ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा उपचुनाव: बिहार की सियासत को करेंगे प्रभावित!

UB India News by UB India News
October 19, 2021
in खास खबर, पटना, बिहार, ब्लॉग
0
बिहार विधानसभा उपचुनाव: बिहार की सियासत को करेंगे प्रभावित!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधान सभा के दो सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर बिहार की सियासत बेहद गर्म हो गई है. शायद ये पहला मौका है जब किसी उप चुनाव को लेकर चुनाव लड़ने वाली तमाम राजनीतिक पार्टियों ने इस कदर ताकत झोंकी है. राजद हो NDA या फिर कांग्रेस तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है क्योंकि दो सीट पर होने वाला उप चुनाव आने वाले समय में बिहार की सियासत को गहरे तौर पर प्रभावित कर सकता है.

बिहार की आगामी सियासत के लिहाज से यह जानना भी बेहद दिलचस्प है कि आखिर कैसे दो सीटों के चुनाव परिणाम बिहार की सियासी फिजां में हलचल तेज कर सकते हैं. जानिए वो पांच कारण जो उप चुनाव के परिणाम से बिहार की राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

नीतीश के लव-कुश का लिटमस टेस्ट
नीतीश कुमार ने उपेन्द्र कुशवाहा को JDU में शामिल कर लव कुश समीकरण को अपने पाले में करने के लिए बड़ा दांव खेला था. माना जा रहा है उपेन्द्र कुशवाहा के JDU में आने के बाद लव-कुश समीकरण पर सबसे बड़ी दावेदारी JDU की हो गई है. लेकिन, तारापुर में लव कुश समीकरण दांव पर है. अगर JDU ये सीट निकाल लेती है तो JDU के लव-कुश समीकरण पर मुहर लग जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो राजनीति पलट भी सकती है.

भाजपा समर्थकों पर जदयू की नजर
तारापुर हो या कुशेश्वरस्थान, दोनों JDU की सिटिंग सीट है और इस वजह से JDU के ऊपर काफ़ी दबाव है. JDU को ये दोनो सीट जीतने के लिए भाजपा की मदद की सख्त जरूरत है क्योंकि दोनों सीटों पर कुछ ऐसी जातियां हैं जिसपर भाजपा की पकड़ मानी जाती है. खासकर सवर्ण वैश्य और अति पिछड़ा वोटर जिस पर राजद और कांग्रेस की नज़र भी टिकी हुई है, और उनके उम्मीदवार भी इसकी तस्दीक करते हैं. अगर भाजपा अपने मजबूत वोट बैंक को JDU के उम्मीदवार को ट्रांसफर कराने में सफल नहीं हुई तो JDU की मुश्किल बढ़ सकती है. साथ ही JDU और भाजपा के सम्बंध पर भी असर पड़ सकता है क्योंकि विधान सभा चुनाव में JDU ने आरोप लगाया था की भाजपा के वोटर JDU उम्मीदवार की तरफ शिफ्ट नहीं हुए थे.

तेजस्वी की A TO Z राजनीति की परीक्षा
RJD पर आरोप लगता रहा है कि राजद MY समीकरण की पार्टी है, लेकिन तेजस्वी यादव इन आरोपों को गलत बताते रहे हैं. कई बार ये कहा है कि राजद अब बदल चुका है और अब RJD A TO Z की पार्टी हो गई है. तारापुर और कुशेश्वरस्थान में राजद ने जो उम्मीदवार उतारे हैं तेजस्वी अपने उसी दावे को पुख्ता करते हुए दिख रहे हैं. अगर चुनाव परिणाम तेजस्वी के पक्ष में आया तो तेजस्वी यादव के दावे को आने वाले समय में और मजबूती मिल जाएगी जो बाकी पार्टियों के लिए मुसीबत बन सकती है.

कांग्रेस और राजद की दोस्ती दांव पर
बिहार में लंबे समय से राजद और कांग्रेस की दोस्ती रही है और दोनों गठबंधन कर चुनाव लड़ते रहे हैं. लेकिन, इस बार के उपचुनाव में राजद ने कांग्रेस को नाराज़ कर दोनों सीट पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिससे कांग्रेस नाराज है. हालांकि राजनीतिक हलको में ये भी चर्चा है की राजद और कांग्रेस ने एक सोची समझी रणनीति के तहत ऐसा कदम उठाया है. लेकिन, बिहार कांग्रेस में एक धड़ा ऐसा है जो राजद से अलग होना चाहता है. अगर चुनाव परिणाम में जब कांग्रेस ठीक-ठाक मुकाबला करते नजर आयी और चुनाव परिणाम राजद और कांग्रेस के उम्मीद के मुताबिक नहीं आए तो आने वाले समय में राजद और कांग्रेस की दूरियां बढ़ सकती हैं. बता दें कि कन्हैया कुमार के कांग्रेस में आने के बाद राजद और कांग्रेस में तल्खी बढ़ गई हैं.

चिराग पासवान के सामने साख की चुनौती
चिराग़ पासवान के हाथ से लोजपा की कमान छिन चुकी है और उपचुनाव की दोनों सीटों पर चिराग की प्रतिष्ठा दांव पर है. दरअसल तारापुर चिराग के संसदीय सीट जमुई के अंतर्रगत आता है, वहीं कुशेश्वर स्थान में पासवान वोटर का रुख क्या रहता है, इस पर भी चिराग की आने वाली राजनीति बहुत कुछ निर्भर करती है. वजह यह भी है क्योंकि चिराग पासवान अक्सर यह दावा करते है कि पासवान वोटर उनके साथ हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में ब्लास्ट, CRPF के 6 जवान घायल

रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में ब्लास्ट, CRPF के 6 जवान घायल

सिंघू बॉर्डर पर हुई जघन्य हत्या ने अराजक किसान आंदोलन के खाते में एक सितारा और जड़ दिया

सिंघू बॉर्डर पर हुई जघन्य हत्या ने अराजक किसान आंदोलन के खाते में एक सितारा और जड़ दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend