ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का एलान होते ही सियासी बयानबाजी तेज

UB India News by UB India News
October 1, 2021
in खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
कई मायनों में ऐतिहासिक रहा बिहार विधान मंडल का मॉनसून सत्र ,5 दिनों में 8 विधेयक पास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का एलान होते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर में 30 अक्टूबर को इलेक्शन होने हैं। बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने दोनों सीटों पर अपना दावा कर दिया है। हालांकि कहा यह भी है कि अंतिम निर्णय महागठबंधन को करना है। बड़ा बयान देते हुए आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने मंगलवार को पटना में कहा है कि हम कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर सीट जीतकर बिहार में सरकार बना लेंगे। तेजस्वी यादव राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे और नीतीश कुमार को इस्तीफा देना होगा।

वहीं उपचुनाव की घोषणा होते ही आरजेडी और कांग्रेस दोनों आमने-सामने खड़े हो गए हैं. कुशेश्वर स्थान और तारापुर दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर महागठबंधन के बीच ही घमासान छिड़ गया है. आरजेडी ने दोनों सीटों पर अपनी दावेदारी ठोककर कांग्रेस को आईना दिखाया है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आरजेडी दोनों सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी. कुशेश्वरस्थान में कांग्रेस ने पिछली बार अपना उम्मीदवार उतारा था, लेकिन कांग्रेस को हार मिली थी. इसलिए इस बार आरजेडी इस सीट से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी, जिससे एनडीए पर भी दवाब बनेगा. कांग्रेस में वो क्षमता नहीं है कि वो कुशेश्वरस्थान सीट को जीत सके.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

इधर आरजेडी के दावे पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए अपना हक जताया है. कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि कुशेश्वरस्थान पर कांग्रेस के अशोक राम उम्मीदवार रहे थे और कम वोट से हारे थे. चूंकि वो सीट कांग्रेस की थी इसलिये कांग्रेस का दावा मजबूत है. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में कुशेश्वरस्थान से कांग्रेस नेता अशोक राम उम्मीदवार थे जबकि तारापुर से आरजेडी ने अपना उम्मीदवार उतारा था.

दोनों सीटों पर जेडीयू और आरजेडी की है नजर
कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर उपचुनाव को लेकर जेडीयू और आरजेडी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. कुशेश्वरस्थान में पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने जाकर बाढ़ग्रस्त इलाके का मुआयना किया था और बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने का निर्देश दिया था. साथ ही सीएम ने कुशेश्वरस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने की बात भी कही थी.

वहीं, सीएम नीतीश तारापुर में भी जाकर पूर्व विधायक मेवालाल चौधरी के परिवार से मिलकर आए थे. दूसरी तरफ तेजस्वी यादव ने भी अपने नेताओं को दोनों जगह सप्ताह में दो बार प्रेस वार्ता करने का निर्देश जारी किया है. तेजस्वी में कहा है कि दोनों सीटों पर कार्यकर्ता लोगों से संपर्क बनाते हुए हर हाल में आरजेडी की जीत सुनिश्चित करें.

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राजद की कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर पर दावेदारी है पर अंतिम निर्णय महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों सीटें महागठबंधन के पास आए इसके लिए हम चाहते हैं कि राजद के उम्मीदवार चुनाव लड़ें। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर हम जीत जाते हैं तो बिहार में सरकार बनाने में हम सफल होंगे। तेजस्वी यादव बिहार के सीएम बनेंगे और नीतीश कुमार को इस्तीफा देना होगा। विशेष राज्य के दर्ज पर राजद प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव तो पहले से ही कह रहे हैं कि नीतीश कुमार थक चुके हैं। अब तो जदयू भी सरेंडर कर चुका है।

जदयू हो गया है एक्सपोज

मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि जो पटना विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्ज नहीं दिला पाए वो विशेष राज्य की मांग कहां से पूरा कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि अब यह साफ हो चुका है कि जदयू विशेष राज्य के मुद्दे पर राजनीति कर रहा था। एनडीए सरकार को बिहार की 13 करोड़ की जनता की फिक्र नहीं है। अब सबकुछ साफ-साफ हो गया है। विशेष राज्य को लेकर ही सही जदयू पूरी तरह से एक्सपोज हो गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
टीम राहुल में एंट्री के बाद अब बिहार में कांग्रेस के खेवनहार बनेंगे कन्‍हैया

टीम राहुल में एंट्री के बाद अब बिहार में कांग्रेस के खेवनहार बनेंगे कन्‍हैया

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच सोनिया गांधी से नवजोत सिद्धू की मुलाकात

सिद्धू के आगे अब और नहीं झुकेगा कांग्रेस आलाकमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend