ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तारापुर उपचुनाव के नतीजों ने बिहार की राजनीति को दिए नए सबक

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in जदयू, बिहार, मुंगेर, राजद
0
तारापुर उपचुनाव के नतीजों ने बिहार की राजनीति को दिए नए सबक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा के हालिया उप चुनाव ने सभी दलों को सतर्क कर दिया है और उन्‍हें अपनी रणनीति पर नए सिरे से विचार करने के लिए भी मजबूर किया है। खासकर, तारापुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के परिणाम ने राजनीतिक दलों के स्थापित समीकरण को नए सिरे से परिभाषित किया है। इस संदेश के साथ कि मतदाता और राजनीतिक दलों के सोच में कम या अधिक अंतर आ रहा है। कहीं पुराना फार्मूला हू-ब-हू लागू है तो कहीं बदलाव की बेचैनी भी है। यह समझ कि मुस्लिम, वैश्य, सवर्ण और पिछड़े और समाज के अन्य समूह के मतदाता खास दलों से बंधे हुए हैं, शायद लंबे समय तक न चले। मतदाताओं की जागरूकता इस स्तर पर भी देखी गई कि फलां बाबू गांव में आए हैं तो उनकी इज्जत रख ली जाए। मनमाफिक वोट करने के लिए तो अगला आम चुनाव है ही।

असरगंज में क्या हुआ

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

यह राजद उम्मीदवार अरुण कुमार का पैतृक गांव है। वैश्य मतदाताओं की संख्या ठीकठाक है। प्रचलित मान्यता में इन्हें भाजपा का कैडर वोट माना जाता है, जबकि वोट देने की प्रवृत्ति इस मान्यता का समर्थन नहीं कर रही है। बूथ संख्या 50 पर राजद को 458 और जदयू को 44 वोट मिले। बूथ संख्या 52 पर राजद को 344, जदयू को 76, जबकि 52 पर राजद को 311 और जदयू को 103 वोट किे। इन बूथों पर खास जाति, खास पार्टी की मान्यता खतरे में पड़ गई। बताया गया कि वैश्य की उप जातियों ने अलग-अलग दलों को वोट किया। बगल के कमराय में सवर्ण, यादव और अति पिछड़े हैं। यहां जदयू का दबदबा चला। अति पिछड़ों ने उम्मीद के अनुरूप साथ दिया। इस गांव के दो बूथों (संख्या 40-41) पर राजद और जदयू को क्रमश: 48-261, 88-291 वोट मिले। यादव बहुल सजुआ में राजद के पक्ष में एकतरफा वोट पड़ा। जदयू के वोट दो अंकों में थे।

विधायकों के गढ़ में

जदयू के तीन बार विधायक रहे डा. मेवालाल चौधरी और नीता चौधरी के प्रभाव वाले गांवों (लखनपुर, माणिकपुर और कमरगांवा) में कुल 11 बूथ थे। इनमें छह पर जदयू और पांच पर राजद को बढ़त मिली। सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी का भी गृह क्षेत्र यही है। स्व. मेवालाल चौधरी के स्वजन परिवार के किसी को टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। इसका असर पड़ा। छह बूथों पर जदयू को मिली बढ़त में शकुनी चौधरी के परिवार का योगदान माना गया। सम्राट और राकेश चौधरी उनके पुत्र हैं। राकेश ने हाल में जदयू की सदस्यता ली है। शकुनी चौधरी छह बार तारापुर के विधायक रह चुके हैं। उनका झुकाव जदयू की ओर था।

कार्यकारी अध्यक्ष के गांव में

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा. समीर कुमार सिंह का गांव है मिल्की। उप चुनाव में गांव की खूब चर्चा हुई। जदयू के सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी और डा. आलोक सुमन लगातार इस गांव में रहे। राजद ने लवली आनंद और विधायक चेतन आनंद को भेजा। राजपूत बहुल इस गांव ने सबकी इज्जत रखी। राजद को एक सौ 99, जदयू को तीन सौ 45 और कांग्रेस को 271 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार राजेश कुमार मिश्र के शपथ पत्र के मुताबिक वे बूथ नंबर 205 के वोटर हैं। इस बूथ पर कांग्रेस को सिर्फ छह वोट मिले। उनका गांव मुलुकटांड है। इस गांव के लोगों ने सम्मान किया। एक बूथ पर उन्हें 209 वोट पड़े।

नवगाई में पूर्व मंत्री नीरज कुमार और पार्टी के नेता रवींद्र सिंह कैंप किए थे। यह जदयू के पूर्व महासचिव लोक प्रकाश सिंह का गांव है। यहां के तीन बूथों पर जदयू को 732 और राजद को 87 वोट मिले। यहां राजपूत और अनुसूचित जाति की बहुलता है। बगल के यादव बहुल कठौर गांव में जदयू का प्रबंधन काम आया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह इस गांव में गए थे। दोनों गांवों के चार बूथों पर राजद को 428 और जदयू को 538 वोट मिले।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post
ताइवान मुद्दे पर जिनपिंग ने बायडेन को दी चेतावनी, कहा- जो आग से खेलेगा, जल जाएगा

ताइवान मुद्दे पर जिनपिंग ने बायडेन को दी चेतावनी, कहा- जो आग से खेलेगा, जल जाएगा

आदि महोत्सव: जनजातीय संस्कृति से लोगों को परिचित कराने का बड़ा प्रयास

आदि महोत्सव: जनजातीय संस्कृति से लोगों को परिचित कराने का बड़ा प्रयास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend