ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अरुणाचल: LAC पर आमने-सामने आए भारत और चीन के सैनिक, कुछ घंटों बाद सुलझा विवाद

UB India News by UB India News
October 8, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, सेना
0
अरुणाचल: LAC पर आमने-सामने आए भारत और चीन के सैनिक, कुछ घंटों बाद सुलझा विवाद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और चीन के सैनिक लंबे समय तक लेह में एलएसी पर चली तनातनी के बाद अब अरुणाचल प्रदेश में आमने-सामने आ गए थे लेकिन कुछ घंटों के बाद विवाद को सुलझा लिया गया। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते दोनों देशों के सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा पर फेस ऑफ की स्थिति में आ गए।

पीएलए सैनिकों को भारतीय सैनिकों ने यांग्त्से के पास तवांग सेक्टर में हिरासत में लिया था। लेकिन स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार दोनों पक्षों के स्थानीय कमांडरों के बीच बातचीत के बाद सुलझाया गया। सूत्रों ने बताया कि इस विवाद के दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्ष अपने प्रोटोकाल के अनुसार, गश्ती गतिविधियां करते हैं। जब भी दोनों पक्षों के गश्ती दल का आमना-सामना होता है, तो दोनों पक्षों द्वारा सहमत स्थापित प्रोटोकाल और तंत्र के अनुसार स्थिति का प्रबंधन किया जाता है। इससे पहले अगस्त में, भारत और चीन ने गोगरा हाइट्स क्षेत्र से सैनिकों को हटा दिया था और उन्हें उनके स्थायी ठिकानों पर वापस भेज दिया था। सैन्य वार्ता के 12वें दौर में भारत और चीन के सैनिकों को गश्त बिंदु 17A से हटाने पर सहमत हुए थे, जो पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में दोनों देशों के बीच घर्षण बिंदुओं में से एक है।

गौरतलब है कि 30 अगस्त को उत्तराखंड के बाराहोती में चीन के तकरीबन सौ सैनिक सीमा रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे। करीब पांच किलोमीटर तक अंदर आने के बाद चीनी सैनिक यहां से वापस लौट गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सीमा क्षेत्र से वापस लौटने के दौरान चीनी सैनिकों ने इलाके में एक पुल को भी नुकसान पहुंचाया था। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने इस तरह की खबरों को खारिज कर दिया था। बता दें कि पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच अप्रैल 2020 से ही तनातनी चल रही है। डेढ़ साल से भी ज्यादा समय हो गया है लेकिन यहां तनाव का माहौल है।

आपको बता दें कि पिछले साल लेह में एलएसी पर भी भारत और चीन के सौनिक आमने-सामने आ गए थे। जून 2000 में दोनों देशों की सेनाएं आपस में भिड़ गई थी। इस भिड़ंत में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे जबकि चीन को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा था। माना जाता है कि चीन के 40 से ज्यादा जवान इस संघर्ष में मारे गए थे। इसके बाद लंबे समय तक दोनों देशों के बीच तनातनी रही। विभिन्न स्तरों पर हुई बातचीत के बाद धीरे-धीरे तनाव को कम करने में सफलता मिली।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

Next Post
उपचुनाव में NDA एकजुट, ‘महा-गठ-बंधन में बिखराव

उपचुनाव में NDA एकजुट, 'महा-गठ-बंधन में बिखराव

बाढ प्रभावित परिवारों को दी जा रही मददः नीतीश

अतिवृष्टि से फसल क्षतिः सभी प्रभावित लोगों को मिलेगी सहायता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend