तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम दिन के उद्घाटन सत्र में पिछले सात वर्षों में अन्त्योदयी पहल विषय पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किये गये । बिहार विकास के पैमाने पर देश स्तर पर अलग दिखने लगा है । मंगलवार के पांचवें और अंतिम सत्र में (बिहार सरकार की उपलब्धि) विषय पर संयुक्त रूप से उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक जनक सिंह ने राज्य सरकार द्वारा एनडीए शासन के १५ वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला । मुख्य रूप से सडÃक‚ शिक्षा‚ स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण‚ हर घर नल–जल‚ नली–गली योजना‚ शहरी निकायों‚ ग्रामीण विकास‚ किसानों का उत्थान के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डा. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे प्रेरणा स्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने अन्त्योदय को सही मायने में साकार कर रहे हैं ।उन्हीं के प्रेरणा से पिछले सात वर्षों में देश के अंतिम पायदान पर रहने वाले गरीबों के लिए उनकी सभी योजनायें क्रियांन्वित हुईं ।आज के दूसरे सत्र (भारत की मुख्य विचार धारा हमारी विचार धारा) विषय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नरेश सिंह ने कहा कि हमारी विचारधारा देश को सवापरि मानते हुए परम् वैभव पर ले जाने की है और आज उसी विचारधारा को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं ।तीसरे सत्र (अपनी कार्यपद्धति और संगठन संरचना में हमारी भूमिका) विषय पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया नेविस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि संगठन को चलाने के लिए कार्यालय‚ कार्यकर्ता‚ कार्यक्रम‚कोष और कार्यान्वयन की जरूरत होती है और हमारे संगठन की कार्यपद्धति यही है। चौथे सत्र में (मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग) विषय पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संजय मयूख ने कहा कि मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग से हम सबों को परिचित होना होगा । मीडिया आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण स्तम्भ है । केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकारके कायां को जनता के बीच पहुंचाने का सबसे सुगम रास्ता मीडिया है । वर्तमान समय में मीडिया के सभी प्रारूप महत्वपूर्ण हैं । पाठकों के बीच सभी प्रकार के खबरों को लेजाने का व्यापक माध्यम मीडिया है । जनहित के मुद्ो को मीडिया जिम्मेवारी पूर्वक उठाते रहती है ।सत्र का संयोजन मृत्युंजय झा एवं सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने किया तथा संचालन सह संयोजक आनंद पाठक ने किया । आज के सत्रों में मुख्य रूप बिहार सरकार के मंत्री रामप्रीत पासवान‚ आलोक रंजन झा‚ जिवेश मिश्रा‚ भाजपा के प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी‚ प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन‚सिद्धार्थ शंभू‚ राजेश वर्मा‚ कौशलेन्द्र मिश्र आदि उपस्थित थे ।
बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….
बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...







