ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Zomato के सह-संस्‍थापक गौरव गुप्‍ता ने छोड़ी कंपनी

UB India News by UB India News
September 14, 2021
in Lokshbha2024, कारोबार
0
Zomato के सह-संस्‍थापक गौरव गुप्‍ता ने छोड़ी कंपनी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फूड टेक्‍नोलॉजी कंपनी जोमैटो (Zomato) के सह-संस्‍थापक और शीर्ष कार्यकारी गौरव गुप्‍ता ने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है। मनीकंट्रोल ने सूत्रों के हवाल से यह रिपोर्ट प्रकाशित की है। गौरव गुप्‍ता के कंपनी छोड़ने की खबरों के बाद से बीएसई पर जोमैटो के शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होते हुए देखा गया। मंगलवार को जोमैटो का शेयर बीएसई पर 145.25 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार में यह 152.75 के उच्‍च स्‍तर और 136.20 के निम्‍न स्‍तर के बीच कारोबार करते देखा गया।

गौरव गुप्‍ता ने 2015 में जोमैटो के साथ अपनी नई शुरुआत की थी और 2018 में उन्‍हें प्रमोट कर कंपनी का चीफ ऑपरेटिंग ऑफ‍िसर बनाया गया था। इसके बाद 2019 में उन्‍हें कंपनी का सह-संस्‍थापक बनाया गया। आईपीओ के लिए निवेशकों और मीडिया से बातचीत के लिए वह कंपनी का चेहरा थे। जोमैटो द्वारा सोमवार को ग्रॉसरी डिलीवरी और न्‍यूट्रास्‍यूटिकल बिजनेस बंद करने की घोषणा के एक दिन बाद गुप्‍ता के कंपनी छोड़ने की खबर सामने आई है।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

इस मामले से जुड़े सूत्र के मुताबिक जोमैटो के संस्‍थापक दीपेंदर गोयल और गौरव गुप्‍ता के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी और यह इस्‍तीफा उसी का परिणाम है। गुप्‍ता ने ग्रॉसरी, न्‍यूट्रास्‍यूटिकल सहित कई नए बिजनेस शुरू किए थे, जो संघर्ष कर रहे थे या बंद हो गए थे। इसके अलावा गुप्‍ता के नेतृत्‍व में विदेशों में किया गया विस्‍तार पर कुछ अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था।

गुप्‍ता ने एक आंतरिक मेल में कहा है कि वह जोमैटो में 6 साल तक रहने के बाद अब एक नए अध्‍याय की शुरुआत कर रहे हैं। ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस को बंद करने के बाद जोमैटो ने न्‍यूट्रास्‍यूटिकल बिजनेस को भी बंद करने की योजना बनाई है। जोमैटो ने पिछले साल हेल्‍थ एंड फ‍िटनेस प्रोडक्‍ट्स लॉन्‍च के साथ न्‍यूट्रास्‍यूटिकल बिजनेस में प्रवेश किया था।

कंपनी ने अपना ये बिजनेस उस समय बंद करने का निर्णय लिया है जब सरकार देश में मार्केटप्‍लेस बिजनेस के लिए प्राइवेट लेबल नियमों को कठोर बनाने का प्रयास कर रही है। जोमैटो पिछले महीने ही शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुई है और 30 जून, 2021 को समाप्‍त तिमाही में उसे 356 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। इससे एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी को 99.8 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय 916 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी की आय केवल 238.5 करोड़ रुपये थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

Next Post
बिहार में आज से सड़क दुर्घटना में मौत पर परिजनों को मिलेंगे 5 लाख रुपए

बिहार में आज से सड़क दुर्घटना में मौत पर परिजनों को मिलेंगे 5 लाख रुपए

जिन्दा लोगों के कोरोना से मौत के सर्टिफिकेट बनवाकर अनुदान राशि का आवंटन,भौतिक सत्यापन में हुआ खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend