ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सूबे में शीघ्र ही की जायेगी कला विश्वविद्यालय की स्थापनाः मंत्री

UB India News by UB India News
November 15, 2021
in कला, पटना, भाजपा
0
सूबे में शीघ्र ही की जायेगी कला विश्वविद्यालय की स्थापनाः मंत्री

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कला‚ संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन ने कहा कि सरकार शीघ्र ही प्रदेश में कला एवं शिल्प विश्वविद्यालय की स्थापना करने जा रही है। सरकार अपनी कला और संस्कृति को उन्नत करने के लिए कृत संकल्प है। राज्य सरकार गुणी कलाकारों और विद्वानों का परामर्श लेकर‚ प्रदेश के कला–कर्म को उन्नत करना चाहती है। उन्होंने यह बातें रविवार को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में वरिष्ठ कवि और चित्रकार डॉ. दिनेश दिवाकर की पुस्तक ‘पटना कलम इतिहास के आइने में’ का लोकार्पण करते हुए कही। चित्रकार और पटना कला महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य पद्मश्री प्रो श्याम शर्मा ने कहा कि भारत के कला इतिहास में लगभग दो सौ वर्षों का काल पटना कलम के नाम से स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में चिह्नित है। यह चित्र–कला भारत के कलाकारों की संघर्ष–यात्रा भी है। औरंगजेब के काल में जब दिल्ली से कलाकारों का पलायन हुआ तो वे मुर्शिदाबाद होकर पटना पहुंचे। इसीलिए इस विशिष्ट चित्र शैली को पटना कलम कहा गया। आज बडे–बडे लोग भी पटना कलम के महान गौरव से अवगत नहीं है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सम्मेलन अध्यक्ष डॉ .अनिल सुलभ ने कहा कि कला के मर्म को समझने वाले चित्रकार–लेखक ने अपने काल में प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंची इस कला–विधा के विलुप्त होने की आशंकाओं से उपजी गहन पीडा की अभिव्यक्ति की है और संकट–ग्रस्त पटना की इस गौरव विधा की ओर कला–जगत का ध्यान खींचा है। पुस्तक के लेखक ने कहा कि हर कलाकार और लेखक की मंशा होती है कि आगामी पीढियां उनकी धरोहर की रक्षा करे। चित्रकला की इस विशिष्ट शैली पटना कलम के इतिहास और गौरव को संरक्षित करने तथा इसकी पुर्नस्थापना के उद्’ेश्य इस पुस्तक का सृजन किया गया है। सम्मेलन के प्रधानमंत्री डॉ शिववंश पाण्डेय‚ उपाध्यक्ष डॉ कल्याणी कुसुम सिंह‚ साहित्यमंत्री डॉ भूपेन्द्र कलसी‚ डॉ बीएन विश्वकर्मा‚ बांके बिहारी साव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। कृष्ण रंजन सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रणव कुमार समाजदार‚ जगदीश्वर प्रसाद सिंह‚ सच्चिदानंद शर्मा‚ कमल कुमार‚ कौशलेंद्र कुमार‚ मृदुला कुमारी‚ नरेंद्र देव‚ कैलाश ठाकुर‚ रीना कुमारी सोमा सिंह‚ प्रो आर पंडित‚ अमित कुमार सिंह आदि साहित्य–प्रेमी उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post
सत्ता सुख भोगने को नहीं चुनती जनताः तेजस्वी

सत्ता सुख भोगने को नहीं चुनती जनताः तेजस्वी

गीता पाठ कर हिंदुत्व को समझें राहुल गांधी

गीता पाठ कर हिंदुत्व को समझें राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend