ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद के आधार वोट की हिफाजत और तेजस्वी को सहारा देने आज बिहार आ रहे लालू

UB India News by UB India News
October 26, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, राजद
0
राजद के आधार वोट की हिफाजत और तेजस्वी को सहारा देने आज बिहार आ रहे लालू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनावी बयार के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बिहार आने का इंतजार दोनों पक्षों को है। जितनी बेकरारी राजद कार्यकर्ताओं में है, उतनी ही बेताबी एनडीए में भी है। दोनों के अपने-अपने समीकरण हैं। तर्क हैं। रविवार की शाम में लालू करीब ढाई वर्ष बाद पटना आ रहे हैं। राजद खेमे में इसलिए खुशी है कि लालू की मौजूदगी भर से कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ सकती है। मनोबल ऊंचा हो सकता है। एनडीए में इसलिए खुश है कि वह लालू को जंगलराज का प्रतीक बताता है। उसे वोटरों के एक खास समूह को डर दिखाने के लिए अलग से कोशिश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलचित्र की तरह सबकुछ सामने होगा।

राजनीतिक हलकों में सवाल यह भी उठाया जा रहा है कि लालू आखिर अभी ही क्यों आ रहे हैं? पहले असमंजस के हालात थे। कभी हां तो कभी न की स्थिति थी। कहा जा रहा था कि लालू चुनाव में मेहनत और परिणाम का श्रेय तेजस्वी यादव को देना चाहते हैं। इसीलिए बिहार आने से परहेज कर रहे हैं। इसी स्थिति में तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी पर लालू को दिल्ली में बंधक बनाकर रखने का आरोप तक मढ़ दिया था। ऐसे में लालू के पटना आने और चुनाव प्रचार में जाने की खबर रहस्य पैदा करती है। तर्क दिया जा रहा कि उपचुनाव में कांग्रेस को दुश्मन बनाकर तेजस्वी ने मुसीबत को आमंत्रण दिया है। अब उनके सामने राजद के आधार वोट बैंक की हिफाजत बड़ी चुनौती बनकर आ रही है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

कन्हैया कुमार, हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवानी की तिकड़ी ने पटना आते ही जिस तरह लालू परिवार पर प्रत्यक्ष हमला बोला है, उसका भी भावार्थ निकाला जा रहा है। संसदीय चुनाव में बेगूसराय में राजद प्रत्याशी डा. तनवीर हसन को भाकपा के टिकट पर लड़ते हुए कन्हैया ने तीसरे नंबर पर ढकेल दिया था। जाहिर है, लालू का माय समीकरण पूरी तरह एकजुट नहीं रहा था। राजद का मुस्लिम प्रत्याशी होने के बावजूद एक हिस्से में कन्हैया के प्रति प्रेम उमड़ता दिखा था। लालू की यात्रा का विश्लेषण इससे भी जोड़कर किया जा रहा है। कन्हैया के आक्रामक रवैये का सूक्ष्म विश्लेषण किया जा रहा है। हालांकि कन्हैया के असर को राजद के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी खारिज करते हैं। कहते हैं कि जो भी नुकसान होगा, एनडीए को होगा। राजद पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

आने का असर तो पड़ना है

इधर या उधर…लालू के आने और प्रचार पर जाने का असर तो पड़ेगा। फील्ड में गए तो विरोधियों को हथियार मिल सकता है। संबोधन में लालू सामाजिक न्याय की बात से परहेज नहीं कर सकते हैं। इसकी प्रतिक्रिया भी तय है। ज्यादा बोले तो तेजस्वी के तथाकथित प्रगतिशील चेहरे को झटका भी लग सकता है। एक वर्ग अभी भी ऐसा है, जिसकी नजरों में लालू खटकते हैं। वे राजद के विरोध में आक्रामक हो सकते हैं। एनडीए को यह राहत दे सकता है तो मुश्किल से भी इनकार नहीं किया जा सकता। तारापुर में लालू के स्वजातीय वोटरों में दुविधा है कि एक बार अगर वैश्य प्रत्याशी जीत गया तो फिर इस सीट पर उसी का कब्जा हो जाएगा। लालू के आने से माय समीकरण को तोड़ना किसी के लिए आसान नहीं होगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
कल चुनावी मैदान में उतरेंगे नीतीश कुमार, पारस भी पहुंचे बिहार, दोनों विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे रैली

कल चुनावी मैदान में उतरेंगे नीतीश कुमार, पारस भी पहुंचे बिहार, दोनों विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे रैली

करवाचौथ आज, सुहागिनें रोहिणी नक्षत्र में देंगी चंद्रमा को अर्घ्य

करवाचौथ आज, सुहागिनें रोहिणी नक्षत्र में देंगी चंद्रमा को अर्घ्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend