ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उपचुनाव में भाजपा–जदयू को मिलेगी करारी शिकस्तः दीपंकर

UB India News by UB India News
October 28, 2021
in कम्युनिस्ट, पटना
0
उपचुनाव में भाजपा–जदयू को मिलेगी करारी शिकस्तः दीपंकर

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि विधान सभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में अपनी हार देख नीतीश कुमार एक बार फिर अनाप–शनाप बयानबाजी में उतर आए हैं। हम पंचायत चुनाव में हिंसा व प्रशासन का लगातार दुरूपयोग देख रहे हैं। लोगों की कहीं पुलिस की गोली से तो कहीं सामंती अपराधियों द्वारा हत्या हो रही है। पूरे राज्य में प्रशासन की मिलीभगत व संरक्षण में ही अपराध बढ रहा है। मोरियावां गोलीकांड में पुलिस को क्लीन चिट मिल गई। सीवान में बिझौल गांव के माले कार्यकर्ता दिनेश मांझी को गोली मार दी गई। माले महासचिव ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विगत ११ महीने से आंदोलनरत किसानों के प्रति भाजपा का रवैया हम देख रहे हैं। भाजपा मंत्री के पुत्र ने लखीमपुर खीरी में किसानों को गाडी से कुचलकर मार दिया। इसलिए यह उपचुनाव महज दो सीट पर उपचुनाव नहीं है बल्कि मोदी व नीतीश सरकार से जवाब मांगने का है। हमने राजद को दोनों जगहों पर समर्थन दिया है। हमारे साथी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के ७५ साल में मोदी सरकार अमृत महोत्सव कर रही है। ऐसा लगता है कि आजादी के आंदोलन के मंथन से जो अमृत निकला वह मोदी के हिस्से और जो विष निकला वह जनता के हिस्से। उन्होंने कहा कि सावरकर जिन्होंने अंग्रेजों से ६–६ बार माफी मांगी‚ उन्हें आईसीएचआर के पोस्टर में नेहरू की जगह स्थान दिया जा रहा है। ये एक तरफ गांधी की बात करते हैं और दूसरी ओर हत्यारे गोडसे की पूजा कर रहे हैं। आज आजादी के आंदोलन के सपने व मूल्यों की हत्या हो रही है। इसलिए हमने बटुकेश्वर दत्त के जन्म दिन १८ नवम्बर को एक बडे कार्यक्रम से इस अभियान की शुरूआत का निर्णय किया है। आजादी के ७५ साल पर धारावाहिक कंपेन चलेगा। जम्मू–कश्मीर में डोमिसाइल का सब्जबाग दिखाकर मोदी सरकार ने धारा ३७० खत्म कर दिया‚ लेकिन आज वहां आज बिहार के मजदूरों की हत्या की जा रही है। वे भारी असरुक्षा हैं। इसका जवाब मोदी व अमित शाह को देना होगा। आज पूरे देश व बिहार में आंदोलन में तेज होगा। संवाददाता सम्मेलन में राज्य सचिव कुणाल‚ पोलित ब्यूरो के सदस्य अमर व फुलवारी विधायक गोपाल रविदास भी मौजूद थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं राजद सुप्रीमो: दास

झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं राजद सुप्रीमो: दास

यह महज उपचुनाव नहीं‚ जदयू व राजद के बीच चुनावी महासंग्राम

यह महज उपचुनाव नहीं‚ जदयू व राजद के बीच चुनावी महासंग्राम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend