ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Paytm ने निवेशकों को कि‍या निराश, शेयर 9% डिस्‍काउंट के साथ 1950 रुपये पर हुआ लिस्‍ट

शनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज पर कंपनी का शेयर 1950 रुपये और बीएसई पर 1955 रुपये पर लिस्‍ट हुआ।प्रमुख डिजिटल पेमेंट प्‍लेटफॉर्म के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को निवेशकों की ओर से ठंडी प्रतिक्रिया मिली थी।वन 97 कम्‍यूनिकेशंस को मार्च, 2021 में समाप्‍त वित्‍त वर्ष के दौरान 1701 करोड़ रुपये का संचयी घाटा हुआ है।

UB India News by UB India News
November 18, 2021
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर
0
Paytm ने निवेशकों को कि‍या निराश, शेयर 9% डिस्‍काउंट के साथ 1950 रुपये पर हुआ लिस्‍ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नपेटीएम (Paytm) की ऑपरेटर कंपनी वन 97 कम्‍यूनिकेशंस (One 97 Communications) की शेयर बाजारों में लिस्टिंग निराशाजनक रही। 18 नवंबर को इसके शेयर अपने इश्‍यू प्राइस से 9 प्रतिशत डिस्‍काउंट पर लिस्‍ट हुए। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज पर कंपनी का शेयर 1950 रुपये पर लिस्‍ट हुआ, वहीं बीएसई पर इसका शेयर 1955 रुपये पर लिस्‍ट हुआ।

प्रमुख डिजिटल पेमेंट प्‍लेटफॉर्म के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को निवेशकों की ओर से ठंडी प्रतिक्रिया प्राप्‍त हुई थी और इसको केवल 1.89 गुना अभिदान ही मिला था। पेटीएम के आईपीओ को पात्र संस्‍थागत निवेशकों का ही अच्‍छा समर्थन मिला, इसमें 2.79 गुना अभिदान मिला था। रिटेल निवेशकों की ओर से पेटीएम के आईपीओ को 1.66 गुना अभिदान मिला, लेकिन गैर-संस्‍थागत निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित हिस्‍से के लिए केवल 24 प्रतिशत अभिदान दिया।

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

पेटीएम ने 18,300 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारत में सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम को पेश किया था। इसमें कंपनी ने 8300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए और 10,000 करोड़ रुपये के शेयरों को बिक्री पेशकश के लिए रखा था। आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्‍तेमाल पेटीएम के ईकोसिस्‍टम को मजबूत बनाने और नए कारोबार में निवेश, अधिग्रहण एवं रणनीतिक भागीदारी के लिए किया जाएगा।

स्वास्तिक इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा कि भारत में अब तक के सबसे बड़े आईपीओ रहे पेटीएम की शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई। हमने इसके भाव निर्गम मूल्य पर रहने की उम्मीद की थी। बहरहाल आईपीओ में मिले जोरदार समर्थन की वजह से बीएसई में कमजोर शुरुआत के बावजूद पेटीएम का बाजार मूल्यांकन 1,26 लाख करोड़ रुपये से अधिक आंका गया।

वन 97 कम्‍यूनिकेशंस को मार्च, 2021 में समाप्‍त वित्‍त वर्ष के दौरान 1701 करोड़ रुपये का संचयी घाटा हुआ है, इससे पूर्व वित्‍त वर्ष में कंपनी को 2942.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्‍त वर्ष 2018-19 में वन 97 कम्‍यूनिकेशंस को 4230.9 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ था। तिमाही आधार पर, वित्‍त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी को 381.9 करोड़ रुपये का संचयी नुकसान हुआ है। हालांकि इस दौरान कंपनी का राजस्‍व बढ़कर 948 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 649.4 करोड़ रुपये था।

सैफायर फूड्स का शेयर 14 प्रतिशत प्रीमियम पर हुआ लिस्‍ट
केएफसी और पिज्‍जा हट आउटलेट्स का परिचालन करने वाली सैफायर फूड्स इंडिया की गुरुवार को शेयर बाजारों में लिस्टिंग अच्‍छी हुई। कंपनी का शेयर अपने इश्‍यू प्राइस 1180 रुपये प्रति शेयर के मुकाबले 14 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्‍ट हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1311 रुपये पर लिस्‍ट हुआ, जो अपने इश्‍यू प्राइस से 11.10 प्रतिशत अधिक है। इसके बाद यह 17.25 प्रतिशत उछलकर 1383.60 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर कंपनी का शेयर 14.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 1350 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

सैफायर फूड्स इंडिया के आईपीओ को 6.62 गुना अभिदान मिला था। 2073 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए मूल्‍य दायरा 1120-1180 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। 31 मार्च, 2021 के मुताबिक सैफायर फूड्स के पास भारत और मालदीव में 204 केएफसी रेस्‍टॉरेंट्स और भारत, श्रीलंका एवं मालदीव में 231 पिज्‍जा हट रेस्‍टारेंट्स हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
Koo (कू) ने पेश किया सबसे बड़ा बहुभाषी क्रिकेट अनुभव 

कू(Koo) ऐप ने एशिया पेसिफ़िक क्षेत्र में उभरते हुए सबसे हॉट डिजिटल ब्रांडों में पाया स्थान

क्या डिंपल को खुद से ऊपर रख पाएंगे अखिलेश?-  – अतुल मलिकराम

क्या डिंपल को खुद से ऊपर रख पाएंगे अखिलेश?- - अतुल मलिकराम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend