बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बुधवार को ८२वें अखिल भारतीय पीठासीन पदाधिकारियों के सम्मेलन को संवोधित किया। सम्मेलन शिमला में चल रहा है। सभापति ने हिमाचल विधान सभा के अध्यक्ष को ई विधान को पूर्णतः लागू करने पर बधाई दी।
अधिवेशन में लोकसभा स्पीकर सहित देश के सभी पीठासीन पदाधिकारियों को सूचित किया कि बिहार विधान परिषद् भी आगामी शीतकालीन सत्र जो २९ नवम्बर से आहूत है‚ ‘ई विधान’ पर कार्य करेगी जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। सदन के संचालन में सामाजिक सरोकार‚ आम जनता की अपेक्षा और सभी दलों की सहभागिता को सवाæपरि बताते हुए विपक्ष सहित सभी दलों के सदस्यों के प्रति समभाव की भावना के महत्व को गंभीरता से उठाया। उन्होंने सदन की गरिमा को राज्य सरकारों को गंभीरता से लेने के महत्व को रेखांकित करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की॥।







