ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ददन यादव के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, PMLA के तहत 68 लाख की संपत्ति अटैच

UB India News by UB India News
September 19, 2021
in अन्य विपक्ष, पटना, बक्सर
0
ददन यादव के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, PMLA के तहत 68 लाख की संपत्ति अटैच
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक ददन सिंह यादव उर्फ ददन पहलवान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने ददन पहलवान और उनके परिवार से जुड़े कई लोगों की लगभग 68 लाख रुपये की संपत्तियों को अटैच कर ली है. ददन सिंह की पहचान बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाहुबली नेता की है. ईडी द्वारा यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई है. यानी अवैध तौर पर कमाई गई संपत्तियों को प्रॉपर्टी में निवेश कर के ब्लैक मनी को सफेद बनाने की कोशिश की गई थी. इसके तहत सात स्थानों पर जमीन, सात लग्जरी गाड़ियां सहित कई संपत्तियों को अटैच किया है. जांच एजेंसी के मुताबिक ददन सिंह यादव उर्फ ददन पहलवान के खिलाफ बिहार और उत्तर प्रदेश में वर्ष 2004 में कई मामले दर्ज हुए थे. उन्हीं मामलों में कार्रवाई करते हुए ईडी की टीम द्वारा इन संपत्तियों को अटैच किया गया है.

बाहुबली ददन यादव के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने का आरोप, हथियार व गोला-बारूद रखने और इसके लेन-देन का आरोप, कई प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जा, हत्या का प्रयास, आपराधिक साजिश रचने जैसे कई संगीन मामलों में बिहार और उत्तर प्रदेश में केस दर्ज है. इन मामलों को आधार बनाते हुए ईडी ने PMLA यानी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रवर्तन निदेशालय ददन यादव उर्फ ददन पहलवान के अलावा उनकी पत्नी उषा देवी और बेटे करतार सिंह के खिलाफ भी धोखाथड़ी मामलों की जांच कर रही है
2020 में JDU ने ददन पहलवान को पार्टी से निकाल दिया

बिहार के डुमरांव इलाके से विधायक रहे ददन यादव को बागी तेवर अपनाने के आरोप में जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) से वर्ष 2020 में बाहर कर दिया गया था. राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री रहे ददन पूर्व में बैंक डिफाल्टर बनकर काफी सुर्खियों में रहे थे. उनके खिलाफ दिल्ली और पंजाब के कोर्ट में कई मामलों की सुनवाई चल रही है. वर्ष 2017 में बैंक द्वारा डिफाल्टर घोषित होने के बाद ददन पहलवान के राइस मिल और पटना के सगुना मोड़ स्थित करीब डेढ़ कट्ठा जमीन को बैंक द्वारा अपनी संपत्ति घोषित कर दी गई थी, जिसका विज्ञापन भी अखबारों में प्रकाशित किया गया था.

ददन यादव के खिलाफ पहले दर्ज कुछ मामलों में सह-आरोपी के तौर पर उनकी पत्नी उषा देवी और बेटे करतार सिंह यादव का भी नाम दर्ज है. ईडी की तफ्तीश में यह भी सामने आया है कि ददन पहलवान ने अपने परिजनों के नाम पर कई कंपनियों के मार्फत पैसों का लेनदेन किया है, जबकि उस इनकम (आय) के सोर्स के बारे में तफ्तीश करने पर पाया गया कि फर्जीवाड़ा के तहत वो उससे संबंधित कारोबार नहीं करते थे. लेकिन कागजों पर कारोबार का नाम और उससे धन अर्जित करने का जिक्र करते रहे हैं. वहीं, ददन पहलवान के बेटे करतार सिंह ने सत्यवीर एग्रो कंपनी के नाम पर बैंक से लोन लिया था. यह राशि बढ़कर उस वक्त एक करोड़ 52 लाख से ज्यादा हो गई थी. लेकिन ददन पहलवान और उनके बेटे के द्वारा इसे नहीं चुकाया गया था. जिससे बैंक के द्वारा उनका नाम लोन डिफॉल्टर के नाम के रूप में घोषित किया गया था.

जांच एजेंसी के मुताबिक ददन पहलवान की पत्नी उषा देवी पर भी एक होम लोन की अदायगी नहीं करने का आरोप लगा था. ददन पहलवान के खिलाफ बक्सर की लोक अदालत में ओरिएंटल बैंक द्वारा दाखिल किया गया मुकदमा चल रहा है. बहरहाल जिस तरह से प्रवर्तन निदेशालय कार्रवाई कर रही है, कहा जा सकता है कि आने वाले समय में ददन पहलवान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
बिहार विधानसभा की दो सीटों पर अकेले उपचुनाव लोजपा लड़ेगी

बिहार विधानसभा की दो सीटों पर अकेले उपचुनाव लोजपा लड़ेगी

सीएम ममता से फिर मिले तेजस्‍वी, झारखंड में कर रहे मंथन

सीएम ममता से फिर मिले तेजस्‍वी, झारखंड में कर रहे मंथन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend