ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज अमित शाह से मिलेंगे अमरिंदर सिंह, किसान आंदोलन पर होगी चर्चा

UB India News by UB India News
October 28, 2021
in Lokshbha2024, कृषि, राष्ट्रीय
0
गेमचेंजर साबित हो सकता है बीजेपी के लिए पंजाब में कैप्टन अमरिंदर का ‘ऑफर’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरूद्ध किसानों के वर्तमान आंदोलन के संभावित समाधान पर चर्चा करने के लिए वह बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सिंह ने कहा कि वह कुछ कृषि विशेषज्ञों के साथ शाह से मिलेंगे। उन्होंने कल मीडिया से कहा था, ‘‘मैं गृहमंत्री शाह से मिलने जा रहा हूं और मेरे साथ 25-30 लोग जाएंगे।’’ उन्होंने यह भी कहा कि वह एक राजनीतिक दल शुरू करने की दहलीज पर हैं तथा जैसे ही चुनाव आयोग से नाम एवं निशान की मंजूरी मिल जाती है, वह दल की घोषणा कर देंगे।

सिंह ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि मैं समाधान तलाशने में मदद कर सकता हूं क्योंकि मैं पंजाब का मुख्यमंत्री रहा हूं एवं कृषक भी हूं।’’ उन्होंने कहा कि वह किसानों के मुद्दों पर केंद्रीय गृहमंत्री से तीन बार मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो किसान आंदोलन के समाधान का पहले से तय फॉर्मूला नहीं हो सकता लेकिन बातचीत से कुछ निकलकर सामने आयेगा क्योंकि दोनों ही पक्ष – केंद्र सरकार एवं किसान – कृषि कानूनों से उत्पन्न संकट का हल चाहते हैं।

RELATED POSTS

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

समस्या बढ़ाएगा कमजोर मानसून ,अल नीनो का असर पड़ेगा……………..

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर उन्होंने किसी किसान नेता के साथ बैठक नहीं की है। उन्होंने कहा कि मैने इस मामले में जानबूझकर दखलंदाजी नहीं की क्योंकि किसान नहीं चाहते हैं कि नेता इसमें शामिल हों। उन्होंने कहा कि किसान नेताओं की केंद्र के साथ चार बैठकें बेनतीजा रही हैं लेकिन अनौपचारिक वार्ता चल रही है। सिंह कह चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी के साथ सीटों का जो भी संभवित समझौता होगा वह किसानों के हित में उनके मुद्दों के हल पर आधारित होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

by UB India News
June 30, 2026
0

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के तीन दिन के दौरे पर हैं. वे सेशेल्स की आजादी की 50 वीं वर्षगांठ पर...

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

समस्या बढ़ाएगा कमजोर मानसून ,अल नीनो का असर पड़ेगा……………..

by UB India News
June 29, 2026
0

केद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते सप्ताह आशंका जताई कि मानसून में देरी के कारण खरीफ फसलों की...

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

by UB India News
June 23, 2026
0

फलों को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से पकाने के उपकरण पर सरकार किसानों को अनुदान देगी। कृषि मंत्री विजय कुमार...

बिहार : मानसून पर अल नीनो का दिखने लगा आरंभिक असर,

बिहार : मानसून पर अल नीनो का दिखने लगा आरंभिक असर,

by UB India News
June 23, 2026
0

अल नीनो का आरंभिक असर दिखने लगा है। मानसून का करंट 27 जिलों में विस्तार पाकर भी स्वाभाविक रूप से...

‘मेक इन इंडिया’ हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है……………

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

विदेश मंत्री एस जयशंकर दो देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें एक तो...

Next Post
आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत

आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत

आज 18वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

आज 18वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend