ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यही है मोदी की मीडिया नीति!……………….

UB India News by UB India News
September 20, 2021
in खास खबर, मीडिया, संपादकीय
0
यही है मोदी की मीडिया नीति!……………….

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक खबर चैनल पर आए एक ‘ओपिनियन पोल’ ने फिर सिद्ध कर दिया कि पीएम मोदी अब भी दुर्जेय हैं। बताया कि उनके ‘प्रशासनिक मॉडल’ को ५५ फीसद लोग पसंद करते हैं। सबको शामिल करने की उनकी नीति को पसंद करने वाले ६७ फीसद हैं जबकि दुनिया में भारत की छवि को रणनीतिक तौर पर ऊपर उठाने को पसंद करने वालों की संख्या ७० फीसद है। विपक्ष कह सकता है कि सर्वे मोदी की गिरती प्रतिष्ठा उठाने की कवायद है। लेकिन अगर इसका एक अंश भी सच हो तो देखना चाहिए कि किसान विरोध तथा कोविड जैसी चुनौती के बावजूद मोदी अब भी इतने लोकप्रिय क्यों हैंॽ इसका कारण‚ मोदी की रीति–नीति और काम–काज‚ भाजपा के संगठन आदि कारणों के अलावा मोदी की ‘मीडिया नीति’ भी है।
मोदी की ‘मीडिया नीति’ है : मीडिया में ‘पॉजिटिव छवि’ के साथ अधिकाधिक समय बने रहना। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब मोदी खबर न बनें या न बनाएं। वे ‘प्रशंसक’ और ‘निंदक खबरों’ में भी बने रहते हैं। उनका मीडिया में हर दिन लाइव बने रहना उनकी ‘अथक छवि’ को नीचे तक पापूलर बनाता है। किसी योजना का उद्घाटन करना हो‚ किसी समूह को संबोधित करना हो‚ खिलाडियों से मिलना हो‚ डाक्टरों से मिलना हो या सैनिकों से मिलना हो–किसी न किसी तरीके से वे हमें सतत संबोधित करते रहते हैं।
मोदी मीडिया की लगभग दैनिक अनिवार्यता हैं। लगभग हर दिन मीडिया में कुछ न कुछ देर दिखते हैं। कई बार एक ही दिन में टीवी पर दो–दो तीन–तीन बार बोलने आ जाते हैं कि आप बोर होने लगते हैं। हर दम ‘प्रबोधते’ रहते हैं या कोई न कोई उपदेश पिलाते रहते हैं और कुछ नहीं तो ‘ट्वीट’ करते रहते हैं और इस तरह खबरों व चरचाओं में बने रहते हैं। बची कसर उनके ‘निंदक’ पूरी कर देते हैं। मीडिया उनकी उपेक्षा नहीं कर सकता क्योंकि वे पीएम हैं और उनकी हर बात बताने योग्य है। उधर‚ अपना विपक्ष भी उनकी हर हर बात की निंदा करके उनको खबर के केंद्र में बनाए रखता है। अगर कोई पीएम द्वारा लिए गए मीडिया टाइम का आकलन करे तो मालूम होगा कि अपने मीडिया में मोदी जितने समय रहते हैं‚ उतने समय तो अब तक के ‘कुल पीएम’ नहीं रहे होंगे। यहां तक कि कोई सुपर स्टार भी इतने समय रहा नहीं दिखता। उनकी यह अति उपस्थिति कई बार चिढाती लगती है। विज्ञापन की भाषा में इसे ‘टीजर’ कहा जाता है। मोदी भी टीजर की तरह बार–बार दिखते हैं और इतनी बार बोलते दिखते हैं कि हमें बोर करने और चिढाने लगते हैं। लेकिन‚ हम उसे ही याद रखते हैं जो हमें चिढाता है‚ टीज करता है क्योंकि वही ‘सामान्य’ से अलग दिख कर हमारा घ्यान खींचता है। विज्ञापन का नया चलन मानता है कि चैनलों और खबरों की ‘अति’ के बीच लोगों को प्रतिक्रिया करने के लिए मजबूर करना सबसे बडी कला है। ‘टीजर’ यही करता है।
वह विज्ञापन क्या जिसे देख लोगों में प्रतिक्रिया न करें। प्रतिक्रिया करेंगे यानी गुस्सा करेंगे या चिढ़ेंगे‚ निंदा करेंगे और जितनी बार ऐसा करेंगे‚ उतनी ही बार उस चीज को याद भी करेंगे जो उनको चिढा रही होती है। जो चीज चिढाती है या गुस्सा दिलाती है‚ उसे हम कुछ देर के लिए अपनी नजरों से भले हटा दें लेकिन वह हमारे दिलोदिमाग में छाई रहती है क्योंकि चिढाना भी उस चीज के प्रति हमारे मन में ‘अतिरिक्त आकर्षण’ पैदा करता है। यही ‘प्यार’ और ‘गुस्से’ की ‘सांस्कृतिक डाइलेक्टिक्स’ जिसे ‘फेमिनिस्ट’ नहीं समझ सकते। मसलन‚ फिल्म का हीरो जब हीरोइन को रिझाने के लिए पीछे पडता है तो पहले तो हीरोइन उस पर गुस्सा करती है‚ फिर हीरो के लगातार पीछा करने पर ही मुग्ध होकर ‘ड्यूट’ (सहगीत) गाने लगती है। नायिका को इस जबर्दस्ती के प्यार पर गुस्सा आता है और यह गुस्सा ही प्यार में बदल जाता है। सच! मोदी भी हमारा पीछा नहीं छोडते। सिर्फ एक उदाहरण देखें जिस दिन ढाई करोड टीके लगाने का रिकॉर्ड बना उस दिन वे अपने जन्म दिन के कारण तो मीडिया में बने ही रहे‚ साथ ही यूएन की सिक्यूरिटी काउंसिल की कॉन्फ्रेंस के जरिए भी बने रहे और फिर अगले रोज टीका लगानेे वाले डाक्टरों‚ नर्सों व समाजसेवियों का हौसला बढाने के लिए आ बैठे। आप चाहें न चाहें वे आपकी नजर में रहेंगे ही रहेंगे। और आजकल जब भी मीडिया में आते हैं‚ ऐसी मुद्रा में बोलते हैं जैसे ‘सबका भला’ चाहने वाला कोई ‘संत’ बोल रहा हो। और जब से उन्होंने दाढी बढाई है तब से तो उनकी मुद्रा एकदम ‘साधु–संतों’ वाली बन गई है‚ जिस पर कोई हमला भोंथरा हो रहता है। यही है मोदी की मीडिया नीति!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
लक्ष्य पार कर राज्य ने लिखा नया स्वर्णिम अध्याय : मुख्यमंत्री

लक्ष्य पार कर राज्य ने लिखा नया स्वर्णिम अध्याय : मुख्यमंत्री

पुरानी दोस्ती‚ नई कहानी…………….

पुरानी दोस्ती‚ नई कहानी................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend