ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी सड़क पर आंदोलन और जेल भरो अभियान चलाएं

UB India News by UB India News
October 6, 2021
in पटना, राजद
0
तेजस्वी सड़क पर आंदोलन और जेल भरो अभियान चलाएं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद सुप्रीमो लालू यादव चाहते हैं कि उनके बेटे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सड़क पर आकर आंदोलन करें। वह जेल भरो अभियान चलाकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध करें। मंगलवार को राजद के प्रशिक्षण शिविर में जब लालू प्रसाद ने बोलना शुरू किया तो वे इसी पर केन्द्रित रहे। लालू प्रसाद ने नसीहत देते हुए कहा कि जयप्रकाश नारायण ने कहा था जेल से ही स्वराज मिला है। जेल से नहीं डरो। लोग सत्याग्रह से डरते हैं, प्रदर्शन में मुकदमा हो जाता है तो सभी कहते हैं मुकदमा हो गया। 107 का मुकदमा हो जाने पर डर जाते हैं।

बता दें कि 27 सितंबर को हुए भारत बंद में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सड़क पर नहीं दिखे थे। इससे पहले 19 जुलाई को महंगाई के खिलाफ राजद की ओर से किए गए आंदोलन में तेजस्वी यादव शामिल नहीं हुए थे। हरी झंडी दिखाकर दोनों भाई चले गए थे। 7 अगस्त को जाति जनगणना के सवाल पर राजद का धरना-प्रदर्शन था, लेकिन इसमें भी तेजस्वी नजर नहीं आए थे। RJD समर्थकों का जोश इन सभी में दिखा तो था, लेकिन वैसी जिद्द नहीं दिखी जैसी शायद लालू प्रसाद को उम्मीद थी।

RELATED POSTS

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

बहिष्कार के आह्वान पर अमल नहीं
इस उम्र में भी लालू प्रसाद का जोश देखने लायक है। वह समझ रहे हैं कि बिना हुंकार के पार्टी सत्ता में नहीं आएगी। बिना आंदोलन के परिवर्तन नहीं होगा। लालू प्रसाद ने मुद्दों पर जेल भरने का आह्वान किया। लालू प्रसाद ने जाति जनगणना के सवाल पर पहले भी बहिष्कार करने का आह्वान किया था, लेकिन वह बहिष्कार कहीं नहीं दिखा। पार्टी ने इस आह्वान को जमीन पर नहीं उतारा।

विपक्ष के पास मुद्दों का अकाल नहीं
लालू प्रसाद समझते हैं कि विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं है। जाति जनगणना, रोजगार का सवाल, पलायन का सवाल, महिला उत्पीड़न का सवाल है। तेजस्वी यादव नीतीश सरकार में खुद 70 घोटाले और उस पर कार्रवाई नहीं होने की बात कहते रहे हैं। इस सबको लेकर विपक्ष आर-पार की लड़ाई नहीं लड़ रहा है।

लालू प्रसाद, तेजस्वी को लड़ने-भिड़ने वाला नेता बनाना चाहते हैं
लालू प्रसाद शारीरिक रूप से इतने मजबूत नहीं हैं कि सड़क पर उतरें और जेल भरो अभियान चला पाएं। इसलिए अब वे भविष्य तेजस्वी यादव में देखते हैं। तेजस्वी की तारीफ भी उन्होंने जी भरकर की। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से भी उन्होंने अपील की है कि जेल भरो अभियान का कार्यक्रम बनाएं। लालू, तेजस्वी को उनके राजकुमार वाली छवि से शायद बाहर निकालना चाहते हैं। वे तेजस्वी को लड़ने-भिड़ने वाला नेता बनाना चाहते हैं। लालू खुद लाठी खाकर और जेल जाकर नेता बने हैं।

तेजस्वी की खासियत रही विधानसभा चुनाव विपक्ष के एजेंडे पर हुआ- RJD
राजद के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन कहते हैं कि लालू प्रसाद के अस्वस्थ होने के कारण तेजस्वी यादव पर कई जिम्मेदारियां हैं। पार्टी से परिवार तक देखना पड़ता है। मुकदमों को देखना पड़ता है। जो कुछ भी हो रहा है तेजस्वी के निर्देश पर हो रहा है। सब की अपनी-अपनी शैली रही है। नीतीश कुमार जैसे व्यक्तित्व भी तेजस्वी यादव से विचलित हो जाते हैं। विधानसभा चुनाव विपक्ष के एजेंडे पर ही हुआ। जनता के मुद्दों को बराबर उठाने का काम तेजस्वी ने किया। सत्ता पक्ष के उल जुलूल बयानों से तेजस्वी विचलित नहीं होने वाले। इतनी मुखर आवाज किसी प्रतिपक्ष के नेता की नहीं रही।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था

by UB India News
August 3, 2026
0

सनी देओल की अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
महागठबंधन पर संशय में राजद और कांग्रेस, बीजेपी ने ली चुटकी

महागठबंधन पर संशय में राजद और कांग्रेस, बीजेपी ने ली चुटकी

दिल्ली स्थित बिहार सदन में लोक सेवा केंद्र ऑनलाइन शुरू

दिल्ली स्थित बिहार सदन में लोक सेवा केंद्र ऑनलाइन शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend