ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हवाना सिंड्रोम’ भारत के लिए भी चिंताजनक है

UB India News by UB India News
September 24, 2021
in खास खबर, ब्लॉग, स्वास्थ
0
हवाना सिंड्रोम’ भारत के लिए भी चिंताजनक है

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऐसा कहा जा रहा है कि सीआईए के एक अधिकारी को हाल ही की भारत यात्रा के दौरान ‘हवाना सिंड्रोम’ के लक्षण महसूस हुए। यह एक रहस्यमयी बीमारी है जिसके लक्षण सिर्फ ऐसे अमेरिकी अधिकारियों में देखे गए हैं जो विदेश में तैनात किए गए थे। इस अधिकारी की पहचान जाहिर नहीं की गई है लेकिन कहा जाता है कि उसे उपचार की जरूरत पड़़ी है। यह अधिकारी कुछ दिन पहले सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स के साथ भारत आया था। ‘हवाना सिंड्रोम’ सबसे पहले २०१६ में क्यूबा में अमेरिकी दूतावास में काम करने वाले अमेरिकी अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों में देखा गया था। इन सभी का कहना था कि उन्हें घरों और होटल के कमरों में अजीब आवाजें और सेंसेशन महसूस होता है। इसका पता लगते ही क्यूबा में अमेरिकी दूतावास की अधिकांश गतिविधियों को बंद कर दिया गया था। ये गतिविधियां आज तक स्थगित हैं। तब से अब तक लगभग २०० लोगों में इसके लक्षण पाए गए हैं। ‘हवाना सिंड्रोम’ के लक्षणों में माइग्रेन‚ जी मचलाना‚ याददाश्त कमजोर हो जाना और चक्कर आना शामिल हैं। इसकी चपेट में आए लोगों को लगता है जैसे तरंगों के धक्के उनसे टकराए हैं। अनुमान है कि ये माइक्रोवेव तरंगें हैं। सीआईए ने अभी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। भारत की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सीआईए निदेशक के भारत दौरे को बेहद गोपनीय रखा गया था‚ बर्न्स अफगानिस्तान पर चर्चा के लिए भारत आए थे‚ उस दौरान उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत ड़ोभाल के साथ बैठक हुई थी। अमेरिका ऐसे मामलों में रूस पर शक जाहिर करता रहा है‚ बर्न्स खुद एक बार रूस का नाम ले चुके हैं। इस घटना को लेकर अमेरिका बहुत गंभीर है‚ सीआईए के एक अधिकारी को सिंड्रोम की तफ्तीश करने वाली एक टास्क फोर्स का मुखिया नियुक्त किया गया है। इस अधिकारी ने ओसामा बिन लादेन की तलाश करने वाले अभियान का भी नेतृत्व किया था। घटना भारत के लिए भी चिंताजनक है‚ और इस घटना की सत्यता का पता लगाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाने चाहिंए। इससे आशंका बन गई है कि हो सकता है कि किसी अमेरिका विरोधी देश ने इस हरकत के लिए भारत में अपने संसाधनों का इस्तेमाल किया हो।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
आखिरकार ब्रिटेन को झुकना ही पड़़ा

आखिरकार ब्रिटेन को झुकना ही पड़़ा

अवैध धर्मांतरण केस में गिरफ्तार कलीम सिद्दीकी पर बड़ा खुलासा

अवैध धर्मांतरण केस में गिरफ्तार कलीम सिद्दीकी पर बड़ा खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend