ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुंबई: रेप पीड़िता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, ‘निर्भया’ जैसी हुई थी दरिंदगी

UB India News by UB India News
September 16, 2021
in अपराध, महाराष्ट्र
0
मुंबई: रेप पीड़िता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, ‘निर्भया’ जैसी हुई थी दरिंदगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुंबई के साकीनाका इलाके में 30 साल की युवती के साथ रेप किया गया और उसकी प्राइवेट पार्ट पर रोड से हमला किया गया. बताया जा रहा है कि रेप पीड़िता की मौत हो गई है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने इलाज के दौरान राजावाड़ी अस्पताल में दम तोड़ दिया है. जानकारी मिली है कि घटना के बाद पीड़िता का खून ज़्यादा ही बह गया था और खून की कमी के चलते उसकी मौत हो गई.

इस मामले में अबतक एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई
इस मामले में अबतक एक आरोपी मोहन चौहान की गिरफ्तारी हुई है. बताया जा रहा है कि साकीनाका में एक टेंपो के अंदर इस युवती के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसपर हमला किया गया. अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है. अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची. खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया. प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया.

RELATED POSTS

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

आरोपी पर रेप और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज
यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई. अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं. कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है.

सरिया डालने के कारण महिला की आंत बाहर आ गई थी
बताया जा रहा है कि पीड़िता महिला का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन उसको नहीं बचाया जा सका. डॉक्टरों ने बताया है कि सरिया डालने के कारण महिला की आंत बाहर आ गई थी.

सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।

दिसंबर 2012 में, एक युवती – जिसे बाद में ‘निर्भया’ कहा गया – के साथ दिल्ली में चलती बस के अंदर निर्दयता से सामूहिक बलात्कार और हमला किया गया, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया। कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 30, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

Next Post
गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने इस्तीफा दिया

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने इस्तीफा दिया

वायरल फीवर को लेकर सतर्क व सक्रिय रहें अफसरः नीतीश

वायरल फीवर को लेकर सतर्क व सक्रिय रहें अफसरः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend