ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा की दो सीटों पर अकेले उपचुनाव लोजपा लड़ेगी

UB India News by UB India News
September 19, 2021
in पटना, लोजपा
0
बिहार विधानसभा की दो सीटों पर अकेले उपचुनाव लोजपा लड़ेगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोक जनशक्ति पार्टी (चिराग गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है. उन्होंने बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अपनी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है.

चिराग ने कहा है कि विधानसभा की दो सीटों तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर होने वाले उपचुनाव में लोजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी. चिराग ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन के लिए शीघ्र ही बैठक होगी.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

उन्होंने कहा कि पार्टी और संगठन के लोग चुनाव लड़ने के लिए समीक्षा बैठक कर रहे हैं. चिराग ने कहा कि लोजपा संसदीय बोर्ड की ओर से जल्द ही उपचुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी. किसी दल से समझौता के सवाल पर लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम अपनी ताकत से चुनाव लड़ेंगे.

जानकारों का कहना है कि लोजपा के पास अपना एक जनाधार है, जिसपर चिराग अपनी पकड़ मजबूत रखना चाहते हैं. देखा जाये तो 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा ने भले ही केवल एक सीट पर जीत हासिल की हो, लेकिन जदयू, राजद और कांग्रेस को उसने काफी नुकसान पहुंचाया.

चिराग के उम्मीदवारों ने इन दलों के उम्मीदवारों के काफी वोट काटे थे. अब जब चिराग ने उपचुनाव लड़ने का भी फैसला किया है, तो इस बार फिर राजद, जदयू और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

मालूम हो कि बिहार विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं. तारापुर से मेवालाल चौधरी और कुशेश्वरस्थान से शशिभूषण हजारी विजयी रहे थे. दोनों विधायकों का असमय निधन हो गया. हालांकि चुनाव की तारीखों का अब तक एलान नहीं हुआ है, मगर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
सीएम ममता से फिर मिले तेजस्‍वी, झारखंड में कर रहे मंथन

सीएम ममता से फिर मिले तेजस्‍वी, झारखंड में कर रहे मंथन

उत्तरप्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने पेश किया अपनी सरकार का रिपोर्ट कॉर्ड, बोले- जीतेंगे 350 सीटें

उत्तरप्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने पेश किया अपनी सरकार का रिपोर्ट कॉर्ड, बोले- जीतेंगे 350 सीटें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend