर ठहरे हुए हैं। इस दौरान राजद के कई वरिष्‍ठ नेताओं ने राबड़ी आवास जाकर उनसे मुलाकात की। आपको बता दें कि लालू यादव चारा घोटाले के एक मामले में पहले से ही सजायाफ्ता हैं और उन्‍हें स्‍वास्‍थ्‍य आधार पर आधी सजा पूर होने के बाद जमानत दी गई है। इस मामले में वे साढ़े तीन साल तक जेल में रहे हैं।

चारा घोटाले के छह मुकदमों में फंसे हैं लालू
लालू यादव बतौर बिहार का मुख्‍यमंत्री रहने के दौरान हुए चारा घाेटाले के कुछ छह मामलों में फंसे हुए हैं। इनमें पांच मामले अब झारखंड में चले गए हैं, जबकि एक मामला पटना की सीबीआइ अदालत में चल रहा है। रांची की सीबीआइ अदालत में भी डोरंडा ट्रेजरी से 139 रुपए की अवैध निकासी के मामले में भी सुनवाई लगातार चल रही है। डोरंडा ट्रेजरी मामले में भी इसी महीने की 29 तारीख को सुनवाई होनी है। इस मामले में अब जल्‍द ही फैसला आने की उम्‍मीद भी जताई जा रही है।

1996 से चल रहा मामला

बांका उपकोषागार से फर्जी विपत्र के सहारे 46 लाख रुपए की अवैध निकासी का मामला 1996 से चल रहा है। इसमें शुरू में तात्कालीन मुख्यमंत्री लालू यादव के अलावा 44 आरोपी थे। फिलहाल 28 लोगों पर केस चल रहा है। आधा दर्जन आरोपियों की मौत हो चुकी है। इसकी सूचना कोर्ट को दी गई है।

इस बार एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर बाहर आए लालू प्रसाद

फिलहाल लालू यादव कई बीमारियों के शिकार हैं। उन्हें चलने-फिरने में भी कठिनाई हो रही है। उनकी किडनी पूरी तरह से काम नहीं कर रही है। इसलिए परेशानी बढ़ी हुई है। जमानत मिलने के बाद से वे लगातार दिल्ली स्थित अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, एक करोड़ मुआवजा और..

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, एक करोड़ मुआवजा और..

by UB India News
July 20, 2026
0

नीट परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर विरोध कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने सोमवार को स्वास्थ्य...

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

by UB India News
July 20, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर बिहार में भी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का प्रदर्शन शुरू हो गया है। किशनगंज में...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार का नेतृत्व करने का अवसर भले ही हाल में मिला हो, लेकिन...

दिल तो बच्चा है जी…  जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की केक काटा , फिर सदन पहुंचे निशांत

दिल तो बच्चा है जी… जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की केक काटा , फिर सदन पहुंचे निशांत

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने जन्मदिन पर सोमवार (20 जुलाई, 2026) को महावीर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की....

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

by UB India News
July 20, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद भवन मार्च पर आरजेडी ने केंद्र की सरकार को घेरा है. सोमवार (20 जुलाई,...

Next Post
शराबबंदी कानून का सख्ती से होगा अनुपालन

शराबबंदी कानून का सख्ती से होगा अनुपालन

किसान कल करेंगे भारत बंद, बैंक यूनियन और विपक्षी दलों ने किया समर्थन का ऐलान

यह जिद खतरनाक है.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend