ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गुजरात में सत्ता परिवर्तन के मायने

UB India News by UB India News
September 16, 2021
in खास खबर, गुजरात, ब्लॉग
0
गुजरात में सत्ता परिवर्तन के मायने

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को अचानक राज्यपाल आचार्य देवव्रत को इस्तीफा सौंप दिया। इस खबर पर एक प्रमुख दैनिक ने सुर्खी लगाई–दो महीने में तीसरे भाजपा मुख्यमंत्री की छुट्टी। यह संकेत है कि भाजपा राज्य सरकारों में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अपनी कई राज्य सरकारों का प्रदर्शन दूसरों की तो छोडि़ए समग्रता में खुद सत्ताधारी पार्टी को ही संतुष्ट नहीं कर पा रहा है। बेशक‚ जिस तरह बिना किसी प्रकट झंझट के इन सभी मामलों में मुख्यमंत्री बदले गए हैं और अब भूपेंद्र पटेल को गुजरात का अगला मुख्यमंत्री बनाने का फैसला हुआ है‚ उससे भाजपा अपने यहां उदाहरणीय अनुशासन होने का दावा कर सकती है‚ हालांकि उसके आलोचक इसमें कांग्रेसनुमा हाईकमान की सख्त जकड़ ही देखेंगे। इसी प्रकार‚ रूपाणी समेत मुख्यमंत्री बदले जाने के इन सभी मामलों में‚ मुख्यमंत्री के इस्तीफे की घोषणा से पहले मीडिया को रत्तीभर भनक नहीं लगने को‚ सत्ताधारी पार्टी अपने खबर व मीडिया प्रबंधन की कामयाबी कह सकती है। हालांकि एक संस्था के रूप में मीडिया की चिंता करने वाले‚ इसमें स्वतंत्र मीडिया की परेशान करने वाली विफलता ही देखेंेगे। रूपाणी की विदाई को आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से ही जोड़कर देखा जा रहा है। गुजरात में विधानसभा चुनाव अब साल भर ही दूर हैं‚ हालांकि जब–तब इसकी भी अटकलें लगती रही हैं कि गुजरात के चुनाव आगे खिसका कर उप्र व अन्य तीन राज्यों के चुनाव के साथ भी कराए जा सकते हैं। पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल के सीधे मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने पर प्रधानमंत्री मोदी की निर्णय शैली की छाप देखी जा सकती है। फिर भी नये मुख्यमंत्री के चयन के पीछे राज्य के प्रभावशाली पटेल समुदाय को–जिसका एक बड़ा हिस्सा आनंदीबेन पटेल को पिछले चुनाव से साल भर पहले इसी प्रकार हटाए जाने के बाद सत्ताधारी पार्टी से दूर खिसक गया था–फिर से भाजपा के साथ लाने की चिंता भी नजर आती है। वक्त ही बताएगा कि एकदम नये चेहरे के साथ चुनाव में जाने की यह कार्यनीति कितनी कामयाब होगीॽ खास तौर पर कोरोना महामारी के दौरान राज्य सरकार की विफलताओं की पीड़ा की स्मृतियों को क्या इस पैंतरे से पोछा जा सकेगाॽ रूपाणी को चेहरा बनाकर जब २०१७ के चुनाव में यही कार्यनीति अपनाई गई थी‚ दो दशक के सबसे खराब चुनावी प्रदर्शन में भाजपा दो अंकों की सीमा पार नहीं कर पाई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
स्टिंग ऑपरेशन:पहले यह काम मीडिया अपने जुनून में करता था अब यह ब्लैकमेलिंग का हथियार बन गया है………..

स्टिंग ऑपरेशन:पहले यह काम मीडिया अपने जुनून में करता था अब यह ब्लैकमेलिंग का हथियार बन गया है...........

हिंदू सभ्यता नष्ट करना चाहते हैं आतंकी, कंधार इतिहास का बुरा सरेंडर

हिंदू सभ्यता नष्ट करना चाहते हैं आतंकी, कंधार इतिहास का बुरा सरेंडर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend