ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में फिर भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

UB India News by UB India News
October 19, 2021
in खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
बिहार में फिर भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। इसका असर आज यानी शनिवार की शाम से ही देखने को मिल सकता है। रविवार को राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश के साथ ही वज्रपात और बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं। रविवार को इसके असर में इजाफा होगा। सोमवार को राज्‍य के कई हिस्‍सों में तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है। यह पूर्वानुमान मौसम विज्ञान विभाग के दिल्‍ली स्थित केंद्र से शुक्रवार की शाम जारी किया गया है। इसमें 17 से 19 अक्‍टूबर के बीच बिहार में बारिश होने और इसकी तीव्रता लगातार बढ़ने का अनुमान जताया गया है। इस अवधि के लिए राष्‍ट्रीय पूर्वानुमान में बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि फिलहाल बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्‍य हिस्‍से में कम दबाव का एक क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर आसपास के इलाकों के मौसम में देखने को मिल सकता है। पटना केंद्र के अनुसार 16 अक्‍टूबर को पश्‍चि‍म चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जिले में कुछ स्‍थानों पर जबकि शेष जिलों में एक से दो स्‍थानों पर बारिश के आसार हैं।

19 अक्‍टूबर को बिहार में होगी भारी बारिश

उत्‍तर पश्चिम एवं दक्षिण पश्चिम बिहार के जिलों में 18 और 19 अक्‍टूबर को जबकि दक्षिण मध्‍य बिहार के जिलों में 19 अक्‍टूबर को तेज बारिश के आसार हैं। 16 अक्‍टूबर के मौसम के लिए पटना केंद्र ने कोई चेतावनी नहीं जारी की है, जबकि 19 अक्‍टूबर को पश्‍च‍िम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्‍सर और भोजपुर जिले में भारी वर्षा की संभावना जाहिर की गई है। 17 से 19 अक्‍टूबर के बीच प्राय: सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में पारा 38 के पार
मानसून की वापसी के बाद से पूरा बिहार लगातार गर्मी से जूझ रहा है। कभी दक्षिण बिहार तो कभी उत्तर बिहार में गर्मी से लोग हाल बेहाल हो रहे हैं। शुक्रवार को तो मानसून वापसी के बाद सबसे गर्म दिन रहा है। माधवपुर में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। पटना सहित बिहार के सभी 38 जिलों में आसमान में बादल के बाद भी गर्मी से हालत खराब रही। शुक्रवार की रात पटना में काफी गर्मी रही। उमस वाली गर्मी के कारण लोग परेशान हुए। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अभी कोई राहत की उम्मीद नहीं है।

पश्चिमी हवाओं से ही मिलेगी राहत
मानसून वापसी के बाद पश्चिमी हवाएं ही गर्मी से राहत दे सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की वापसी के बाद धीरे धीरे पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ता है। मौसम के जानकारों का मानना है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक पश्चिमी हवाओं का प्रवाह कुछ बढ़ेगा, इसके बाद ही मौसम गुलाबी ठंड वाला होगा। लेकिन तब तक गर्मी से परेशानी रहेगी। शनिवार और रविवार को बिहार के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

लगातार मौसम शुष्क होने से परेशानी
मौसम विभाग का कहना है कि 24 घंटे में बिहार के दक्षिण पूर्व और दक्षिण मध्य भाग के एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इसमें सबसे अधिक जमुई में 31.2 एमएम और रजौली में 4.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। शेष बिहार में मौसम शुष्क बना रहा। आने वाले दो दिनों में भी अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा।

ऐसे बन रहा बारिश का सिस्टम
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम एवं समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में बने हुए कम दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम मध्य एवं समीपवर्ती उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित हो गया है। यह एक चक्रवाती परिसंचरण से भी जुड़ा हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 किलो मीटर तक फैला है। इसका असर बिहार के कुछ जिलों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि बिहार के दक्षिण भाग में इसका अधिक असर होगा जबकि उत्तर बिहार में मौसम इस सिस्टम से प्रभावित नहीं होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
बिहार विधानसभा उपचुनाव: बिहार की सियासत को करेंगे प्रभावित!

बिहार विधानसभा उपचुनाव: बिहार की सियासत को करेंगे प्रभावित!

रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में ब्लास्ट, CRPF के 6 जवान घायल

रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में ब्लास्ट, CRPF के 6 जवान घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend