ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के दो मंत्रियों अशोक चौधरी और जनक राम की सदस्यता खतरे में पड़ सकती है

UB India News by UB India News
September 19, 2021
in जदयू, पटना, भाजपा
0
बिहार के दो मंत्रियों अशोक चौधरी और जनक राम की सदस्यता खतरे में पड़ सकती है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के दो मंत्रियों अशोक चौधरी और जनक राम की सदस्यता खतरे में पड़ सकती है। दरअसल, पिछले दिनों बिहार विधान परिषद में राज्यपाल कोटे से 12 नेताओं को मनोनीत किया गया। अब इस मनोनयन पर संकट के बादल दिख रहे हैं। वजह है कि इस पूरे मनोनयन को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका पटना हाई कोर्ट के सीनियर वकील बसंत कुमार चौधरी ने दायर की है।

याचिका में कहा गया कि भारत का संविधान साहित्य, कलाकार, वैज्ञानिक, सामाजिक कार्यकर्ता व कॉपरेटिव मूवमेंट से जुड़े हुए लोगों को मनोनीत करने की इजाजत देता है, लेकिन बिहार विधान परिषद में जिन 12 लोगों को MLC मनोनीत किया गया है, उन्हें बहुमत जुगाड़ने और पॉलिटिकली एडजस्ट करने के लिए मनोनीत किया गया है। यह संविधान के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

अब इसको लेकर बिहार सरकार के दो मंत्रियों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है, क्योंकि मंत्री जनक राम और अशोक चौधरी राज्यपाल कोटा से मनोनीत होकर MLC बने हैं। इसके बाद ही दोनों नीतीश कुमार सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा JDU के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के MLC पद पर भी खतरा बढ़ सकता है। इन्हें भी राज्यपाल कोटे से मनोनीत किया गया है।

राज्यपाल कोटे से मनोनीत किए गए 12 विधान पार्षद
राज्यपाल कोटे से मनोनीत किए गए जो 12 विधान पार्षद हैं। उनमें अशोक चौधरी, जनक राम, संजय सिंह, उपेन्द्र कुशवाहा, राम वचन राय, संजय कुमार सिंह, ललन सर्राफ़, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, देवेश कुमार, प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर और निवेदिता सिंह शामिल हैं।

मामले में क्या कहते हैं कानून और राजनीति के जानकार
कानून के जानकार और पटना हाईकोर्ट के वकील शांतनु कुमार की मानें तो यदि हाईकोर्ट संज्ञान लेता है और याचिका के मुताबिक सभी तथ्यों को सही माना जाता है, तो विधान पार्षदों की सदस्यता जा सकती है। फिर नए और नियमानुसार सदस्यों का मनोनयन राज्यपाल करेंगे। अंतिम निर्णय हाईकोर्ट को ही लेना होता है।

राजनीति के जानकार और बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य हरेंद्र प्रताप बताते हैं कि ऐसे मामले पहले भी होते रहे हैं। इस तरह की याचिका दायर की जाती रही है, लेकिन हाईकोर्ट इसे खारिज ही कर देता है। दरअसल, राज्यपाल जिन लोगों का मनोनयन करते हैं उनकी पहले जांच होती है कि वो कैपेबल है कि नहीं? उनसे उनकी सेवा का प्रमाण मांगा जाता है। यदि किसी ने ब्लड कैम्प भी लगाया है तो उसे भी समाज सेवा माना जाएगा। यदि किसी ने कभी पत्रकारिता की और वो नेता बन गया हो, तो उसे भी सदस्य बनने का हक हो सकता है।

हरेंद्र प्रताप बताते हैं कि राज्यपाल मनोनयन पॉलिटिकल सेटलमेंट होता है। जो नेता राजनीति करता है, वह समाजसेवा भी तो करता है। ऐसे में इनके पास एक अनुभव तो होता ही है। एक समय था, जब लालू यादव ने अपने बावर्ची तक को MLC बना दिया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
विस के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति

विस के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति

ददन यादव के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, PMLA के तहत 68 लाख की संपत्ति अटैच

ददन यादव के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, PMLA के तहत 68 लाख की संपत्ति अटैच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend