ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार की बड़ी पहल

UB India News by UB India News
September 16, 2021
in कारोबार, खास खबर, पटना
0
बिहार के विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार की बड़ी पहल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी पहल की है. बिहार सरकार अब विकास योजनाओं को पूरा करने के लिए और अधिक कर्ज ले सकती है. केंद्र सरकार ने इस संबंध में फैसला लेते हुए बिहार सरकार को कर्ज लेने की सीमा में छूट के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है. यह छूट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए दी गयी है.

केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग के मानकों के तहत कर्ज सीमा बढ़ाने को हरी झंडी दी है. केद्र सरकार ने बिहार के कर्ज लेने की क्षमता 1699 करोड़ बढ़ा दी है.

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

केंद्र द्वारा कर्ज सीमा 1699 करोड़ बढ़ने से बिहार सरकार को संरचनागत व्यय के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी. पूंजीगत व्यय के मोर्च पर अच्छा खर्च करने का मतलब है कि सरकार ने स्थायी संरचनागत ढांचे के विकास को लेकर अच्छी राशि खर्च की है.

मालूम हो कि 2021-22 की पहली तिमाही में पूंजीगत व्यय के लक्ष्य का 15 फीसदी खर्च होने के कारण केंद्र ने यह वृद्धि की है. पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून के दौरान ही कोरोना की दूसरी लहर कहर ढा रही थी. ऐसी परिस्थिति में भी बिहार में स्थायी संरचनागत विकास पर सालाना लक्ष्य का 15 फीसदी खर्च होना काबिले तारीफ है.

बिहार सरकार ने पूंजीगत व्यय में इजाफा किया है. जिसका नतीजा सबके सामने है. पहली तिमाही में बिहार ने पूंजीगत खर्च 4606 करोड़ खर्च किया है, जबकि 2021-22 के बजट के लिए बिहार के पूंजीगत व्यय का लक्ष्य 31198 करोड़ 38 लाख है, लेकिन केंद्र सरकार ने बिहार के राज्य सकल सीमा घरेलू उत्पाद की 0.25 फीसदी राशि भी पूंजीगत व्यय के लिए बढ़ाई है.

दरअसल पूंजीगत व्यय एक ऐसा व्यय है जिसका लाभ एक ही वित्तीय वर्ष में हासिल न होकर भविष्य में कई वर्षों तक मिलता रहता है. इसके अंतर्गत उन सभी व्ययों को शामिल किया जाता है, जो किसी स्थायी संपत्ति को प्राप्त करने या सरकार के मामले में इन्फ्रास्ट्रक्चर या संरचनागत विकास पर किए जाते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
क्वाड समिट से पहले अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे PM मोदी

क्वाड समिट से पहले अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे PM मोदी

हिंदू’ वाले बयान पर राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं

हिंदू' वाले बयान पर राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend