ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मर्यादा में रहकर सबको सम्मान देना जरूरी

UB India News by UB India News
November 18, 2021
in भाजपा, विधानमंडल
0
मर्यादा में रहकर सबको सम्मान देना जरूरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकतंत्रीय शासन व्यवस्था में विधायिका‚ कार्यपालिका और न्यायपालिका की अवधारणा जनता–जनार्दन के जीवन को सरल‚ सुगम और सुखी बनाने के लिये की गयी है। ऐसे में इन सबको अपनी–अपनी मर्यादा में रहकर एक– दूसरे का सम्मान करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए ताकि संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनता के लिए कार्य हो सके। यह बातें बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा‚ शिमला में आयोजित अखिल भारतीय पीठासीन पदाधिकारियों के शताब्दी वर्ष समारोह तथा इसके ८२वें सम्मेलन में कहीं।

इस सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुडे। इस सम्मेलन के शताब्दी वर्ष में इसके मूल्यांकन एवं इसकी भावी कार्य योजना तथा पीठासीन पदाधिकारियों का संविधान एवं सदन तथा जनता के प्रति दायित्व पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि विधायक जनता के विश्वास और उनकी आकांक्षाओं के प्रतिबिंब होते हैं‚ इसलिए उनका आचरण और कर्तव्यों का बहुत व्यापक असर उन पर होता है‚ ऐसे में विधायकों को भी अपनी मर्यादा और आचरण का ख्याल रखते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। बिहार लोकतंत्र की जननी रही है और इसने समय–समय पर देश की राजनीति को नई दिशा भी प्रदान की है। बिहार की पहचान इसकी ऐतिहासिक‚ बौद्धिक‚ सांस्कृतिक‚ आध्यात्मिक विरासत से है। यह भगवान महावीर‚ बुद्ध और गुरु गोविंद सिंह जी की पावन धरा भी है जहां से विश्व को शांति का संदेश मिला है। उन्होंने कहा कि १७वीं बिहार विधान सभा के गठन के लगभग एक साल पूरे होने को हैं और इतने अल्पावधि में ही विधायकों की सजगता तथा गंभीरता और सरकार की संवेदनशीलता से सदन में अधिकाधिक सकारात्मक विमर्श हो सका तथा शत–प्रतिशत प्रश्नों का उत्तर प्राप्त हो सका। बिहार विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी द्वारा उद्घाटन किये गये सामाजिक संकल्प के अभियान को प्रत्येक विधायक तथा उनके माध्यम से इसे घर–घर तक पहुंचाना है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार की चर्चित विधानसभा सीट बांकीपुर में उपचुनाव से पहले जनसुराज को एक और बड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल...

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

NDA के साथ मजबूत गठबंधन ने भाजपा के चुनावी अभियान में फूंक दी नई जान ………………

NDA के साथ मजबूत गठबंधन ने भाजपा के चुनावी अभियान में फूंक दी नई जान ………………

by UB India News
July 14, 2026
0

उम्मीदवार बदलने के झटके से उबर कर भाजपा अब फुल फॉर्म में आ चुकी है। सोमवार की शाम को भाजपा...

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

Next Post
गंगा जल उद्वह योजना को निर्धारित समय में करें पूराः नीतीश

सीएम करेंगे विप में ‘ई विधान' का उद्घाटन

Paytm ने निवेशकों को कि‍या निराश, शेयर 9% डिस्‍काउंट के साथ 1950 रुपये पर हुआ लिस्‍ट

Paytm ने निवेशकों को कि‍या निराश, शेयर 9% डिस्‍काउंट के साथ 1950 रुपये पर हुआ लिस्‍ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend