ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दीपावली की रात जगमगा उठा पटना,सीएम ने एक अन्ने आवास में जलाए दीये

UB India News by UB India News
November 6, 2021
in अध्यात्म, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
दीपावली की रात जगमगा उठा पटना,सीएम ने एक अन्ने आवास में जलाए दीये
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दीपावली पर गुरुवार को पटना सहित पूरा बिहार जगमगा उठा। दीपों की रोशनी में खुशियों का प्रकाश बिखरता रहा। राजधानी के मोहल्ले रोशनी में खूबसूरत नजर आने लगे। कई सरकारी कार्यालयों को भी रंगीन बल्ब और झालरों से सजाया गया। राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। सीएम ने अपने सरकारी आवास एक अन्ने मार्ग पर दीप भी जलाए।

अपने सरकारी आवास दीप जलाते CM।
अपने सरकारी आवास दीप जलाते CM।

पटना दीपावली की रात जगमगाता दिखा। बोरिंग रोड चौराहे के आस-पास के मोहल्ले लाइटिंग से आकर्षक नजर आए। वहीं, बुद्ध मार्ग से लेकर महावीर मंदिर और पटना जंक्शन भी बेहद खूबसूरत दिखा। पटना जंक्शन की दीवारों पर बेहतरीन लाइटिंग की गई। इससे, दीवारों पर महात्मा बुद्ध की आकृतियां काफी आकर्षक दिखीं। वहीं, महावीर मंदिर भी रोशनी में नहाया नजर आया।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

रात को जगमग करता पटना।
रात को जगमग करता पटना।

इस बार बना था चतुर्ग्रही योग
घर से लेकर दुकानों तक गुरुवार की देर शाम तक धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा होती रही। इससे पहले लोगों ने भगवान गणेश, विष्णु, इंद्र, कुबेर और देवी सरस्वती की पूजा की। इस बार दिवाली पर तुला राशि में चार ग्रहों के आ जाने से चतुर्ग्रही योग बना। ज्योतिषियों का कहना था कि इस दिन की गई पूजा का शुभ फल जल्दी ही मिलेगा। पटना में धनतेरस यानी मंगलवार के दिन से शुरू हुई भीड़ दीपावली की शाम तक गुरुवार तक बाजार में दिखी। दीपावली के दिन भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।

पटाखा छोड़ते लोग।
पटाखा छोड़ते लोग।

देर रात तक हुई आतिशबाजी
दीपावली की शाम से ही पटना में लोगों ने जमकर आतिशबाजी शुरू कर दी। गुरुवार की देर रात तक लोग दीपावली पर पटाखा जलाते रहे। अलग-अलग तरह की आतिशबाजियों से आकाश में कई तरह की रोशनी भी बिखरती नजर आई। पटना के गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजार तक पटाखों की दुकान सजी दिखी। कई घरों में तो दीपावली के पहले से ही आतिशबाजी खरीदकर रख दी गई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
दीपावली पर जहरीली शराब का अंधेरा: दो दिनों में 25 की मौत

दीपावली पर जहरीली शराब का अंधेरा: दो दिनों में 25 की मौत

दीपावली के बाद अब बेगूसराय से बर्लिन छठ पूजा की आस्था के रंग में रंगेगी .....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend