ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंचायत चुनाव के 5वें चरण का मतदान ,अब तक 33.81% मतदान

UB India News by UB India News
October 26, 2021
in खास खबर, जिलावार, बिहार
0
पंचायत चुनाव के 5वें चरण का मतदान ,अब तक 33.81% मतदान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार पंचायत चुनाव के पांचवें चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। 38 जिलों के 58 प्रखंडों में मतदाता वोट डाल रहे हैं। इस चरण के तहत मुखिया और सरपंच पद की 845 सीटों और जिला परिषद सदस्य की 124 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम कचहरी पंच के 1 लाख 15 हजार 553 सीट और पंचायत समिति सदस्य के 1 हजार 171 सीटों के लिए वोटिंग होनी है। मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक 2 बजे तक 33.81% हुआ मतदान। 29.81% पुरुषों ने और 38.22% महिलाओं ने वोटिंग की।

वहीं, भोजपुर के बिहियां प्रखंड की कमरियांव पंचायत के कमरियांव गांव स्थित मध्य विद्यालय में घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे रामधनी सिंह की चर्चा है। वहीं, अररिया में एक हाथ में जूता तो दूसरे हाथ में डंडा, घुटने के ऊपर पैंट मोड़कर अधिकारी पंचायत चुनाव करा रहे हैं। बूथ के हर तरफ जलजमाव है। वहीं, मोतिहारी में अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण पंचायत चुनाव के दौरान एक मतदानकर्मी की मौत हो गई। मतदानकर्मी रोहतास के रहने वाले थे। सहरसा की सौरबाजार पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्र 107 पर वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों के बीच हुए विवाद में गोली चल गई। एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। मामला सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत के सहुरिया गांव की। पुलिस घटना स्थल पहुंच तफ़्तीश में जुटी।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

मतदान अपडेट्स…

  • बगहा में बूथ संख्या तीन पर ईवीएम खराब होने के कारण 1 घंटे की देरी से वोटिंग शुरू हुई।
  • बेगूसराय के बखरी और चेरिया बरियारपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7:00 बजे से मतदान जारी है।
  • खगड़िया के बेलदौर में पांचवें चरण के तहत 15 पंचायतों में मतदान शुरू हो चुका है।
  • समस्तीपुर के रोसड़ा और हसनपुर में मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।
  • कैमूर के मोहनिया प्रखंड के सभी पंचायतों में मतदान जारी है।
  • पूर्वी चंपारण के पताही, पकड़ीदयाल व आदापुर प्रखंड मतदान जारी है।
  • अररिया प्रखंड के 30 पंचायतों में सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो चुका है।
  • रोहतास के बिक्रमगंज तथा अकोढ़ीगोला प्रखंड के 23 पंचायतों के 337 बूथों पर मतदान जारी है।
  • बक्सर जिले के नवानगर व केसठ प्रखण्ड में मतदान शुरू। 226 बूथों पर 1 लाख 26 हजार 313 मतदाता देंगे वोट।
  • सीवान के 2 प्रखंडों पचरुखी और आंदर में, सुबह 7:00 बजे से 381 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो गई है।
  • पटना के धनरुआ में झड़प के बाद शनिवार सुबह से कड़ी सुरक्षा में मतदान चल रहा है।
  • जमुई में सुबह 7 बजे से ही मतदान चल रहा है। लक्ष्मीपुर और बरहट प्रखंड में अभी तक 30% तक मतदान होने की सूचना है।
  • भागलुपुर के बिहपुर प्रखण्ड का झंडापुर गांव में मतदान चल रहा है।
  • मुजफ्फरपुर की मनियारी पंचायत में मतदान शुरू।
  • जहानाबाद सदर प्रखंड के 14 पंचायतों के 202 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया चलेगी। जहानाबाद में 1 बजे तक 40.75% मतदान हुआ।
  • मुंगेर के 250 मतदान केंद्रों पर छह प्रत्याशी के लिए 1,34,849 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं।
  • मधुबनी में कलुआही प्रखंड में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया जा रहा है।
  • कटिहार के प्राणपुर एवं बलरामपुर प्रखंड की 24 पंचायतों में सुबह 7:00 बजे से मतदान जारी।
  • अरवल जिले के करपी प्रखंड में अब तक 12.04% पुरुष, 11.83% महिला कुल 11.94% मतदान
वैशाली सदर अस्पताल में घायल मुखिया प्रत्याशी।
वैशाली सदर अस्पताल में घायल मुखिया प्रत्याशी।

वैशाली में मुखिया प्रत्याशी को चाकू मारकर किया घायल

वैशाली के बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित मोकिमचक गांव में मुखिया प्रत्याशी को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। अपराधियों ने मतदान शुरू होने से एक घंटा पहले वारदात को अंजाम दिया। मुखिया प्रत्याशी के पैर, पेट, सीना पर चाकू से हमला किया गया है। फिलहाल, घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, चुनावी रंजिश में चाकू मारने की बात सामने आ रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

भोजपुर के बिहियां में वोट डालकर लौटे मतदाता।
भोजपुर के बिहियां में वोट डालकर लौटे मतदाता।

नौवें चरण की सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू
वहीं शनिवार से नौवें चरण की सीटों नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां 29 नवंबर को मतदान होगा। नौवें चरण में 35 जिलों के 53 प्रखंड़ों में चुनाव होंगे। 29 अक्टूबर तक इन सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि है। वहीं, 25 अक्टूबर से 10वें चरण की सीटों के लिए चुनावी अधिसूचना जारी होगी। यहां 8 दिसंबर को मतदान होगा, 10वें चरण में 34 जिलों के 53 प्रखंडों में चुनाव होंगे।

जमुई में 100 साल की वृद्ध महिला मतदान करते हुए।
जमुई में 100 साल की वृद्ध महिला मतदान करते हुए।

अररिया में एक हाथ में जूता तो दूसरे हाथ में डंडा, घुटने के ऊपर पैंट मोड़कर अधिकारी पंचायत चुनाव करा रहे हैं।
अररिया में एक हाथ में जूता तो दूसरे हाथ में डंडा, घुटने के ऊपर पैंट मोड़कर अधिकारी पंचायत चुनाव करा रहे हैं।

7वें चरण की सीटों पर 28 हजार 37 उम्मीदवारों ने अब तक किया नामांकन
7वें चरण की सीटों पर 25 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक इन सीटों पर अब तक 28 हजार 37 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर लिया है। सबसे अधिक पूर्वी चंपारण में 1990 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। सातवें चरण की सीटों पर सोमवार यानी 25 अक्टूबर को नामांकन का अंतिम दिन होगा। सातवें चरण में 30 अक्टूबर को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। सातवें चरण में 15 नबंबर को मतदान का दिन है। इस चरण में 37 जिलों के 63 प्रखंडों में चुनाव होंगे। बता दें कि 11 चरणों में हो रहे बिहार पंचायत चुनाव में अभी 6 चरणों की चुनावी प्रक्रिया जारी है। 3 चरणों के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। चौथे चरण की सीटों पर मतगणना जारी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
राजद के आधार वोट की हिफाजत और तेजस्वी को सहारा देने आज बिहार आ रहे लालू

राजद के आधार वोट की हिफाजत और तेजस्वी को सहारा देने आज बिहार आ रहे लालू

कल चुनावी मैदान में उतरेंगे नीतीश कुमार, पारस भी पहुंचे बिहार, दोनों विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे रैली

कल चुनावी मैदान में उतरेंगे नीतीश कुमार, पारस भी पहुंचे बिहार, दोनों विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend