भारतीय जनता पार्टी ने अपने ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारणी का एलान कर दिया है। ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार से दो विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर और दो राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में नेताओं को जगह दी गई है।
विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी तथा अमनौर के विधायक कृष्णा कुमार मंटू को शामिल किया गया है . वही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता और प्रख्यात नेत्री अर्चना रॉय भट्ट एवं खजौली से विधायक अरुण शंकर प्रसाद को शमिल किया गया है .
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी की सहमति से भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की गई। pic.twitter.com/qpAnkRB5yi
— BJP (@BJP4India) October 23, 2021
पार्टी ने ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 42 सदस्य बनाये गये हैं वहीं, 15 नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जगह दी गई है। विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूचि में
रेणु देवी उपमुख्यमंत्री बिहार , दारा सिंह चौहान विधायक उत्तर प्रदेश , प्रतिमा भौमिक सांसद त्रिपुरा, अजंता नियोग विधायक असम, मिलिंद नायक विधायक गोवा , ओम प्रकाश यादव विधायक हरियाणा, सरविन चौधरी विधायक हिमाचल प्रदेश, श्रीनिवास पुजारी एमएलसी कर्नाटका, रमापति शास्त्री विधायक उत्तर प्रदेश, मदन लाल चौहान हरियाणा, बुद्धसेन पटेल मध्य प्रदेश, संयोजन लिबेन मणिपुर , दुष्यंत कुमार उड़ीसा कृष्णा कुमार मंटू विधायक बिहार एवं बब्बन राजभर उत्तर प्रदेश ।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी की सहमति से @drlaxmanbjp जी ने @BJP4OBCMorcha की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की लिस्ट जारी की है।
सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों व विशेष आमंत्रित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।@blsanthosh @drlaxmanbjp pic.twitter.com/dQ9IXwfKLt— BJP OBC MORCHA (@BJP4OBCMorcha) October 23, 2021
जबकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सस्यों के रूप में निरंजन बरोई अंडमान निकोबार, टी वेंकटेश यादव आंध्र प्रदेश , देवजीत बोरा असम , अरुण शंकर प्रसाद बिहार, श्रीमती अर्चना राय भट्ट बिहार, भजन सिंह चंडीगढ़ , कोमल जंघेल छत्तीसगढ़, विशाल चंद्र छगनभाई पटेल दादरा नगर हवेली दमन दीव , मनोज शौकीन दिल्ली, सुरेंद्र सिंह बलिया दिल्ली, दिनेश भाई अनवाडिया गुजरात, श्रीमती निरूबेन भरत भाई कमवालिया गुजरात, सरदार अवनीत कौर हरियाणा, रमेश चंद्र चौधरी हिमाचल प्रदेश, रमेश लाल जम्मू-कश्मीर, देव नारायण प्रजापति झारखंड , एस एस नुरोन्दु कर्नाटक, लक्ष्मण तापशी कर्नाटक, श्रीमती बिंदु वल्यासाला केरल, प्रह्लाद लोधी मध्य प्रदेश, श्रीमती समीक्षा गुप्ता मध्य प्रदेश, गजानन विट्ठलराव घुगे महाराष्ट्र, संगीता विट्ठल खोट महाराष्ट्र, प्रतीक मधुसूदन कारपे मुंबई, श्रीमती मुक्ता साहू उड़ीसा, वीसी इज्मलाई उर्फ कसिलिंगम पांडुचेरी, केवल कृष्ण चौहान पंजाब, खेमराज देसाई राजस्थान, डॉक्टर संगीता सोलंकी राजस्थान, श्री एस के कावर्धने तमिलनाडु, श्रीमती शशि कला पुष्पा तमिलनाडु, पूषा राजू तेलंगाना, रमेश केडागनची तेलंगाना , विश्वजीत नाथ त्रिपुरा, विनोद प्रजापति उत्तराखंड, गुरु प्रसाद मौर्या उत्तर प्रदेश, भुवन भूषण कमल उत्तर प्रदेश, डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश , श्रीमती संगीता चौहान उत्तर प्रदेश, सुमंत मॉडल पश्चिम बंगाल, श्री प्रद्युत कुमार घोष पश्चिम बंगाल एवं श्रीमती ब्राताती यस पश्चिम बंगाल
भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती @renu_bjp और श्री कृष्ण कुमार मंटू एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री अरुण शंकर प्रसाद, श्रीमती अर्चना रॉय भट्ट को बिहार से मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/29HLE9Mf91
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 23, 2021
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा की सहमति से भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की गई है। जिसमें देश के तमाम राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया है।







