शहाबुद्दीन की बड़ी बेटी की शादी मोतिहारी जिले में हो रही है. इस शादी में शामिल होने के लिए देश के कई चर्चित चेहरों को न्योता दिया गया है. शादी और रिसेप्शन को भव्य बनाने के लिए पूरे गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया है. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की शादी एक महीने पहले हुई थी जिसमें लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे यानी तेजस्वी और तेजप्रताप यादव भी शामिल हुए थे.
बिहार के बाहुबली रहे सीवान के पूर्व और दिवंगत सांसद शहाबुद्दीन के घर आज फिर से शहनाई बजेगी. शहाबुद्दीन की बड़ी बेटी हेरा शहाब की आज शादी होने वाली है. इसकी तैयारी पूरी हो गई है. शहाबुद्दीन के घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है तो वहीं लोगों की मेजबानी के लिए शानदार तैयारियां की जा रही है. बिहार की सबसे नामचीन शादियों में शुमार होने की चर्चा के बीच इस आयोजन में कई वीआईपी और वीवीआईपी लोगों के आने के भी कयास हैं. शहाबुद्दीन की बेटी की शादी उनके पैतृक गांव प्रतापपुर स्थित आवास से हो रही है.
अतिथियों के लिए 5 एकड़ में पंडाल बनाया गया है। कार्यक्रम में देश के कई बड़े चेहरों को न्योता दिया गया है। इनमें CM नीतीश कुमार, झारखंड के CM हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, अबू आजमी, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, संजय दत्त सहित अन्य कई VIP शामिल हैं। दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। तैयारी इतनी भव्य है कि पूरे राज्य में इसकी चर्चा हो रही है। तस्वीरों में देखिए पूरी तैयारी-















