ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्वास्थ्य की हर जानकारी एक जगह इकट्ठा हो तो यह वाकई बड़़ी बात है……..

UB India News by UB India News
October 1, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, संपादकीय, स्वास्थ
0
स्वास्थ्य की हर जानकारी एक जगह इकट्ठा हो तो यह वाकई बड़़ी बात है……..

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स्वास्थ्य शारीरिक‚ मानसिक और सामाजिक कल्याण की स्थिति है। स्वस्थ जीवन हरेक शख्स की जिंदगी में काफी ज्यादा महत्व रखता है‚ मगर जब कोई बीमार पड़़ता है या किसी को गंभीर बीमारी हो जाती है तो सही और किफायती इलाज मृगमरीचिका हो जाती है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना की तीसरी वर्षगांठ पर आयुष्मान भारत डि़जिटल मिशन की शुरुआत की। जाहिर तौर पर सरकार का यह एक क्रांतिकारी कदम है। खास बात यह है कि १३० करोड़़ आधार नंबर‚ ११८ करोड़़ मोबाइल उपभोक्ता‚ करीब ८० करोड़़ इंटरनेट उपयोगकर्ता और लगभग ४३ करोड़़ जनधन खातों के साथ इतनी बड़़ी एकीकृत आधारभूत अवसंरचना दुनिया में कहीं नहीं है। डि़जिटल कार्ड़ के माध्यम से मरीज और ड़ॉक्टर दोनों पुराने रिकार्ड़ की जरूरत पड़़ने पर जांच कर सकते हैं। सबसे बड़़ा फायदा यह होगा कि देश के किसी भी कोने में इलाज के लिए जाएंगे तो कोई जांच रिपोर्ट या पर्ची ले जाने की कोई जरूरत नहीं होगी। निःसंदेह पिछले ७ साल से स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने का अभियान चल रहा है। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री ने पिछले साल १५ अगस्त को लालकिले से डि़जिटल स्वास्थ्य मिशन की पायलट योजना का ऐलान किया था। अभी यह योजना छह केंद्रशासित प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चल रही है। हालांकि मिशन की असली परीक्षा तब होगी जब इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। देश में उन गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए भले यह मिशन राहत की बात हो‚ किंतु उन्हें शिक्षित करने की जिम्मेदारी सरकार पर है। ठीक है कि स्वास्थ्य संबंंधी सभी दस्तावेज डि़जिटल रूप में सुरक्षित हो जाएंगे‚ मगर इसके दुरुपयोग होने की आशंका भी उतनी ही बलवती है। यूरोपीय देश नीदरलैंड़ में २००२ से २०११ तक सरकार ने डाटा जुटाया‚ लेकिन डे़टा के दुरुपयोग/चोरी की आशंका के चलते सरकार ने डाटा नष्ट कर दिया। उसके बाद वहां ई–हेल्थ का काम इंड़स्ट्री देख रही है। अच्छी बात है कि १२० देशों ने इसे अपनाने की हामी भरी है। डि़जिटल कामकाज ने निश्चित रूप से आमजन में गुणात्मक बदलाव किया है। अगर एक यूनिक आईड़ी से स्वास्थ्य की हर जानकारी एक जगह इकट्ठा हो तो यह वाकई बड़़ी बात है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाया

भविष्य में द्विपक्षीय संबंधों के बहुआयामी चरित्र को और सुढ़ करने का संदेश

कई मायनों में ऐतिहासिक रहा बिहार विधान मंडल का मॉनसून सत्र ,5 दिनों में 8 विधेयक पास

बिहार की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का एलान होते ही सियासी बयानबाजी तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend