ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

21 साल पुराने केस में JDU के पूर्व विधायक को 5 साल की सजा

UB India News by UB India News
September 14, 2021
in अपराध, जदयू, समस्तीपुर
0
21 साल पुराने केस में JDU के पूर्व विधायक को 5 साल की सजा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू (JDU) के पूर्व विधायक रामबालक सिंह (Rambalak Singh) को कोर्ट ने सोमवार को पांच साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. पूर्व विधायक के भाई लाल बाबू सिंह (Lal Babu Singh) को भी पांच साल की सजा सुनाई गई है. एडीजे-3 प्रणव कुमार झा के कोर्ट में सोमवार को आर्म्स एक्ट मामले में सुनवाई पूरी हुई. पूर्व विधायक रामबालक सिंह और उनके भाई लाल बाबू सिंह को 354 व 27 आर्म्स एक्ट (Arms Act) में दोषी पाया गया है. दोषी पाए जाने के बाद बीते शुक्रवार को ही कोर्ट ने पूर्व विधायक और उनके भाई को जेल भेज दिया था.

एपीपी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए पूर्व विधायक व उनके भाई को 27 आर्म्स एक्ट में 5 साल, 324 में 3 साल, अन्य सेक्शन में एक साल की सजा सुनाई है. न्यायालय के फैसले को लेकर बचाव पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे अमिताभ भारद्वाज ने कहा कि न्यायालय का जो फैसला आया है उसके खिलाफ हाईकोर्ट (High Court) जाएंगे.

RELATED POSTS

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

यहां समझें केस से जुड़ा पूरा मामला
कोर्ट में रामबालक सिंह बनाम ललन सिंह का मामला 21 साल से चल रहा था. चार जून 2000 की रात विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर में गंगा सिंह की बेटी शादी में शामिल होने के लिए सीपीएम (CPM) के ललन सिंह भी गए थे. यहां पूर्व विधायक रामबालक सिंह और उनके भाई लाल बाबू सिंह भी पहुंचे थे. उन दोनों में पहले से अदावत थी. इस दौरान ललन सिंह पर नजर नजर पड़ते ही रामबालक सिंह और उनके भाई ललन सिंह को पकड़ने दौड़े. हालांकि ललन सिंह किसी तरह वहां से फरार होकर बाहर निकल गए.

इसके बाद रामबालक सिंह और उनके भाई अन्य साथियों के साथ ललन सिंह को पकड़ने के लिए निकले. इस दौरान पूर्व विधायक के भाई ने गोली चला दी थी. घटना में ललन सिंह के दाहिने हाथ की चार अंगुली उड़ गई. ललन सिंह ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पूर्व विधायक, उनके भाई और समेत अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अब 21 वर्षों के बाद कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाया है.

कोर्ट के फैसले पर जताई खुशी
कोर्ट परिसर में मौजूद पीड़ित लालन सिंह ने फैसले पर खुशी जताई. कहा कि रामबालक सिंह और उनके भाई पैसे और पैरवी की बदौलत बचते रहे, लेकिन आज 21 साल के बाद न्यायालय ने न्याय दिया है. लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अपराध के खिलाफ लड़ सकता है. न्यायालय में न्याय मिलेगा. इस पर पूरा भरोसा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 30, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

Next Post
बिहार में निवेश के लिए आकर्षित है निवेशकः शाहनवाज हुसैन

बिहार में निवेश के लिए आकर्षित है निवेशकः शाहनवाज हुसैन

Zomato के सह-संस्‍थापक गौरव गुप्‍ता ने छोड़ी कंपनी

Zomato के सह-संस्‍थापक गौरव गुप्‍ता ने छोड़ी कंपनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend