ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं राजद सुप्रीमो: दास

UB India News by UB India News
October 28, 2021
in कांग्रेस, पटना
0
झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं राजद सुप्रीमो: दास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास ने कहा है कि सोनिया गांधी से लालू की बातचीत नहीं हुई है। वे झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। राजद से अलग होने के कारण कांग्रेस के पारंपरिक मतदाता वापस अपनी पार्टी कांग्रेस की तरफ आ रहे हैं। ये बातें विधानसभा उपचुनाव में प्रचार समाप्ति के बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने संवाददाता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के नवनिर्माण और जनहित से जुडे मुद्े पर लडाई लड रही है। उन्होंने कहा कि हम मजबूती से दोनों सीटों पर चुनाव लड रहे हैं और परिणाम भी सार्थक आने वाले हैं। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की चुनावी बातचीत का भी खंडन किया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास ने कहा कि बिहार कांग्रेस के सभी नेताओं सहित जाप प्रमुख पप्पू यादव‚ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढी और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता कन्हैया कुमार के व्यापक जनसम्पर्क कार्यक्रमों के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने बिहार सरकार के मंत्रियों द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग की बात भी कही। उन्होंने बताया कि बिहार में कांग्रेस ने यह लडाई एनडीए और राजद दोनों के खिलाफ छेडी है और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और नेता इस लडाई में मजबूती से साथ निभा रहे हैं। उन्होंने बिहार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को आगामी लडाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। संवाददाता सम्मेलन में विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र‚ मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड‚ विधायक संतोष मिश्र‚ ब्रजेश कुमार मुनन‚ प्रवक्ता असित नाथ तिवारी‚ ज्ञान रंजन सहित प्रमुख नेता मौजूद रहें।

सूबे के सियासी गलियारे से एक बडी खबर सामने आई है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को फोन किया है। सोनिया गांधी ने मंगलवार को लालू प्रसाद यादव से फोन पर बात की है। इस संबध में राजनीति के जानकार मान रहे हैं कि सोनिया गांधी से लालू प्रसाद की इस बात को हाल के दिनों में हुई तल्खी के बीच काफी अहम माना जा रहा है। सोनिया ने अपनी पार्टी के महासचिवों‚ बिहार प्रभारी और बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के साथ दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद लालू प्रसाद से फोन पर बात की है। बिहार में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर महागठबंधन के दो पूर्व सहयोगियों राजद और कांग्रेस के बीच कडवाहट बढती जा रही है। लालू यादव ने कांग्रेस को दो सीटों में से एक भी न देने का कारण बताया था साथ ही पार्टी के प्रदेश प्रभारी को ‘भकचोन्हर’ भी कह दिया था। इसके बाद हाल में हुई तकरार के लिए कांग्रेस के छुटभैए नेताओं को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने दावा किया है कि किसी ने भी कांग्रेस की उतनी मदद नहीं की है‚ जितनी राजद ने की है। तीन साल बाद बिहार लौटे लालू यादव ने मंगलवार को कहा था कि वे आज भी कांग्रेस को राष्ट्रीय विकल्प के रूप में मानते हैं‚ जिसकी देश को जरूरत है। इसके साथ–साथ राजद द्वारा बिहार की दो सीटें तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने के बाद कांग्रेस ने अगले लोकसभा चुनाव में बिहार में अकेले मैदान में उतरने की घोषणा की थी।

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
यह महज उपचुनाव नहीं‚ जदयू व राजद के बीच चुनावी महासंग्राम

यह महज उपचुनाव नहीं‚ जदयू व राजद के बीच चुनावी महासंग्राम

गेमचेंजर साबित हो सकता है बीजेपी के लिए पंजाब में कैप्टन अमरिंदर का ‘ऑफर’

आज अमित शाह से मिलेंगे अमरिंदर सिंह, किसान आंदोलन पर होगी चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend