ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विस उपचुनावः महागठबंधन में घमासान! राजद-कांग्रेस ने दोनों सीटों पर उतारे प्रत्याशी

UB India News by UB India News
October 5, 2021
in खास खबर, पटना, राजद
0
विस उपचुनावः महागठबंधन में घमासान! राजद-कांग्रेस ने दोनों सीटों पर उतारे प्रत्याशी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद से नाराज कांग्रेस ने भी तारापुर व कुशेश्वरस्थान विस सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का एलान कर दिया है। कांग्रेस व राजद के इस रुख से महागठबंधन पर प्रश्न चिह्न खड़़ा हो गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा है कि हमारा तारापुर को लेकर कोई विवाद नहीं था‚ लेकिन कुशेश्वरस्थान कांग्रेस की सीट है। अब हम कुशेश्वरस्थान और तारापुर में अपना प्रत्याशी उतारेंगे। तारापुर से अरुण व कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती राजद उम्मीदवार॥

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने विधानसभा की दो सीटों पर ३० अक्टूबर को होने वाले उप चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा रविवार को कर दी। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) से गणेश भारती और तारापुर से अरुण कुमार साह राजद के उम्मीदवार होंगे। राजद ने दोनों सीटों से उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस को झटका दिया है और महागठबंधन में दरार भी पड़़ गयी है। हालांकि दोनों राजद उम्मीदवारों को महागठबंधन में शामिल वामपंथी पार्टियों का समर्थन तय है। २०२० में हुए विधानसभा चुनाव में राजद ने कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) सीट कांग्रेस के लिए छोड़़ दी थी‚ जबकि तारापुर से राजद के वरीय नेता व पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव की बेटी दिव्य प्रकाश को मौका दिया था। इस सीट से जदयू के मेवालाल चौधरी ने राजद की दिव्य प्रकाश को ७२२५ मतों के अंतर से पराजित किया था। मेवालाल चौधरी को ६४‚४६८ जबकि राजद की दिव्य प्रकाश को ५७‚२४३ वोट मिले थे। इसी तरह कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से जदयू के शशि भूषण हजारी ने कांग्रेस के ड़ॉ.अशोक राम को ७२२२ मतों के अंतर से पराजित किया था। शशिभूषण हजारी को ५३‚९८० वोट मिले थे जबकि ड़ॉ.अशोक राम को ४६‚७५८ मतों से संतोष करना पड़़ा था।
राजद के इस फैसले से घटक कांग्रेस में भारी नाराजगी है। कांग्रेसी पुराने फार्मूले के आधार पर कुशेश्वरस्थान सीट से चुनाव लड़ना चाहती है। कांग्रेस की ओर से बार–बार यह दावा किया जा रहा था कि कुशेश्वरस्थान की सीट हमारी है और पार्टी हर हाल में वहां से चुनाव लड़ेगी। वर्ष २०२० के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार कुशेश्वरस्थान से चुनाव लड़े थे। यदि कांग्रेस पीछे नहीं हटी और कुशेश्वरस्थान सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया तो फिर महागठबंधन में महाभारत होना तय है। इन दोनों सीटों के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन आज एक भी नामांकन नहीं हो सका है। नामांकन ८ अक्टूबर तक भरे जाएंगे‚ जबकि १३ अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इन दोनों सीटों के उपचुनाव के लिए ३० अक्टूबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती २ नवम्बर को की जाएगी।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
मांझी-सहनी-कांग्रेस-राजद एक साथ ‘खामोश’………

अब संगठन में रंग ला रही नीतीश की रणनीति

‘महाघोटाला’ जिसमें पुतिन समेत फंसे 91 देशों के नेता और अधिकारी, सामने आया छिपा खजाना

'महाघोटाला' जिसमें पुतिन समेत फंसे 91 देशों के नेता और अधिकारी, सामने आया छिपा खजाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend