ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अवैध धर्मांतरण केस में गिरफ्तार कलीम सिद्दीकी पर बड़ा खुलासा

UB India News by UB India News
September 24, 2021
in अध्यात्म, उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
अवैध धर्मांतरण केस में गिरफ्तार कलीम सिद्दीकी पर बड़ा खुलासा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अवैध धर्मांतरण केस में गिरफ्तार कलीम सिद्दीकी पर बड़ा खुलासा हुआ है। यूपी एटीएस के मुताबिक कलीम सिद्दीकी के धर्मांतरण का नेटवर्क उमर गौतम से भी बड़ा है। सूत्रों के मुताबिक जांच में ये भी पता चला है कि मौलाना कलीम के ताल्लुक पाकिस्तान से भी हैं। अवैध धर्मांतरण के लिए पाकिस्तान से भी फंडिंग हुई। कलीम सिद्दीकी पर लाखों लोगों के धर्मांतरण का शक है। सूत्रों के मुताबिक लव जेहाद और मुस्लिम आबादी को बढ़ाना कलीम के एजेंडे में शामिल थे। अब कलीम की गिरफ्तारी के बाद उसके 5 साथियों की भी तलाश की जा रही है।

कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद से उसके साथी फरार हैं। उसके साथी मेरठ, मुजफ्फरनगर, दिल्ली में छिपे हो सकते हैं। एटीएस की पूछताछ में मौलाना कलीम ने ये भी बताया कि उमर गौतम की गिरफ्तारी के बाद उसे भी गिरफ्तारी का डर था। ATS के रडार में आने के डर से उसने दो बार मोबाइल नंबर भी बदला। बता दें कि मंगलवार देर रात यूपी एटीएस की टीम ने मेरठ से एक कार्यक्रम से लौटते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। एटीएस ने मौलाना और उसके तीन साथियों से रात भर पूछताछ की।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

मौलाना सिद्दीकी मुजफ्फरनगर के फुलत का रहने वाला है। फुलत के अलावा कई जगहों पर उसके नाम पर मदरसे चलते हैं। मौलाना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसे देश के साथ ही विदेश से भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योते आते हैं।

मौलाना सिद्दीकी ने इस महीने सात सितंबर को मुंबई में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के की तरफ से आयोजित राष्ट्र प्रथम और राष्ट्र सर्वोपरि कार्यक्रम में भी शिरकत की थी। एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने गुरुवार को लखनऊ में बताया कि मौलाना के खिलाफ अवैध मतांतरण में लिप्त होने का पता चला है। संदिग्ध गतिविधियों के चलते इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी सुरक्षा एजेंसी के निशाने पर था।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
भारतीयों सहित लाखों लोगों को ग्रीन कार्ड़ से मिलेगा फायदा

Pegasus मामला: जासूसी की जांच को सुप्रीम कोर्ट का ग्रीन सिग्नल? अगले हफ्ते आएगा फैसला

अवैध खनन पर कठोरता से अंकुश लगायेंः नीतीश

अवैध खनन पर कठोरता से अंकुश लगायेंः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend