ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव में JDU की साख दाव पर

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in जदयू, बिहार
0
दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव में JDU की साख दाव पर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की दो विधानसभा सीटों तारापुर और कुश्वेवरस्थान में उप चुनाव है। इसमें JDU की साख दाव पर लगी है। वजह है कि इन दोनों सीटों पर पहले JDU का कब्जा था। अब पार्टी दोबारा इस पर कब्जा चाहती है। वहीं, तारापुर विधानसभा उप चुनाव को लेकर JDU के संसदीय बोर्ड के चेयरमैन उपेंद्र कुशवाहा के लिए लिटमस टेस्ट साबित होगा। तारापुर कुशवाहा बहुल इलाका है। पिछले चुनाव में RJD ने दिव्य प्रकाश को उतारा था। दिव्य प्रकाश RJD नेता जयप्रकाश यादव की बेटी हैं, लेकिन JDU के मेवालाल चौधरी ने उन्हें हरा दिया था। अब एक बार फिर JDU किसी कुशवाहा नेता को ही तारापुर से चुनाव में उतारेगी, ऐसे में JDU के कुशवाहा नेता उपेंद्र कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का लिटमस टेस्ट हो जाएगा।

1 अक्टूबर को जारी हो जाएगी उप चुनाव विधानसभा की अधिसूचना

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा उप चुनाव के लिए अधिसूचना 1 अक्टूबर को जारी हो जाएगी। 8 अक्टूबर तक नामांकन की तय सीमा है और 30 अक्टूबर को मतदान की तारीख है। तारापुर से मेवालाल चौधरी और उनकी पत्नी नीता चौधरी के निधन के बाद उनके परिवार से कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। फिलहाल, जिन दावेदारों की चर्चा खूब हो रही है, उनमें राजीव कुमार सिंह और निर्मल सिंह का नाम शामिल है। राजीव कुमार सिंह को JDU पहले भी इस सीट से उम्मीदवार बना चुकी है। राजीव कुमार सिंह 2005 में हुए दोनों विधानसभा चुनाव यहां से लड़े, लेकिन शकुनी चौधरी को मात नहीं दे पाए। विधानसभा चुनाव 2020 के बाद CM नीतीश कुमार ने लव-कुश समीकरण को मजबूत करने के लिए जो पहल की है, उपेंद्र कुशवाहा को जिस तरह अपने साथ लेकर आए है, उससे साफ है कि JDU भी उनसे फायदा लेगी। इसलिए तारापुर विधानसभा उप चुनाव अपने आप में किसी लिटमस टेस्ट से कम नहीं है।

कुशेश्वरस्थान विधानसभा उप चुनाव से अमन हजारी को टिकट मिल सकता है

कुशेश्वरस्थान विधानसभा उप चुनाव में JDU के तरफ से उम्मीदवारी की बात करें तो यहां से विधायक रहे दिवंगत शशिभूषण हजारी के बेटे अमन हजारी को टिकट देने का मन बनाया है। कुशेश्वरस्थान की सीट एक दशक से JDU के पास है। पिछले विधानसभा चुनाव में वैसे हार-जीत का अंतर बहुत अधिक नहीं था। JDU के शशिभूषण हजारी को 53,980 वोट मिले थे और कांग्रेस के अशोक कुमार को 46,758 वोट मिले थे। 2015 के चुनाव में JDU के टिकट पर शशिभूषण हजारी बड़े अंतर से जीते थे। शशिभूषण हजारी ने BJP प्रत्याशी के रूप में 2010 का विधानसभा चुनाव जीता था। इसलिए उनके नाम का यहां महत्व है। उनके पुत्र अमन हजारी को JDU यहां से उतारने की तैयारी में है।

तेजस्वी भी कई महीनों से इन दोनों सीटों को जीतने के लिए मंथन कर रहे हैं

तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा उप चुनाव JDU के लिए साख की लड़ाई है, तो इधर तेजस्वी यादव भी कई महीनों से इन दोनों सीटों को जीतने के लिए मंथन कर रहे हैं। पिछली बार RJD की तरफ से जय प्रकाश यादव की बेटी दिव्या प्रकाश को उतारा था, लेकिन JDU के मेवालाल चौधरी को 64,468 वोट मिले थे। दिव्य प्रकाश को 57,243 वोट आए थे।

हार-जीत का अंतर मात्र 7,225 मतों का था, लेकिन इस बार RJD से कुशवाहा नेता की तलाश की जा रही है। वहीं, कुशेश्वरस्थान के लिए कांग्रेस अपनी तैयारी कर रही है। यहां से कांग्रेस के अशोक कुमार काफी कम वोट से हारे थे। हालांकि, महागठबंधन में अभी सीटों का बंटवारा तय नहीं हुआ है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
महंगाई और किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस ने दिया धरना

महंगाई और किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस ने दिया धरना

मोदी सरकार-2 में ड्रैगन को लेकर क्‍या है बड़ा कूटनीतिक बदलाव

मोदी सरकार-2 में ड्रैगन को लेकर क्‍या है बड़ा कूटनीतिक बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend