ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्य सरकार का विसर्जन मैं करूंगाः लालू

UB India News by UB India News
October 28, 2021
in दरभंगा, मुंगेर, राजद
0
राज्य सरकार का विसर्जन मैं करूंगाः लालू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तारापुर विधानसभा से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी अरुण कुमार साह के पक्ष में ईदगाह मैदान गाजीपुर तारापुर में आयोजित चुनावी सभा को बुधवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने संबोधित किया। इस सभा को लालू यादव ने अपने चिर–परिचित अंदाज में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिना सिद्धांत वाला आदमी है।
नीतीश जी बोले थे कि मिट्टी में मिल जाएंगे भाजपा में नहीं जाएंगे। लेकिन आज चोर दरवाजे से मुख्यमंत्री बन बैठे हैं। लालू यादव ने कहा कि तारापुर विधानसभा चुनाव जनता और सरकार का चुनाव है। जनता की जीत होगी। लालू यादव ने कहा का असरगंज और टेटिया बंबर को मैने प्रखंड़ बनाया। तारापुर एवं खड़गपुर अनुमंड़ल और मुंगेर कमिश्नरी हमने बनवाया। लालू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के १५ लाख देने के बाद क्या हुआ। शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गया है। जब मैं रेल मंत्री था तो रेलवे जर्सी गाय थी। मेरे समय में रेलवे को मैंने ५००० करोड़ मुनाफा दिया। आज रेल घाटे में चल रहा है। रेल‚ एयरपोर्ट‚ एलआईसी आदि पचास संस्थान को पूंजीपतियों के हाथों में बेच दिया गया।
सांप्रदायिक शक्तियों एवं भाजपा के सामने मैं कभी नहीं झुका। आड़वाणी के रथ को रोका एवं उसे मसानजोर जेल भेजा। भाजपा गांधी के हत्यारे गोड़से की पार्टी है। तीसरे नंबर की पार्टी का आज मुख्यमंत्री बनकर बैठा है। जातिगत जनगणना की लड़ाई को तेज करना है। विशेष राज्य का दर्जा क्या हुआ। घर–घर दारू बिक रहा है। चूहा थाने में दारु पी रहा है। लालू यादव ने कहा कि तेजस्वी ने पिछले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार का पसीना छोड़ा दिया। अब इस सरकार का विसर्जन मैं करूंगा। लालू यादव ने पुराने अंदाज में कहा कि ‘लागल लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता पहुंच गेल ‘नीतीश कुमार जिधर देखता है पूरी उधर जाता है घुरी। यह पलटूराम है।’
तेजस्वी यादव ने कहा कि दोनों विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी की जीत होती है तो बहुत जल्द राष्ट्रीय जनता दल सरकार बनाएगी और युवाओं को दस लाख सरकारी नौकरी दिया जाएगा। सीएजी की रिपोर्ट में सरकार के खजाने से २ हजार करोड़ों रुपए खर्च किया गया। इसका हिसाब सरकार नहीं दे पा रही है। ड़बल इंजन की सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गया है। ड़ीजल‚ पेट्रोल‚ गैस‚ सरसों तेल कीमत बेतहाशा बढ़ी है। किसानों को अनाज का समर्थन मूल्य नहीं मिल रहाहै। प्रखंड़ से जिला और राज्य तक भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अपराध का ग्राफ बढ़ा है। विकास के पैसे घोटाले में जा रहा है। ३३ सौ करोड़ भागलपुर में सृजन घोटाला हुआ है। सभा का संचालन प्रदेश राजद प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने किया। सभा में पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव‚ उदय नारायण चौधरी‚ जगदानंद सिंह‚ श्याम रजक‚ वृषण पटेल‚ लवली आनंद‚ रणविजय साहू‚ चेतन आनंद‚ विजय सम्राट‚ पुनेशवर मंड़ल‚ प्रदेश महासचिव ड़ॉ चक्रपाणि हिमांशु‚ मुकेश यादव‚ जिला अध्यक्ष देवकीनंदन बिंद‚ बम बम यादव सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।

 

RELATED POSTS

बिहार सरकार ने वापस लौटाई लालू-राबड़ी की सुरक्षा……….

रिशुश्री महाघोटाले पर तेजस्वी के 20 सवाल……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार सरकार ने वापस लौटाई लालू-राबड़ी की सुरक्षा……….

बिहार सरकार ने वापस लौटाई लालू-राबड़ी की सुरक्षा……….

by UB India News
July 4, 2026
0

राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी को Z कैटेगरी की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी गई...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

रिशुश्री महाघोटाले पर तेजस्वी के 20 सवाल……………

by UB India News
June 29, 2026
0

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कथित रिशुश्री महाघोटाला मामले को लेकर एक बार फिर राज्य सरकार पर...

राजनीति में सिर्फ आवास बदलना नहीं होता, बल्कि सत्ता, प्रभाव और पहचान के परिवर्तन का संकेत होता है………………

तेजस्वी 1 पोलो रोड आवास में शिफ्ट हुए , राबड़ी आवास से सामान शिफ्ट किए जा रहे

by UB India News
June 29, 2026
0

बिहार की सियासत के केंद्र रहे 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने की अंतिम समय-सीमा आज खत्म...

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

by UB India News
June 25, 2026
0

बिहार में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है. इस घटना...

राजनीति में सिर्फ आवास बदलना नहीं होता, बल्कि सत्ता, प्रभाव और पहचान के परिवर्तन का संकेत होता है………………

राबड़ी देवी के पास सिर्फ एक हफ्ते का मौका !

by UB India News
June 25, 2026
0

लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को एक हफ्ते के अंदर आवास खाली करने का...

Next Post
नौकरी , शिक्षा , स्वास्थ की मांग करो तो 15 साल की कहानी सुनाते है नितीश : चिराग

नौकरी , शिक्षा , स्वास्थ की मांग करो तो 15 साल की कहानी सुनाते है नितीश : चिराग

उपचुनाव में भाजपा–जदयू को मिलेगी करारी शिकस्तः दीपंकर

उपचुनाव में भाजपा–जदयू को मिलेगी करारी शिकस्तः दीपंकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend