ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तानी आतंकी अली बाबर ने कहा- इंडियन आर्मी का व्यवहार अच्छा, झूठ फैला रही है ISI

UB India News by UB India News
September 30, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
पाकिस्तानी आतंकी अली बाबर ने कहा- इंडियन आर्मी का व्यवहार अच्छा, झूठ फैला रही है ISI
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में हुई मुठभेड़ के दौरान सेना द्वारा पकड़े गए एक पाकिस्तानी आतंकवादी ने सीमापार स्थित अपने आकाओं से कहा है कि उसे उसकी मां के पास पहुंचा दिया जाए। पाकिस्तानी आतंकवादी किशोर अली बाबर पात्रा ने सेना द्वारा बुधवार को श्रीनगर में जारी किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, ‘मैं लश्कर ए तैयबा के एरिया कमांडर, आईएसआई और पाकिस्तानी सेना से अपील करता हूं कि वे मुझे उसी तरह मेरी मां के पास वापस भेज दें जैसे उन्होंने मुझे यहां (भारत) भेजा।’

अपनी जान की भीख मांग रहा था अली बाबर

RELATED POSTS

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

सेना ने 26 सितंबर को उरी में मुठभेड़ के दौरान अली बाबर पात्रा को पकड़ा था। उस समय वह अपनी जान की भीख मांग रहा था। सेना का अभियान 18 सितंबर को शुरू हुआ था और 9 दिन तक चला था जिसमें एक अन्य पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया था। वीडियो संदेश में पात्रा ने कहा कि पाकिस्तानी सेना, ISI और लश्कर-ए-तैयबा कश्मीर के बारे में झूठ फैला रहे हैं। उसने कहा, ‘हमें बताया गया कि भारतीय सेना खून बहा रही है लेकिन यहां सब शांतिपूर्ण है। मैं अपनी मां को बताना चाहता हूं कि भारतीय सेना ने मेरे साथ अच्छा बर्ताव किया।’

‘भारतीय सेना का व्यवहार बहुत अच्छा है’
पात्रा ने यह भी कहा कि उसे जिस शिविर में रखा गया वहां आने वाले स्थानीय लोगों के साथ भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों का व्यवहार बहुत अच्छा था। उसने कहा, ‘मैं दिन में 5 बार होने वाली अजान सुनता हूं। भारतीय सेना का व्यवहार पाकिस्तानी फौज के एकदम विपरीत है। मुझे लगता है कि कश्मीर में शांति है। इसके उलट वे पाकिस्तानी कश्मीर में हमारे बेसहारा होने का फायदा उठाते हैं और यहां भेजते हैं।’ खुद के आंतकी समूह में शामिल होने के बारे में बताते हुए पात्रा ने कहा कि उसके पिता की 7 साल पहले मौत हो गई थी और पैसों की कमी के चलते उसे स्कूल छोड़ना पड़ा था।

‘ISI ने दी थी हथियार चलाने की ट्रेनिंग’
पात्रा ने कहा, ‘मैंने सियालकोट की एक कपड़े की फैक्टरी में नौकरी की जहां मैं अनस से मिला जो लश्कर-ए-तैयबा के लिए लोगों की भर्ती करता था। मेरी हालत के कारण मैं उसके साथ चला गया। उसने मुझे 20 हजार रुपये दिए और बाद में 30 हजार और देने का वादा किया।’ पात्रा ने यह भी बताया कि खैबर देलीहबीबुल्ला शिविर में पाकिस्तानी सेना और आईएसआई ने उसे किस तरह के हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

Next Post
बिहार में कन्हैया की कांग्रेस में एंट्री ने राजद को असहज बना रही है

बिहार में कन्हैया की कांग्रेस में एंट्री ने राजद को असहज बना रही है

बैंकों का रवैया बेहद चिंताजनक

बैंकों का रवैया बेहद चिंताजनक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend