ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी पर हमला मामले में RJD के नेता समेत 45 लोगों पर FIR दर्ज

UB India News by UB India News
November 17, 2021
in अपराध, पूर्वी चंपारण, राजद
0
पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी पर हमला मामले में RJD के नेता समेत 45 लोगों पर FIR दर्ज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी (डीएम) के श्रीसत कपिल अशोक के काफिले पर हमले को लेकर राजेपुर थाना में पैंतालीस लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गयी है. पंचायत चुनाव के सातवें चरण के दौरान राजेपुर के पकड़ी पंचायत के नोनीमल गांव के मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सोमवार की देर शाम डीएम के काफिले पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पूर्व विधायक शिवजी राय के उकसावे पर उनके समर्थकों ने हमला बोल दिया था.

मिली जानकारी के मुताबिक आरजेडी के नेता शिवजी राय अपने बेटे विपुल कुमार यादव को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचायत समिति के पद पर विजयी दिलाने के लिए डटे थे. वो और उनके सैकड़ों समर्थक मतदान केंद्र पर वोटिंग को प्रभावित कर रहे थे. इस दौरान मतदान केंद्र के अंदर दो युवक मतदाताओं के वोट डालने की फोटोग्राफी भी कर रहे थे. मतदान केंद्र निरीक्षण के दौरान डीएम श्रीसत कपिल अशोक नोनीमल गांव के मतदान केंद्र पर पहुंचे और वहां की स्थिति को देखकर कड़ी आपत्ति जताई. उनके आदेश पर फोटोग्राफी कर रहे युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया. इससे ग्रामीण भड़क गये और डीएम के काफिले पर हमला बोल दिया. उपद्रवियों के हमले में जिलाधिकारी को चोटें आईं. वहीं, पकड़ीदयाल के एसडीओ रविन्द्र कुमार को ईंट लग गई जिससे उन्हें गंभीर चोट आयी और वो वहीं गिर पड़े. इसके अलावा एसआई अनुज कुमार सिंह सहित चार पुलिसकर्मी भी इस हमले में घायल हुए. घायलों में एक महिला सिपाही भी शामिल है.

RELATED POSTS

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

आरजेडी के पूर्व विधायक शिवजी राय के समर्थकों ने पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी श्रीसत कपिल अशोक औऱ उनके साथ चल रहे प्रशासनिक दस्ते पर सोमवार की शाम हमला बोल दिया था (फाइल फोटो)

आरोपी RJD के पूर्व विधायक समेत 45 लोगों पर FIR दर्ज
इस संबंध में मधुबन के पूर्व विधायक शिवजी राय और उनके बेटे विपुल कुमार यादव जो मेहसी प्रखंड के निवर्तमान प्रमुख और पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी हैं समेत पैंतालीस लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में पूर्व विधायक पर करीब डेढ़ सौ अज्ञात उपद्रवियों को उकसाने का आरोप लगा है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) नवीन चन्द्र झा ने मंगलवार को बताया कि राजेपुर थाना में पूर्व विधायक शिवजी राय सहित पैंतालीस लोगों पर एफआईआर दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई शुरू की जा रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

by UB India News
July 15, 2026
0

बिहार के सियासी गलियारों में इन दिनों एक तस्वीर ने नए राजनीतिक कयासों को जन्म दे दिया है। औरंगाबाद से...

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय जांच में लापरवाही सामने आने के बाद तीन...

चारा घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रहेगी बरकरार

चारा घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रहेगी बरकरार

by UB India News
July 15, 2026
0

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की जमानत रद्द...

तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल……………

टूर पॉल्टिक्स से कैसे सधेगा बिहार?

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव की शोर है. मीडिया में कभी बीजेपी के प्रत्याशी बदलने तो कभी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत...

Next Post
तारापुर उपचुनाव के नतीजों ने बिहार की राजनीति को दिए नए सबक

तारापुर उपचुनाव के नतीजों ने बिहार की राजनीति को दिए नए सबक

ताइवान मुद्दे पर जिनपिंग ने बायडेन को दी चेतावनी, कहा- जो आग से खेलेगा, जल जाएगा

ताइवान मुद्दे पर जिनपिंग ने बायडेन को दी चेतावनी, कहा- जो आग से खेलेगा, जल जाएगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend