ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू प्रसाद को बंधक बनाने का आरोप गंभीर‚संज्ञान ले सीबीआई : मोदी

UB India News by UB India News
October 4, 2021
in पटना, भाजपा
0
लालू प्रसाद को बंधक बनाने का आरोप गंभीर‚संज्ञान ले सीबीआई : मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में जमानत पर हैं‚ इसलिए उन्हें बंधक बनाये जाने के परिवार के बडÃे बेटे के आरोप को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इस पर पुलिस‚ सीबीआई और संबंधित न्यायालय को संज्ञान लेना चाहिए। श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि लालू प्रसाद के जीवन और उसकी स्वतंत्रता पर किसी तरह का आघात न्याय प्रक्रिया में बाधक हो सकता है। इतिहास गवाह है कि सत्ता और सम्पत्ति के लिए किसी ने पिता को राज सिंहासन से हटा कर जेल में डाला तो किसी ने भाई की हत्या करा दी। जब किसी राजा–बादशाह‚ राजकुमार के साथ कुछ भी हो सकता है‚ तो राजतंत्र की तरह चलने वाले राजद में भी अनहोनी हो सकती है। लालू परिवार में छिडे पावर–वार को देखते हुए तेजप्रताप यादव की बात को हल्के में नहीं लिया जा सकता। लालू प्रसाद मुख्यमंत्री‚ किंगमेकर और केंद्रीय मंत्री रहे हैं‚ इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि यह पता किया जाना चाहिए कि कौन लोग उन्हें पटना आने और समर्थकों से प्रत्यक्ष संवाद करने से रोक रहे हैं। राजद खुद को ‘मास’ की पार्टी बताता है‚ लेकिन लालू–राबडी के घर के दरवाजे अब आम कार्यकर्ताओं के लिए बंद क्यों रहते हैं ॽ

लालू यादव के बड़े़ बेटे तेजप्रताप यादव के लालू प्रसाद को दिल्ली में बंधक बनाए जाने के बयान के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद बिहार आने वाले हैं। बताया गया है कि लालू प्रसाद २२ अक्टूबर को पटना आने वाले हैं। इस दौरान वे कुशेेश्वरस्थान और तारापुर सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी की जीत के लिए प्रचार करेंगे। चारा घोटाले के मामले में जमानत पर रिहा राजद सुप्रीमो अभी दिल्ली में अपनी बेटी व राज्यसभा सदस्य मीसा भारतीय के आवास पर रह रहे हैं। काफी दिनों से उनके राजधानी आने के कयास लगाए जा रहे थे। शनिवार को राजद सुप्रीमो के बडे बेटे विधायक तेजप्रताप यादव ने यह कहते हुए सियासी गलियारे में हलचल तेज कर दी थी कि लालू प्रसाद को दिल्ली में बंधक बनाकर रखा गया है। उन्होंने इशारों में तेजस्वी यादव पर आरोप लगा दिया था। हालांकि इसके बाद तेजस्वी ने सफाई देते हुए कहा था कि राजद सुप्रीमो को कौन बंधक बना सकता है। तेजप्रताप इतने में ही नहीं रुके थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजद अध्यक्ष बनने का सपना देखना चाहते हैं‚ पर यह सच नहीं होने वाला। तेजप्रताप ने यह भी कहा था कि लालू यादव के रहते पार्टी के दरवाजे बिहार की जनता के लिए खुले रहते थे‚ मगर अब रस्सा बंध गया है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि पार्टी मे सियासी मजबूती और संपत्ति के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को कैद करने का इल्जाम उनके बडे पुत्र तेजप्रताप लगा रहे हैं। परिवार के चार–पांच लोग राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की चाहत रखते हैं। उन्हीं लोगों द्वारा लालू को कैद किया गया है। श्री सिंह ने कहा कि अपने पिता को पारिवारिक कैद से छुटकारा के लिए तेजप्रताप से आग्रह है कि वे सरकार को आवेदन दंे ताकि सरकार उनके पिता को परिवारिक कैद से रिहाई दिलाई जा सके।

लालू प्रसाद यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। राजनीतिक आरोप–प्रत्यारोप‚ विरोध–प्रतिरोध के बावजूद हम सब उनका दिल से बहुत सम्मान करते हैं। यह बात भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने बयान जारी कर कही। निखिल ने कहा कि उनके बडे बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने पिताजी के बारे में कुछ लोगों द्वारा दिल्ली में बंधक बनाकर रखने की बातें सार्वजनिक तौर पर कही हैं‚ जो गंभीर बात है। ऐसे में तेजस्वी यादव को स्पष्टीकरण देना चाहिए ताकि लालूजी के स्वस्थ‚ सुरक्षित होने को लेकर लोग आश्वस्त हो सकें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
पासवान की पुण्यतिथि पर जुटेंगे सभी दलों के नेता

पासवान की पुण्यतिथि पर जुटेंगे सभी दलों के नेता

कोविड़ की पहली लहर के बाद सरकार बनी रही लापरवाह

कोविड़ की पहली लहर के बाद सरकार बनी रही लापरवाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend