ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोहानीपुर में जिम ट्रेनर को मारीं पांच गोलियां,जिम ट्रेनर और डॉक्टर की पत्नी के बीच 9 महीने में 1100 कॉल

UB India News by UB India News
September 19, 2021
in अपराध, पटना
0
लोहानीपुर में जिम ट्रेनर को मारीं पांच गोलियां,जिम ट्रेनर और डॉक्टर की पत्नी के बीच 9 महीने में 1100 कॉल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शनिवार की सुबह कदमकुआं थाना क्षेत्र के लोहानीपुर में अपराधियों ने जिम ट्रेनर विक्रम सिंह को गोली मार कर जख्मी कर दिया। घात लगाकर विक्रम के इंतजार में बैठे बदमाशों ने पांच गोलियां मारीं। गोली लगने के बावजूद वह किसी तरह स्कूटी चलाकर स्वयं पीएमसीएच पहुंचा। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद जिम ट्रेनर विक्रम सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में फिजियोथेरापिस्ट राजीव कुमार सिंह और उसकी पत्नी खुशबू सिंह का नाम बताया। सुबह में बुद्ध मूर्ति के पास लोहा गली में जैसे ही विक्रम पहुंचा कि दोनों तरफ खडे बदमाशों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। दो गोलियां हाथ में‚ दो गोलियां पैर में और एक गोली कमर के पास लगने के बाद भी विक्रम स्वयं स्कूटी चलाकर पहले एक प्राइवेट अस्पताल में गया। वहां भर्ती नहीं लेने पर वह वहां से करीब ढाई किलोमीटर स्कूटी चलाकर पीएमसीएच पहुंचा। अस्पताल से ही उसने अपने पिता को फोन कर गोली लगने की जानकारी दी। कमर के पास लगी गोली अभी शरीर में फंसी हुई है। अन्य गोलियों को ऑपरेशन कर डाक्टरों ने निकाल दिया है।
पुलिस को दिए अपने बयान में विक्रम ने कहा है कि एक फिजियो ड़ॉक्टर ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार को वह अपने घर से जब निकला तो रास्ते में खडे बदमाशों ने दोनों तरफ से गोलीबारी कर दी। कदमकुआं पुलिस ने बताया कि फिजियोथेरिपिस्ट राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। पूछताछ के बाद रात में दोनों को छोड़़ दिया गया। पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र में राजीव कुमार सिंह का आवास है। ॥ पाटलिपुत्रा और कदमकुआं पुलिस उसके आवास पर पहुंची और दोनों को लेकर थाना चली गई। दोनों को थाना में रखा गया है। इनलोगों पर जिम ट्रेनर विक्रम सिंह को गोली मरवाने का गंभीर आरोप लगा है। बयान में राजीव और उसकी पत्नी का नाम आने के बाद एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के निर्देश पर पुलिस उनके घर पहुंच गई। इसके बाद दोनों को कस्टडी में थाना ले गई। शुरुआती तौर पर दोनों से पूछताछ भी की गई है।
ड़ॉक्टर की पत्नी और विक्रम के बीच ११०० बार बात
पुलिस ने जख्मी जिम ट्रेनर का मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल्स को खंगाला है। एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक महिला और विक्रम के बीच इस साल के जनवरी से लेकर अब तक ११०० बार बात हुई है। इन दोनों के बीच देर रात भी शुक्रवार को बात हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस को इस बात के भी साक्षय मिले हैं कि इस वर्ष १८ अप्रैल को पहली बार ड़ॉ. राजीव ने कॉल कर विक्रम से बात की थी। उसी दरम्यान ड़ॉक्टर ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान बार–बार डॉक्टर और उनकी पत्नी अपना बयान बदल रहे हैं।

वारदात के पीछे अवैध संबंध!
पुलिस कई बिंदुओं समेत अवैध संबंध को लेकर जांच कर रही है। पुलिस को यह स्पष्ट हो गया था कि गहरी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम दिया गया॥। विक्रम को मौत के घाट उतारने के लिए सुपारी किलर्स का सहारा लिया गया है। पुलिस के सामने बहुत चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी है।

RELATED POSTS

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

विक्रम सिंह सिर्फ एक जिम ट्रेनर ही नहीं है बल्कि वह मॉडलिंग भी करता है। २०१५ में हुए देव एंड दिवा का वहे विजेता भी रह चुका है। हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुका है। उसने कोरस डांसर के रूप में फेमस रैपर बादशाह के साथ काम किया है। एक्ट्रेस करीना कपूर और सोनम कपूर के वीडियो एलबम में भी उसने काम किया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

by UB India News
August 18, 2026
0

सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीवान के DM विवेक रंजन...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

by UB India News
August 18, 2026
0

पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई।...

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

Next Post
बिहार के दो मंत्रियों अशोक चौधरी और जनक राम की सदस्यता खतरे में पड़ सकती है

बिहार के दो मंत्रियों अशोक चौधरी और जनक राम की सदस्यता खतरे में पड़ सकती है

विस के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति

विस के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend