ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पशुपालन मंत्री भोलाराम तूफानी से लालू प्रसाद ने फर्जी दस्तावेजों पर दस्तखत कराया था :ललन सिंह

UB India News by UB India News
October 6, 2021
in जदयू, पटना
0
सांसद ललन सिंह बनाए गए JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लालू प्रसाद को लेकर नया खुलासा किया है। उन्होंने बुधवार को यहां कहा कि अपने कैबिनेट के पशुपालन मंत्री भोलाराम तूफानी से लालू प्रसाद ने फर्जी दस्तावेजों पर दस्तखत कराया। बाद में पशुपालन घोटाला में तूफानी का भी नाम आया। वे जेल गए और सदमा की वजह से उनका निधन भी हो गया। ललन ने यह प्रतिक्रिया लालू प्रसाद के कल के उस दावे पर जाहिर की है, जिसमें उन्होंने(लालू) कहा था कि उनके शासनकाल में दलितों की बहुत तरक्की हुई थी। लालू ने कहा था-हमारे शासन काल में ही मुसहरों का सूर्योदय हुआ।

ललन ने बुधवार को ट्वीट के जरिए कहा कि लालू प्रसाद आज महादलित समाज का मजाक उड़ा रहे हैं। फिर से पूरे बिहार की इज्जत उतार रहे हैं। राज्य के लोग इन्हें बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं। इनके कुनबा को सत्ता से बेदखल कर दिया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लालू प्रसाद ने भोलाराम तूफानी से हेलीकाप्टर में पशुपालन घोटाला के फर्जी दस्तावेजों पर दस्तखत करा लिया था। इसके जरिए उन्होंने खजाना लूट लिया। देश-विदेश में अकूत संपत्ति जमा की।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

उन्होंने कहा कि विकास के मानकों में अंतिम पायदान पर खड़े महादलित समाज को मुख्यधारा में लाने का सफल प्रयास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। कानूनी आरक्षण, सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में प्रतिनिधित्व और विकास से जुड़ी योजनाओं के जरिए महादलित समुदाय को समाज की मुख्यधारा में लाने का श्रेय नीतीश कुमार को जाता है।

इधर, इसी मसले पर राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू यादव उपचुनाव से पहले ही उनसे डर गए हैं। यही बात है कि वे मुसहर समुदाय और महादलित के बारे में भरमाने वाले बयाने देने लगे हैं। उन्‍होंने दावा किया कि एक वक्‍त लालू मुसहर का मजाक उड़ाते थे और कहते थे कि ये लोग कुर्सी पर बैठने लायक नहीं हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post

Что такое "заходная волна" в волновом анализе рынка? ФорексДеньги: Форекс форум для трейдеров Форум ФорексДеньги: Форекс форум для трейдеров

गंगा जल उद्वह योजना को निर्धारित समय में करें पूराः नीतीश

गंगा जल उद्वह योजना को निर्धारित समय में करें पूराः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend