ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंचायत चुनावः दूसरे चरण में 55 फीसद से अधिक मतदान

UB India News by UB India News
October 1, 2021
in खास खबर, जिलावार, बिहार
0
पंचायत चुनाव के पहले चरण में 60% हुए मतदान, जिला मुख्यालयों में कल होगी मतगणनाः निर्वाचन आयोग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़़कर शांतिपूर्ण रहा। इस चरण में ३४ जिलों के ४८ प्रखंडों की ६९२ पंचायतों में वोटिंग हुई। ५५.०२ फीसद से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कडे इंतजाम किये गये थे। जितिया पर्व के बावजूद मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गयीं। महिला मतदाताओं ने चुनाव में बढ़–चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान समाप्त होते ही २१‚१३१ उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो गये। मतगणना कड़़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला मुख्यालय में एक और दो अक्टूबर को सुबह आठ बजे से होगी। मतदान की समाप्ति के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने कहा कि दूसरे चरण का पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। उन्होंने बताया कि बक्सर जिले के राजपुर के मतदान केंद्र संख्या १०१ के पीठासीन पदाधिकारी को चुनाव के दौरान गड़़बड़़ी करने के आरोप में हटाया गया और उनके विरुûद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। अररिया जिले के भरगामा प्रखंड़ के मतदान केंद्र संख्या ८७ पर ग्राम कचहरी पंच और सरपंच पद के उम्मीदवार के मतपत्र खो गये। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि दूसरे चरण में चुनाव में गड़़बड़़ी करने के आरोप में पुलिस ने १६६ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। साथ हीएक शस्त्र‚ ४ कारतुस तथा ४४ वाहन जब्त किये गये। इसके अलावा चुनाव के दौरान कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली है। इस चरण में २१‚१३१ पदों के लिए चुनाव कराये गये। इसमें से ३२९४ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है जबकि ३१० पदों के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस चरण में ७०‚८०५ उम्मीदवार मैदान में हैं‚ जिसमें ३३‚८६८ पुरुष और ३६‚९३७ महिला उम्मीदवार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ६५७९ मतदान भवनों में ९६८६ मतदान केंद्र बनाये गये थे। सभी मतदान केंद्रों पर सशस्त्र बल की तैनाती की गयी थी। दूसरे चरण में पालीगंज‚ राजपुर‚ रोहतास‚ नौहट्टा‚ थरथरी‚ गिरियक‚ दुर्गावती‚ पीरो‚ टिकारी‚ गुरारू‚ घोषी‚ अरवल‚ मांझी‚ सीवान सदर‚ विजयीपुर‚ हाजीपुर आदि जगहों पर वोट पड़े़॥।

बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बुधवार को संपन्न हो गया। 34 जिलों के 48 प्रखंडों में वोटिंग हुई। बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं, जितिया पर्व के बावजूद मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें सुबह से शाम तक लग रही। कुछ जिलों में छिटपुट घटनाएं भी हुई। मुंगेर जिले के टेटियाबम्बर के टेटिया पंचायत में दो पक्षों के बीच पथराव हुआ। इसके बाद कई राउंड फायरिंग हुई। गोलीबारी में 7 लोग जख्मी हुए। एक की हालत गंभीर है। वहीं, इस मामले में 2 महिला समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया गया। इधर, पटना के पालीगंज में भी गोलीबारी हुई।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

बक्सर के बूथ नंबर के 101 राजपुर पंचायत के प्रेजाइडिंग ऑफिसर को गड़बड़ी के कारण हटाया गया। निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की गई। साथ ही केस दर्ज किया गया है। चुनाव के दौरान शाम 3 बजे तक 166 लोगों की गिरफ्तारी हुई। जमीन पर मतदान वाले बूथ को लेकर भी शोकाज किया गया है। पटना के पालीगंज में मतदान के अंतिम क्षण में बूथ संख्या 306 एवं 307 पर कुछ असामाजिक तत्वों ने गोलीबारी की। गोलीबारी से वहां अफरातफरी का माहौल बन गया और मतदान के लिए आए लोगों में भगदड़ मच गई।

इधर, भोजपुर जिले के तिलाठ बूथ संख्या 112,114 पर दो मुखिया प्रत्याशी के समर्थक आपस में एक बार फिर भिड़ गए। दोनों तरफ के समर्थकों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग भी की गई। मारपीट में एक का सिर भी फट गया। बुधवार सुबह भी दोनों प्रत्याशी के समर्थक भिड़ गए थे। पीरो प्रखंड के तिलाठ पंचायत का है मामला।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
विशेष राज्य के दर्जे की मांग हमने नहीं छोड़ी हैः नीतीश

विशेष राज्य के दर्जे की मांग हमने नहीं छोड़ी हैः नीतीश

कांग्रेस में करीब तीन दशक पुराने उस दौर की फिर शुरुआत हो गई है……….

कांग्रेस में करीब तीन दशक पुराने उस दौर की फिर शुरुआत हो गई है..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend