ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीएम ममता से फिर मिले तेजस्‍वी, झारखंड में कर रहे मंथन

UB India News by UB India News
September 19, 2021
in पटना, राजद
0
सीएम ममता से फिर मिले तेजस्‍वी, झारखंड में कर रहे मंथन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कोलकाता में शनिवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। दोनों के बीच कई मसलों पर चर्चा हुई है। बंगाल चुनाव के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाकात है। हालांकि इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों ने राष्ट्रीय स्तर पर राजग का मजबूत विकल्प खड़ा करने की संभावनाओं पर विमर्श किया। बिहार एवं बंगाल में राजद एवं तृणमूल कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से है। इसलिए दोनों की चिंताएं एक हैं। दो दिन पहले ही तेजस्वी पटना से कोलकाता चले गए थे। ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद तेजस्वी रांची आ गए हैं। झारखंड में उन्हें दो दिनों तक रहना है और पार्टी के कार्यक्रमों में शिरकत करना है।

भाजपा के खिलाफ दलों को एक मंच पर लाने की कवायद

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बता दें कि भाजपा के विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कवायद में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव जोर शोर से जुट गए हैं। कुछ दिन पहले भी तेजस्‍वी ने ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। एक बार फिर इनके मिलने को सियासी नजरिये से देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि ममता बनर्जी से मुलाकात के दौरान राजनीतिक मुद्दों पर विस्‍तार से चर्चा हुई। किसान आंदोलन पर भी दोनों नेताओं में विचार-विमर्श हुआ। भाजपा और एनडीए के विरोध में दलों को एक मंच पर लाने की कवायदों पर भी दोनों के बीच बातचीत होने की बात सामने आ रही है।

पुराने बिहार का विकास जरूरी

बता दें कि झारखंड में उनकी पार्टी के विधायक सत्‍यानंद भोक्‍ता राज्‍य सरकार के मंत्री हैं। पिछले दिनों वे पटना भी आए थे। सूत्रों का कहना है कि झारखंड में राजद का किला मजबूत करने के लिए तेजस्‍वी यादव वहां गए हैं। वहां से पटना लौटने के बाद 21 एवं 22 सितंबर को पार्टी की बैठक होनी है। झारखंड पहुंचे तेजस्‍वी ने कहा कि जब तक पुराने बिहार का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं होगा। इस क्रम में उन्‍होंने झारखंंड के सीएम के भाषा संबंधी बयान पर कहा कि भाषा किसी को बांटती नहीं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
उत्तरप्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने पेश किया अपनी सरकार का रिपोर्ट कॉर्ड, बोले- जीतेंगे 350 सीटें

उत्तरप्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने पेश किया अपनी सरकार का रिपोर्ट कॉर्ड, बोले- जीतेंगे 350 सीटें

उत्तराखंड: हर महीने 5 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता सहित केजरीवाल ने किए 6 बड़े वादे

उत्तराखंड: हर महीने 5 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता सहित केजरीवाल ने किए 6 बड़े वादे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend