भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ. संजय जायसवाल ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गीता की प्रति भेजी है। उन्होंने कहा कि कभी कभी झूठ और दुष्प्रचार में आकंठ डूबे लोगों को सत्य का ज्ञान देना जरूरी हो जाता है। ड़ॉ. जायसवाल ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जिस तरह से हिंदुत्व पर हमले कर रही है‚ वैसी परिस्थिति में उन्हें हिंदुत्व का ज्ञान देना जरूरी हो जाता है। हम जानते हैं कि राहुल गांधी देश के सबसे बडे कंफ्यूज्ड़ नेता है। इसलिए इतने दिनों तक देश में राजनीति करने और मंदिर–मंदिर घूमने के बावजूद उन्हें हिंदुत्व का रत्ती भर भी ज्ञान नहीं हो पाया है। उनका यह कंफ्यूजन दूर हो और उनकी झूठ व दुष्प्रचार की आदत छूटे‚ इसीलिए हम आज उन्हें श्रीमद्भागवत गीता की प्रति भेंट स्वरूप पोस्ट कर रहे हैं। गीता धर्म–अध्यात्म समझाने वाला महान ग्रन्थ है‚ जो मनुष्य को आज भी जीने की कला सिखाते हुए जीवन के विभिन्न रास्तों पर उसका मार्गदर्शन करती है। यह ग्रंथ मानव को हमेशा ही सही फैसला लेने व सत्य का मार्ग चुनने के लिए प्रोत्साहित करता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि यदि राहुल गांधी ने इस ग्रन्थ को पढ और समझ लिया तो यकीनन वह झूठ और फूट डालो और राज करो की राजनीति से तौबा कर लेंगे। राहुल गांधी द्वारा हिंदुत्व पर दिए गए बयान को राहुल की अपरिपक्वता व कमजोर ज्ञान का प्रत्यक्ष प्रमाण बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिन्दू धर्म का विरोध शुरुआत से ही कांग्रेस के डीएनए में रहा है। महज २४ घंटे के भीतर कांग्रेस के तीन कद्ावर नेताओं द्वारा हिन्दू समाज को अपशब्द कहना उनकी इसी घृणित सोच का हिस्सा है। हमने पहले ही कहा था कि हिन्दुओं के खिलाफ यह जहरीली बयानबाजी सीधे गांधी परिवार के हुक्म से हो रही है‚ जिसे राहुल गांधी ने बयान देकर सच साबित कर दिया है॥। डॉ. जायसवाल ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब राहुल ने हिन्दू धर्म की गरिमा गिराने का प्रयास किया हो। दिसम्बर २०१० में विकिलिक्स ने राहुल गांधी की अमेरिकी राजदूत टिमोथी रोमर से २० जुलाई‚ २००९ को हुई बातचीत का एक खुलासा किया था‚ जिसमें राहुल गांधी ने तत्कालीन अमेरिकी राजदूत से कहा था कि भारत को आतंकियों से अधिक खतरा देश के हिंदुओं से है। राहुल गांधी ने जर्मनी में हिंदू संस्कृति का अपमान किया था और कहा था कि भारत में महिलाओं के खिलाफ जो अत्याचार होते हैं‚ उसकी वजह भारतीय संस्कृति है। इतना ही नहीं‚ राहुल गांधी ने हिंदू धर्म का अपमान करते हुए कहा था कि मंदिर जाने वाले लोग लफंगे होते हैं और महिलाओं को छेडते हैं। उनके इस तरह के बयान हिन्दुओं के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की बुनियादी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राहुल ने अपने बयान में उपनिषदों को पढने का दावा किया है। उनके इस दावे में कितनी सच्चाई है‚ यह लोग अच्छे से समझ सकते हैं। लेकिन उनके बयान से यह स्पष्ट है कि उन्हें उपनिषदों का एक भी वाक्य समझ में नहीं आया है। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन‚ प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार‚ प्रदेश प्रवक्ता अफजर शमसी व मीडि़या प्रभारी राजू झा मौजूद रहे।
बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित, 4 मई को मोदी करेंगे उद्धाटन
खेल के रंग, बिहार के संग, इसी थीम लाइन के साथ बिहार में पहली बार खेलों का महाकुंभ आयोजित हो...